1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है 2023 1 unit par kitna ration milega : अगर आपका नया राशन कार्ड बना है या जानना चाहते है कि एक आदमी पर कितना राशन मिलता है तब यहाँ आपको इसकी पूरी जानकारी मिलेगा। कम दाम में राशन उपलब्ध कराने के लिए देश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम बनाये गए है। इसके साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बहुत पहले से राशन कार्ड प्रदाय किया जा रहा है। राशन कार्ड का प्रकार यह निर्धारित करता है कि एक राशन कार्ड पर कितना अनाज मिलेगा ?
पात्रता के अनुसार ही किसी व्यक्ति को अंत्योदय, प्राथमिकता, बीपीएल, एपीएल एवं अन्नपूर्णा राशन कार्ड जारी किये जाते है। राशन दुकान में 1 यूनिट पर कितना राशन मिलेगा, ये राशन कार्ड का प्रकार ही तय करता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (TPDS) के तहत राशन कार्ड बनाये जाते है। नीचे टेबल में हमने राशन कार्ड का प्रकार एवं उसमें मिलने वाले राशन की जानकारी दिया है। इससे आप जान सकेंगे कि 1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है।
1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है 2023
क्रमांक | राशन कार्ड का प्रकार | मिलने वाला राशन |
01 | अंत्योदय राशन कार्ड | 35 किलो प्रति परिवार (राज्य के अनुसार मात्रा अलग हो सकता है।) |
02 | प्राथमिकता राशन कार्ड | 5 किलो प्रति यूनिट (राज्य के अनुसार मात्रा अलग हो सकता है।) |
03 | बीपीएल राशन कार्ड | 10 से 20 किलो प्रति परिवार (राज्य के अनुसार मात्रा अलग हो सकता है।) |
04 | एपीएल राशन कार्ड | 10 से 20 किलो प्रति परिवार (राज्य के अनुसार मात्रा अलग हो सकता है।) |
05 | अन्नपूर्णा राशन कार्ड | 10 किलो प्रति यूनिट (राज्य के अनुसार मात्रा अलग हो सकता है।) |
ऊपर टेबल में हमने बताया है कि 1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है। ध्यान दें कि ये मात्रा राज्य सरकार की योजनाओं के अनुसार अलग – अलग हो सकती है। चलिए आपको अंत्योदय, प्राथमिकता, बीपीएल, एपीएल एवं अन्नपूर्णा राशन कार्ड किसे जारी किये है और इस कार्ड पर कितना राशन मिलता है इसके बारे में विस्तार से जानते है।
अंत्योदय राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है ?
एनएफएसए के तहत Antyodaya Anna Yojana (AAY) राशन कार्ड जारी किये जाते है। ऐसे व्यक्ति जिसकी आय रेगुलर नहीं है या आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें प्रदान किया जाता है। बेरोजगार, महिला एवं बुजुर्ग इस श्रेणी में आते है। अंत्योदय राशन कार्ड पर 35 किलो अनाज प्रतिमाह प्रति परिवार दिया जाता है। इसमें चाँवल 3 रूपये प्रति किलो और गेँहू 2 रुपया प्रति किलो में मिलता है।
प्राथमिकता राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है ?
एनएफएसए के तहत Priority Household (PHH) राशन कार्ड जारी किये जाते है। राज्य सरकार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टीपीडीएस) के तहत प्राथमिकता वाले घरेलू परिवारों की पहचान करती हैं। प्राथमिकता राशन कार्ड पर 5 किलो राशन प्रति यूनिट प्रति माह मिलता है। इसमें चाँवल 3 रूपये प्रति किलो और गेँहू 2 रुपया प्रति किलो में दिया जाता है।
बीपीएल राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है ?
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत Below Poverty Line (BPL) राशन कार्ड जारी किये जाते है। बीपीएल राशन कार्ड पर 10 से 20 किलो राशन प्रतिमाह प्रति परिवार दिया जाता है। राशन की ये मात्रा अलग अलग राज्यों में अलग अलग हो सकती है। इसके साथ अनाज की कीमत भी राज्य सरकारों पर निर्भर करती है। इसलिए प्रति किलो अनाज की कीमत राज्य के अनुसार अलग अलग हो सकता है।
एपीएल राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है ?
