CG Khadya Ration Card List 2024

CG khadya ration card list 2024 : खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग छत्तीसगढ़ की ऑफिसियल वेबसाइट cg khadya.nic.in पर नई राशन कार्ड लिस्ट उपलब्ध है। सीजी के कोई भी हितग्राही घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा सीजी खाद्य की राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को लिस्ट देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम। जिसके कारण इस उपयोगी सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे है।

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड की जानकारी cg khadya.nic.in पर उपलब्ध है। आप इस वेबसाइट पर राशन वितरण की जानकारी, राशन कार्ड हितग्राहियों की जानकारी, राशन कार्ड फॉर्म और राशन कार्ड से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण सर्विस का लाभ ले सकते हो। अगर आपको ठीक से राशन नहीं मिल रहा है या आपका राशन कार्ड नहीं बन रहा है तो ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हो। चलिए हम हम आपको सीजी खाद्य की पूरी जानकारी प्रदान करते है।

khadya.cg.nic.in pds online

Scheme Nameration card scheme / National Food Security Act
Department Nameखाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग
State NameChhattisgarh
Official Website www.khadya.cg.nic.in
Contact Email dirfood.cg@gov.in
टोल फ्री नंबर 1967, 1800-233-3663

CG khadya.nic.in New Ration Card List 2024

स्टेप-1 CG Khadya की वेबसाइट ओपन करें

CG khadya ration card list चेक करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी वेब ब्राउज़र ओपन कर लीजिये। इसके बाद सर्च बॉक्स में khadya.cg.nic.in टाइप करके सर्च करें या आप सीधे यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीजी खाद्य की वेबसाइट पर जा सकते है – लिंक

स्टेप-2 जनभागीदारी विकल्प को चुनिए

सीजी खाद्य की ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर राशन कार्ड से सम्बंधित ऑनलाइन सर्विस की लिस्ट दिखाई देगा। हमें cg khadya ration card list देखना है, इसलिए यहाँ जनभागीदारी का विकल्प को सेलेक्ट करें। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

cg-khadya-ration-card

स्टेप-3 राशन कार्ड हितग्राहियों जानकारी को चुनें

इसके बाद स्क्रीन पर अलग-अलग बॉक्स में राशन कार्ड रिपोर्ट चेक करने के लिए ढेर सारे विकल्प मिलेंगे। यहाँ राशन कार्ड सम्बंधित जानकारी वाले बॉक्स में आपको राशन कार्ड हितग्राहियों की विस्तृत जानकारी का विकल्प मिलेगा। सीजी खाद्य लिस्ट देखने के लिए इसी विकल्प को चुनें।

cg-khadya-ration-card

स्टेप-4 अपने जिला का नाम सेलेक्ट करें

अगले स्टेप में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने जिला का नाम चुनना है। यहाँ लिस्ट में अपने जिला का नाम खोजें और उसे सेलेक्ट कीजिये।

cg-khadya-ration-card

स्टेप-5 अपने विकासखंड का नाम सेलेक्ट करें

जिला सेलेक्ट करने के बाद उस जिले के अन्तर्गत आने वाले सभी ग्रामीण एवं नगरीय निकाय विकासखंड की लिस्ट भी आएगा। यहाँ अपने क्षेत्र के अनुसार ग्रामीण या नगरीय निकाय विकासखंड का नाम चुनना है।

cg-khadya-ration-card

स्टेप-6 राशन दुकान एवं कार्ड का प्रकार चुनें

अपना विकासखंड सेलेक्ट करने के बाद उस विकासखंड के में संचालित सरकारी राशन दुकान की लिस्ट मिलेगा। इसमें सबसे पहले अपने राशन दुकान का नाम खोजना है। इसके बाद राशन कार्ड का प्रकार यानि किस लिस्ट में अपना नाम सर्च करना चाहते है उसे सेलेक्ट करें। जैसे – अंत्योदय, निराश्रित, अन्नपूर्णा, प्राथमिकता, निःशक्तजन या एपीएल।

