हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें 2024

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें 2024 ration card list himachal pradesh : राशन कार्ड योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को कम कीमत में राशन मिल जाता है। इससे उन्हें काफी मदद मिलता है। अब एक देश एक राशन कार्ड योजना शुरू हो जाने से राशन प्राप्त करना और आसान हो गया है। लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड लिस्ट में नाम होना आवश्यक है। इसलिए इस पोस्ट में हम राशन कार्ड सूची में नाम कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी बता रहे है।

हिमाचल प्रदेश खाद्य विभाग ने राशन कार्ड की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करने के लिए ePDS Transparency Portal बनाया है। इस वेब पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति सूची में नाम चेक कर सकता है। लेकिन इस सुविधा की जानकारी अधिकांश लोगों को नहीं है, इसलिए इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे है। लेकिन इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद आप बहुत आसानी से राशन कार्ड लिस्ट देख पाएंगे। तो चलिए शुरू करते है।

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें ऑनलाइन ?

1. epds.co.in वेब पोर्टल को ओपन करें

ration card hp list में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले हमें ePDS Transparency Portal, Himachal Pradesh सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट epds.co.in पर जाना है। यहाँ हमने इस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक दे रहे है। इस लिंक के द्वारा आप सीधे वेबसाइट पर जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करेंगे

2. Ration Cards Depot Wise को चुनें

ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर अलग अलग ऑप्शन दिखाई देंगे। इसमें लेफ्ट साइड में FPS Ration Card ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इसके बाद नीचे अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे। राशन कार्ड सूची में नाम देखने के लिए इसमें Ration Cards Depot Wise ऑप्शन को चुनें। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

select-depot-wise

3. District और Block का नाम सर्च करें

इसके बाद आगे स्टेप में आपको एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा। इसमें सबसे पहले अपना District का नाम सेलेक्ट करें। फिर इसी तरह Block का नाम भी सेलेक्ट कर लें। दोनों डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद Search बटन पर क्लिक करें।

select-district-block

4. अपनी राशन दुकान सेलेक्ट करें

District और Block का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन दूकान की लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट में FPS ID एवं FPS Shop Name दिखाई देगा। आपका नाम जिस राशन दूकान के अंतर्गत आता है उसकी FPS ID को सेलेक्ट करें। जैसे हमने स्क्रीनशॉट में बताया है।

select-fps-id

5. राशन कार्ड लिस्ट हिमाचल प्रदेश चेक करें

जैसे ही आप FPS ID सेलेक्ट करेंगे, उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्ड हितग्राहियों की लिस्ट खुल जायेगा। इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हो। इसी तरह आप हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों का राशन कार्ड लिस्ट को भी देख सकते हो।

राशन-कार्ड-लिस्ट-हिमाचल-प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के जिलों का नाम जिनका राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है –

नीचे हमने उन सभी जिलों का नाम दे रहे है जिनका राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है। इन सभी जिलों के निवासी घर बैठे सूची में नाम देख पाएंगे।

बिलासपुरBilaspur
चंबाChamba
हमीरपुरHamirpur
कांगड़ाKangra
किन्नौरKinnaur
कुल्लूKullu
लाहौलLahaul
मंडीMandi
शिमलाShimla
सिरमौरSirmaur
सोलनSolan
ऊनाUna

सारांश –

राशन कार्ड लिस्ट हिमाचल प्रदेश चेक करने के लिए सबसे पहले ePDS Transparency Portal की वेबसाइट epds.co.in में जाना है। इसके बाद ration cards को सेलेक्ट करना है। फिर अपने जिला का नाम और ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करके सर्च कीजिये। अब अपनी राशन दुकान का नाम सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट खुल जायेगा। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है।

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े (नया तरीका)

नया राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें

राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें

राशन कार्ड में नया यूनिट कैसे जोड़े

बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करवाएं

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 01 : राशन कार्ड सूची हिमाचल प्रदेश ऑनलाइन चेक करने वेबसाइट क्या है ?

हिमाचल प्रदेश खाद्य विभाग ने राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए ePDS ट्रांसपेरेंसी पोर्टल बनाया है। इसका वेब एड्रेस है – epds.co.in इस वेबसाइट पर राशन कार्ड से सम्बंधित सभी डिटेल्स प्राप्त किये जा सकेंगे।

प्रश्न 02 : ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट हिमाचल प्रदेश कैसे देखें ?

ऑनलाइन लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले epds.co.in वेब पोर्टल को ओपन करना है। इसके बाद अपना जिला और ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करके सर्च करना है। फिर लिस्ट में FPS ID सेलेक्ट करेंगे, तब राशन कार्ड की लिस्ट खुल जायेगा। आप इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हो।

प्रश्न 03 : HP की नई राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं है क्या करें ?

अगर लिस्ट चेक करने पर आपका नाम राशन कार्ड सूची में नहीं आया है, तो सबसे पहले आपको आवेदन करना होगा। नई राशन कार्ड हेतु आवेदन करने के लिए खाद्य विभाग द्वारा निर्धारित आवेदन फॉर्म को भरकर सम्बंधित विभाग या अधिकारी के पास जमा करें। आपके आवेदन की जाँच उपरान्त आपको भी राशन कार्ड जारी कर दिया जायेगा।

प्रश्न 04 : राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर या टोल फ्री नंबर क्या है ?

हिमाचल प्रदेश फ़ूड डिपार्टमेंट ने राशन कार्ड से सम्बंधित सहायता या शिकायत के लिए ऑनलाइन शिकायत निवारण की सुविधा प्रदान किया है। इसके साथ हेल्पलाइन नंबर या टोल फ्री नंबर भी उपलब्ध कराया है, जिसमे कॉल करके आप सहायता प्राप्त कर सकते हो। ये नंबर है – 1967 or 1800-180-8026

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल तरीका यहाँ बताया गया है। अब एचपी के कोई भी व्यक्ति घर बैठे राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकेगा। अगर सूची चेक करने में आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम आपकी पूरी मदद करेंगे।

Himachal pradesh ration card list ऑनलाइन कैसे देखें, इसकी जानकारी हमारे सभी HP वासियों के लिए काफी उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें शेयर करें, जिससे वे भी इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ ले सकें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित नई नई जानकारी प्रदान करते है। अगर आप ऐसे ही उपयोगी जानकारी पाना चाहते है तो गूगल पर myrationcard.in सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें