Ration Card Online Apply Delhi 2023: राशन कार्ड कैसे बनवाएं दिल्ली में : दिल्ली गवर्नमेंट के द्वारा दिल्ली में रहने वाले लोगों को उनकी कैटेगरी के हिसाब से बीपीएल, एपीएल अथवा अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया जाता है। दिल्ली के जिन लोगों के पास राशन कार्ड मौजूद नहीं है वह राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं क्योंकि राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा दिल्ली के खाद विभाग के द्वारा काफी लंबे समय से शुरू कर दी गई है।
नया राशन कार्ड बनवाने के साथ ही व्यक्ति अपने पुराने राशन कार्ड का नवीनीकरण भी करवा सकता है। राशन कार्ड के द्वारा व्यक्ति को हर महीने राशन की प्राप्ति होती है जिसकी कीमत बहुत ही कम होती है।
राशन कार्ड के द्वारा व्यक्ति को हर महीने गेहूं, चावल इत्यादि की प्राप्ति होती है और कभी-कभी उन्हें चना, केरोसिन और मिट्टी का तेल भी हासिल होता है। इस आर्टिकल में हम आपको “दिल्ली राशन कार्ड कैसे बनवाएं” की जानकारी दे रहे हैं।
Apply Ration Card Online Delhi 2023
आर्टिकल का नाम | राशन कार्ड कैसे बनवाएं दिल्ली में |
विभाग | खाद्य विभाग |
वर्ष | 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थी | पात्र व्यक्ति |
ऑफिसियल वेबसाइट | nfs.delhigovt.nic.in |
दिल्ली के ऐसे लोग जिनका अभी तक राशन कार्ड नहीं बना हुआ है और वह राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं वह एक ई सुरक्षा दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और वेबसाइट के द्वारा ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। राशन कार्ड बन जाने के बाद व्यक्ति सरकारी राशन की दुकान से हर महीने राशन की प्राप्ति कर सकता है।
राशन कार्ड बनवाने के बाद व्यक्ति के नाम को दिल्ली के राशन कार्ड योजना की लिस्ट में शामिल किया जाता है और उसे एक राशन कार्ड नंबर दिया जाता है। इसी राशन कार्ड को दिखा कर के व्यक्ति को राशन हासिल होता है। दिल्ली राज्य में रहने वाले जो व्यक्ति दिल्ली राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वह नीचे दी गई प्रक्रिया को करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- दिल्ली में राशन कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले दिल्ली खाद सुरक्षा की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना है।
- विजिट वेबसाइट -: https://nfs.delhigovt.nic.in
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको वेबसाइट के होम पेज पर सिटीजन कॉर्नर के अंतर्गत अप्लाई ऑनलाइन फॉर फूड सिक्योरिटी वाला ऑप्शन हासिल होगा, आपको इसी ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- ऑनलाइन अप्लाई फॉर फूड सिक्योरिटी वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर अगला पेज ओपन होगा। यह पेज e-district पोर्टल का होगा।
- पोर्टल पर आपको लॉगइनफॉर्म दिखाई दे रहा होगा। आपको लॉगइनफॉर्म के नीचे रजिस्टर वाला ऑप्शन भी दिखाई दे रहा होगा, आपको रजिस्टर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- रजिस्टर वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो करके आ जाएगा।
- इस फॉर्म के अंदर आपको मांगी जा रही जानकारियों को उनकी निश्चित जगह में दर्ज करना है और अपने आप को रजिस्टर्ड कर लेना है।
- रजिस्टर्ड हो जाने के पश्चात आपको न्यू राशन कार्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा।
- ओपन हुए रजिस्टर फॉर्म के अंदर मांगी जा रही सभी जानकारियों को उनकी निश्चित जगह में दर्ज करे।
- अब आपको अपलोड डॉक्यूमेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और सपोर्टेड डॉक्यूमेंट को स्कैन करके उसकी डिजिटल कॉपी को अपलोड कर देना है।
- अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
इतनी प्रक्रिया पूरी करते ही दिल्ली राशन कार्ड के लिए आपका ऑनलाइन आवेदन पूर्ण हो जाता है।
दिल्ली राशन कार्ड के प्रकार