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत Above Poverty Line (APL) राशन कार्ड जारी किये जाते है। ये कार्ड उन लोगों को प्रदान किया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करते है। एपीएल राशन कार्ड पर 10 से 20 किलो राशन प्रतिमाह प्रति परिवार दिया जाता है। राशन की कीमत राज्य सरकारें तय करती है इसलिए अलग अलग राज्यों में अनाज की कीमत अलग अलग हो सकती है।
अन्नपूर्णा राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है ?
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत Annapoorna Yojana (AY) राशन कार्ड जारी किये जाते है। ये कार्ड गरीब एवं 65 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग को दिया जाता है। अन्नपूर्णा राशन कार्ड पर 10 किलो प्रतिमाह राशन कार्ड मिलता है। राज्य सरकारें ये कार्ड उन वृद्ध लोगों को जारी करती हैं, जो उनके द्वारा निर्दिष्ट इस योजना के तहत आते हैं। इसलिए अलग अलग राज्य के अनुसार राशन की मात्रा एवं कीमत अलग अलग हो सकती है।
सारांश –
1 यूनिट पर 5 से 10 किलोग्राम राशन मिलता है। लेकिन ये अलग – अलग राशन कार्ड पर निर्भर करता है। जैसे – अंत्योदय राशन कार्ड पर एक परिवार को 35 किलो राशन मिलता है। इसी तरह बीपीएल राशन कार्ड पर 10 से 20 किलो राशन प्रदान किये जाते है। एक राशन कार्ड पर 35 किलो राशन मिलेगा और उसके बाद 3 से ज्यादा सदस्य होने पर प्रति यूनिट 10 किलोग्राम राशन मिलेगा। राशन कार्ड के प्रकार के अनुसार प्रति यूनिट मिलने वाले राशन की पूरी जानकारी आप नीचे चेक कर सकते है।
सामान्य प्रश्न (FAQs)
एक यूनिट पर कितना राशन मिलना चाहिए, इसका निर्धारण आपके राशन कार्ड के प्रकार पर निर्भर करता है। जैसे अंत्योदय राशन कार्ड पर 35 किलो प्रति परिवार राशन दिया जाता है। अगर आपका राशन कार्ड प्राथमिकता राशन कार्ड है तब एक यूनिट पर 5 से 7 किलो राशन मिलना चाहिए। ये मात्रा अलग – अलग राज्य के अनुसार अलग हो सकता है।
एक राशन कार्ड पर 35 किलो राशन मिलता है। लेकिन ये राशन कार्ड में शामिल यूनिट के अनुसार निर्धारित होता है। जैसे अगर आपके राशन कार्ड में 4 सदस्यों का नाम है, तब आपको 40 किलों राशन कार्ड मिलेगा। ये मात्रा राज्य के अनुसार अलग हो सकता है।
राशन कितना मिलता है चेक करने के लिए खाद्य विभाग की वेबसाइट nfsa.gov.in को ओपन कीजिये। इसके बाद अपने राज्य का नाम, जिला का नाम और ब्लॉक का नाम चुनें। अब राशन कार्ड लिस्ट में अपना खोजकर राशन कार्ड संख्या को सेलेक्ट करें। फिर राशन कार्ड डिटेल्स खुल जायेगा। यहाँ आप चेक कर सकते है कि आपको कितना राशन मिलता है।
1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है, इसकी पूरी जानकारी सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति अपने राशन कार्ड के अनुसार ये जान पायेगा कि उनके राशन कार्ड पर कितना अनाज मिलेगा। अगर इससे सम्बंधित आपके मन में कोई अन्य सवाल हो या राशन कार्ड के बारे में अन्य कोई जानकारी चाहते हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
एक आदमी पर कितना राशन मिलता है, इसकी जानकारी सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को आप व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक में शेयर करके दूसरे लोगों की मदद कर सकते है। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण एवं नई – नई जानकारियां प्रदान करते है। अगर आप लेटेस्ट जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तब गूगल सर्च बॉक्स में myrationcard.in सर्च करके भी इस वेबसाइट पर आ सकते है। धन्यवाद !