cg-khadya-ration-card

स्टेप-7 CG Khadya राशन कार्ड लिस्ट देखें

जैसे ही राशन दुकान और राशन कार्ड का प्रकार सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर सीजी खाद्य राशन कार्ड नई लिस्ट खुल जायेगा। यहाँ राशन कार्ड नंबर, मुखिया का नाम, पिता/पति का नाम के साथ अन्य जानकारी दिया रहेगा। यहाँ आप अपना नाम चेक कर सकते हो।

cg-khadya-ration-card

District Wise CG Khadya Ration Card List

Balod (बालोद)Kanker (कांकेर)
Baloda Bazar (बलोदा बाजार)Kondagaon (कोण्डागांव)
Balrampur (बलरामपुर)Korba (कोरबा)
Bastar (बस्तर)Koriya (कोरिया)
Bemetara (बेमेतरा)Mahasamund (महासमुन्द)
Bijapur (बीजापुर)Mungeli (मुंगेली)
Bilaspur (बिलासपुर)Narayanpur (नारायणपुर)
Dantewada (दन्तेवाड़ा)Raigarh (रायगढ़)
Dhamtari (धमतरी)Raipur (रायपुर)
Durg (दुर्ग)Rajnandgaon (राजनांदगांव)
Gariaband (गरियाबंद)Sukma (सुकमा)
Janjgir-Champa (जांजगीर-चाम्पा)Surajpur (सूरजपुर)
Jashpur (जशपुर)Surguja (सुरगुजा)
Kabirdham (कबीरधाम)

cg khadya in से सम्बंधित प्रश्न

CG Khadya की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

सीजी खाद्य की नई राशन कार्ड लिस्ट चेक करना है तो आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। सीजी खाद्य की ऑफिसियल वेबसाइट है – www.khadya.cg.nic.in

छत्तीसगढ़ में कौन कौन से राशन कार्ड प्रदान किये जाते है ?

छत्तीसगढ़ में हितग्राहियों को उनके पात्रता के अनुसार अंत्योदय, निराश्रित, अन्नपूर्णा, प्राथमिकता, निःशक्तजन या एपीएल राशन कार्ड प्रदान किये जाते है।

सीजी खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग राशन कार्ड चेक कैसे करें ?

सीजी खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की राशन कार्ड चेक करने के लिए khadya.cg.nic.in वेबसाइट में जाना होगा। इसके बाद अपने जिला, विकासखंड, राशन दुकान और राशन कार्ड का प्रकार सेलेक्ट करना है। फिर आप राशन कार्ड चेक कर सकते है।

सीजी राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे जोड़े ?

सीजी राशन कार्ड लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा जारी आवेदन फॉर्म को भरकर जमा करना होगा। इसके बाद विभाग आपके आवेदन की जाँच करेगा। जाँच में पात्र पाए जाने पर आपका नाम सीजी राशन कार्ड की नई लिस्ट में जुड़ जायेगा।

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बन रहा है क्या ?

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड कब बनेगा इसकी जानकारी आपको ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय के कार्यालय में मिल जायेगा। इसके साथ ही cg khadya की ऑफिसियल वेबसाइट पर इसका नोटिफिकेशन दिया जाता है। इसे भी चेक करें। आप राशन दुकान में भी इसकी जानकारी पता कर सकते है।

इसे पढ़ें – राशन कार्ड में नए मेंबर का नाम कैसे जोड़े

CG khadya ration card list चेक कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के घर बैठे सीजी खाद्य की राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर पायेगा। अगर इसमें आपको आपको किसी तरह की परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

cg khadya.nic.in की नई सूची में अपना नाम चेक करने की जानकरी सभी छत्तीसगढ़ के निवासियों लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप राशन कार्ड की नई – नई अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हो तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें