2023 का राशन कार्ड कैसे देखें ऑनलाइन ration card kaise dekhe : खाद्य विभाग द्वारा प्रतिवर्ष नई राशन कार्ड लिस्ट जारी किया जाता है। यानि नया सूची ऑनलाइन अपडेट किया जाता है। अगर आपका नाम पहले राशन कार्ड में था या नहीं था, तो आपको 2023 का राशन कार्ड चेक जरूर करना चाहिए। क्योंकि जिनका जिनका नाम इस नई लिस्ट में होगा, राशन दुकान से राशन केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा।
2023 का राशन कार्ड में अपना नाम चेक करने की सुविधा खाद्य विभाग की वेबसाइट में उपलब्ध है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा राशन कार्ड देख सकते है। इसके लिए आपको निर्धारित ऑनलाइन प्रकिया का पालन करना होगा। लेकिन अधिकांश लोगों को राशन कार्ड देखने की ऑनलाइन प्रकिया के बारे में नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप सरल तरीके से बता रहे है कि ऑनलाइन 2023 का राशन कार्ड कैसे देखें ? तो चलिए शुरू करते है।
2023 का राशन कार्ड कैसे चेक करें ?
स्टेप-1 nfsa.gov.in की वेबसाइट खोलें
2023 का राशन कार्ड देखने के लिए सबसे पहले हमें खाद्य सुरक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे राशन कार्ड सूची की वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक
स्टेप-2 Ration Cards विकल्प को चुनें
नया राशन कार्ड देखने की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग – अलग विकल्प दिखाई देगा। हमें 2023 का नया राशन कार्ड में नाम देखना है, इसलिए यहाँ मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट करें।
स्टेप-3 अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें
इसके बाद स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। आपका राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-4 अपने जिले का नाम सेलेक्ट करें
राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य में जितने भी जिले होंगे उसकी लिस्ट स्क्रीन में आपको दिखाई देगा। यहाँ पर अपने जिले का नाम खोजना है और सेलेक्ट करना है। फिर दिए गए Show विकल्प को सेलेक्ट करना है।
स्टेप-5 ग्रामीण या शहरी राशन कार्ड चुनें
अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर ग्रामीण (Rural) एवं शहरी (Urban) राशन कार्ड का विकल्प दिखाई देगा। 2023 का नया राशन कार्ड की लिस्ट में नाम देखने के लिए यहाँ Rural या Urban राशन कार्ड को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-6 अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें
ग्रामीण या शहरी राशन कार्ड सेलेक्ट करने के बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए जिले के अन्तर्गत आने वाले सभी ब्लॉक का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ अपने ब्लॉक का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।
स्टेप-7 अपने पंचायत का नाम सेलेक्ट करें
अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ अपने पंचायत का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।
स्टेप-8 अपने गांव का नाम सेलेक्ट करें
अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत जितने भी गांव आते होंगे उसकी लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें आपको अपने गांव का नाम खोजकर सेलेक्ट करना है।
स्टेप-9 2023 का राशन कार्ड चेक करें
अपने गांव का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस गांव में जितने भी राशन कार्ड धारक होंगे उसकी लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसमें राशन कार्ड नंबर एवं राशन कार्ड होल्डर का नाम दिखाई देगा। यहाँ आप 2023 की नई राशन कार्ड में अपना नाम चेक कर सकते हो।
2023 का राशन कार्ड देखने का राज्यवार लिंक
यहाँ हमने एक राज्य का 2023 का राशन कार्ड कैसे देखें इसकी पूरी जानकारी बताया है। ठीक इसी तरह अन्य राज्यों के निवासी भी ऑनलाइन नया राशन कार्ड में नाम चेक कर पायेगा। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं 2023 का राशन कार्ड देखने का लिंक दे रहे है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –
राज्य का नाम | 2023 का राशन कार्ड देखें |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Assam (असम) | – |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
Bihar (बिहार) | यहाँ क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | यहाँ क्लिक करें |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | – |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | – |
Karnataka (कर्नाटक) | – |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | – |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | यहाँ क्लिक करें |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | – |
Telangana (तेलंगाना) | – |
Tripura (त्रिपुरा) | – |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | यहाँ क्लिक करें |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | यहाँ क्लिक करें |