सर हम बेरोजगार है और हमारा कोई पक्का मकान नहीं है तीन चार बार खाद्य सुरक्षा मे फॉर्म अप्लाई कर दिया अभी तक हमारा नाम नहीं जोड़ा हम क्या करें आप बताओ
सर आप उच्च अधिकारी के पास शिकायत किजिये।
Sir October month ka bpl balo ko kitna rashan mil rha he
गेहूं कितना रुपिया किलो मिलता ,और चावल कितने रुपिया किलो मिलता है, पर व्यक्ति कितना किलो राशन मिलता है ,,मैं बेगुसराय से हु,यह बहुत ज्यादा ही करप्शन हो रह राशन में
अंतोदय कार्ड पर अभी जो फ्री राशन मिल रहा है तो ऐक आदमी का नाम है तो कितना राशन मिलेगा एक आदमी पर 35 किलो या 5 किलो
सर जी मे आगरा मे चमरोली मे रहता हूँ यहा के राशन डीलर का नाम चन्द्रावती हे ये डीलर हमे पर यूनिट 4.5 का दे रही है क्या करना चाहिए शिकायत करने पर बोलती है की सब जगह 4.5 ही पर यूनिट मिल रहा है
Sir..main ration lane jata hu our masin ko band karke chalu karta hu to 6 kilo ghat jata h iska matlab dilar mera ration chori karta h
Iska koi upay batay main kya kru
सर उत्तर प्रदेश में एक युनिट पर कितना गेहूँ व चावल मिलता है किलोग्राम में बताइए सर
सर मेरे गांव में ३किलोगेहू दे रहे है१युनीट पर १युनीट पर४कीलो चावल दे रहे हैं मेरा गांव पटलावद तैहसिल वह जिला मन्दसौर
Main rajasthan se hu mujhe ghee kitna milna chahiye sahriya cast
Abhi one unit par wheat kitna mil raha hai
Uttarakhand mai apl card per kitna anaj milta hai
Sir ham 2 log hai to hame Kitna rasan milna chahiya 1 month ma
Sir
Hum Uttarakhand k bageshwar district m rehte h… Or hmara galle ki Dukaan v Gaw m h…
Toh muje Yeh Janna h ki rashan ko galle tak pahuchaane m jo kharcha Ata h Kya uska bhugtan sarkar se hota h ya fr galle wala khud use Apne jeb se deta h….?
Kyunki wah rashan ka bhada + adhik mulya m hme rashan deta h…;;
सर, राशन दूकान दार को देना होता है सर। अलग अलग स्टेट में इसके नियम अलग हो सकते है। आप खाद्य विभाग में एक RTI लगाइये। आपको सही एवं लिखित में जानकारी मिल जायेगा।
One person ko kitna rashan milta hai
શર એક આદમી કા અનાજ કીતના મીલતા હૈ ઓર સાત નામ કા કીતના ,શર જરૂર બતાય
सर, मैं ग्राम उमरा खास तहसील भानपुर का निवासी हूं राशन कार्ड पर प्रति यूनिट कितना क्या मिलना चाहिए
अजय जी हमने यहाँ पूरी बात बताया तो है क्या अपने पूरी जानकारी पढ़े ?
1 unit ration card par Kitna ration Milta Hai please bataiye
सर, यहाँ हमने राशन कार्ड के प्रकार के अनुसार बताया तो है।
Agar ration card me 31 ,3,2021 tak kisi member Ka adhar link Nahi hua hai to may 2021 me ration milega ki nahi
अगर वर्तमान में लिंक हो गया तब जरूर मिलेगा।
मेरी समस्या यह है कि मेरे पास राशन कार्ड तो है पर नाज नहीं मिलता है
सर अनाज क्यों नहीं मिलता ? राशन दूकान वाले क्या बोलते है ?
Mere pass ration card par dukandar dete nahi bolte h Macon kharab h kbhi kahte hdukan band h
ऐसे में आप उनकी शिकायत कीजिये।
Sir nagla bohra post Satoha jila mathura bahut jyada bekar rajneeti chalti h jiske chalte nichi kast waalo ke sath bahut bekar veyvaar Kiya jaata h
Sir please aap unki madd kre
🙏
Agar koi rashan kard use na karta ho toa o parivar ko is lockdown main sarkar ke yojana ke tahat rashan milega ya nahi ???
राशन कार्ड है तब जरूर मिलेगा।
Sir mera 6sal Ho gayaa hai ration card kat diya gayaa hai or nahi bana Rahe hai please
सर, अपात्र लोगों का नाम विभाग हटा देता है। अगर आप पात्र है तब आपका राशन कार्ड बनना चाहिए। आप विभाग में RTI लगाइये कि आपको राशन कार्ड क्यों नहीं मिल रहा हैं ?
अंतोदय कार्ड पर एक आदमी का नाम है तो फ्री वाला कितना राशन मिलेगा बताए