सारांश –
2023 का राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in में जाना है। इसके बाद अपने जिला का नाम, तहसील के नाम, ग्राम पंचायत का नाम एवं राशन दुकान का नाम सेलेक्ट कीजिये। फिर उस राशन दुकान के अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्ड धारकों की लिस्ट खुल जायेगा। इस लिस्ट में आप 2023 का नई राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकते हो।
सामान्य प्रश्न (FAQ)
2022 का राशन कार्ड चेक करने के लिए खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in को ओपन कीजिये। इसके बाद अपने राज्य का नाम, जिला का नाम, तहसील का नाम और ग्राम पंचायत का नाम चुनें। अब राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करके 2023 की राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकते है।
2023 की राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले आवेदन फॉर्म प्राप्त कीजिये। इसके बाद फॉर्म को भरें और सभी जरुरी डॉक्यूमेंट अटैच करें। अब तैयार किये गए आवेदन फॉर्म को खाद्य विभाग के कार्यालय में जमा कर दें। निर्धारित जाँच प्रक्रिया के बाद आपका नाम राशन कार्ड में जुड़ जायेगा।
अगर आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट से कट गया है, तो सबसे पहले पता करें कि किस वजह से नाम हटाया गया है। अगर डॉक्यूमेंट की कमी या वेरिफिकेशन नहीं होने के कारण नाम कट गया है तो सभी डॉक्यूमेंट को जमा करें और वेरीफाई कराइये। आपका नाम फिर से राशन कार्ड में जुड़ जायेगा। लेकिन अपात्र होने की वजह से आपका नाम कटा होगा तब, आपका नाम फिर से नहीं जुड़ेगा।
2023 का राशन कार्ड कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के घर बैठे नया राशन कार्ड में अपना नाम चेक कर पायेगा। अगर इसमें आपको आपको किसी तरह की परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
2023 का नया राशन कार्ड में नाम चेक करने की जानकरी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर आपको राशन कार्ड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिलती है। अगर आप राशन कार्ड की नई – नई अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हो तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !
मेरा राशन कार्ड बनाने के लिए कितना पैसा खर्च किया फिर भी नही आया
Muze rashan nahi milta hai
My name izhar ali from kuvar bazar banagonv varanasi
Sir , mera name ration card pr nahi chanha hai plese isse chanhane karane ki kripa kre
Rasan kad
Mujhe mera ration card me name dekhna he
Gulab ram
Rashan card
Rashard me preaching ka name Juliana Hai
hame rasan card banana h
Hame rasan cards banana h
Sanjana Devi ek saal ration card form Bharata Abhi Tak nahin aaya kis Karan please help me
Hamare Yahan Char bhai Hain Jinke khane ki koi samasya Badi Hai Lekin Unka Koi card Nahin Hai
Muja banwana h
Rasan hme nhi milta h
2022 me khadhy surekhya
Main Dharmendra Kumar Mujhe Apne Parivar Ke Do logon ka naam ration card mein dalvana hai vah kaise dalvaen
Main Dharmendra Kumar Mujhe Apne Parivar Ke Do logon ka naam ration card mein dalvana hai vah kaise dalvaen
So sweet 🤗
राशन कार्ड में बहू तथा लडकी का नाम कैसे जुडवाये
सर आप इसे पढ़ें – राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े
Humko bhi ration card ration card banvana hai
Sir bihar ka naam hi nahi hai is list men
Hamara rasan card nhi bna hai
Bihar ka option kha hai
सर, बिहार का ही प्रक्रिया बताया है। आप पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।
मेरा नाम सावित्री देवी मेरा गांव गहमर उत्तर प्रदेश जिला गाजीपुर ब्लाक भदौरा 15 जुलाई 2021 में राशन कार्ड अप्लाई किया अभी तक नहीं आया है
Jiska naam nhi nhi jura h uske liye Kya krna padega
सर आप इसे पढ़ें – राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े
Rasan crd
हम अपना नाम राशन कार्ड से अलग करना चाहते है कैसे करें
Suchi me progalam rashan card
Hamara rashan kard nahi hai
Rasan card NAHI bana ke de rahe
Nya rasan kad danbana ho to kya kya kiya jata h
Mere donon bacchon ka ration card mein Naam add karna hai ke liye ek Tarika hai do beti Hain unke Naam add Nahin Ho Pa Rahe ration card mein
सर आप इसे पढ़ें – राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े
Rajya ke list me Bihar rajya ka Naam nahin hai.
Mai apna name rashan card me Chadane ke liye November 2020 me apply kiya hu but aaj tak nahi Chada. Block me Jane par koi sunta nahi hai.
Hamare UP mein fatehganj purvi mein Kai logon ke ration card list se naam Kat diye gaye hain kripya please aap yahan jaanch karaen aur UN logon ke card banvaeye
रे श न नाही