कुल 3 प्रकार के राशन कार्ड दिल्ली सरकार के द्वारा जारी किए जाते हैं, जिनकी जानकारी निम्नानुसार है।
1: एपीएल राशन कार्ड
ऐसे परिवार जो दिल्ली में रहते हैं और गरीबी रेखा से ऊपर जिंदगी गुजार रहे हैं और जिनकी इनकम ₹100000 सालाना से भी कम है, उन्हें सरकार के द्वारा एपीएल राशन कार्ड दिया जाता है। एपीएल का पूरा नाम होता है अबोव पॉवर्टी लाइन। यानी की गरीबी रेखा के ऊपर।
2: बीपीएल राशन कार्ड
दिल्ली के ऐसे परिवार जिनकी सालाना इनकम ₹10000 से कम है और जो गरीबी रेखा के नीचे आते हैं उन परिवारों को बीपीएल राशन कार्ड दिया जाता है।
3: अंत्योदय राशन कार्ड
दिल्ली के ऐसे परिवार जिनके पास इनकम का कोई भी ठीक-ठाक जरिया नहीं है और जो अत्यंत ही गरीबी में जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें अंत्योदय राशन कार्ड दिया जाता है।
दिल्ली राशन कार्ड के लाभ
दिल्ली राशन कार्ड के लाभ निम्नानुसार है।
- राशन कार्ड बन जाने के पश्चात व्यक्ति राशन की दुकान से केरोसिन, दाल, चीनी, चावल, गेहूं जैसी चीजें बहुत ही सस्ती कीमत पर प्राप्त कर सकता है और अपने और अपने परिवार का पेट पाल सकता है।
- अगर किसी काम को करवाने के लिए या फिर करने के लिए राशन कार्ड की डिमांड की जाती है तो व्यक्ति राशन कार्ड को प्रस्तुत कर सकता है।
- राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज भी होता है जो विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपके काम आता है।
- आप वोटर आईडी बनवाने के लिए भी राशन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस भी राशन कार्ड के द्वारा बनवाया जा सकता है।
- विद्यार्थी छात्रवृत्ति लेने के लिए भी राशन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- राशन कार्ड के द्वारा विद्यार्थी आय प्रमाण पत्र भी बनवा सकते हैं।
दिल्ली के मूल निवासी राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी।
- पैन कार्ड की फोटो कॉपी।
- आय प्रमाण पत्र।
- बैंक अकाउंट की पासबुक।
- फोन नंबर।
- पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो।
दिल्ली राशन कार्ड आवेदन की स्थिति कैसे देखे?
दिल्ली राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के पश्चात आप दिल्ली राशन कार्ड के आवेदन की स्थिति कैसे देख सकेंगे, इसकी प्रक्रिया नीचे हमने दर्शाई हुई है।
- सबसे पहले आपको राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है और होम पेज पर आपको सिटीजन कॉर्नर के अंतर्गत ट्रैक फूड सिक्योरिटी एप्लीकेशन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पेज ओपन होगा। उस पेज में आपको निश्चित जगह में अपना आधार नंबर, एनएफएस एप्लीकेशन आईडी, नया राशन कार्ड नंबर अथवा पुराना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको नीचे जो सर्च वाली बटन दिखाई दे रही है, उस पर क्लिक करना है।
- अब आपको शांति से बैठ कर लगभग 1 से 2 सेकंड इंतजार करना है।
- इतनी ही देर में आप के राशन कार्ड के एप्लीकेशन का स्टेटस आपको अपने डिवाइस की स्क्रीन पर दिखाई देगा।
दिल्ली राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर
इस आर्टिकल में हमने आपको इस बात की जानकारी दी कि आप दिल्ली राज्य के राशन कार्ड को कैसे बनवा सकते हैं। अगर आपको राशन कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को प्राप्त करना है तो आप दिल्ली राशन कार्ड टोल फ्री नंबर पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पता | खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग,दूरभाष संख्या: 011 – 23378759 |
हेल्पलाइन नंबर | 1800 – 11 – 0841 |
ईमेल आईडी | cfood@nic.in |
सामान्य प्रश्न (FAQ)
दिल्ली राशन कार्ड बनवाने हेतु आधिकारिक वेबसाइट है – nfs.delhi.gov.in
दिल्ली में तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी किये जाते है। एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड।
अप्लाई करने के 7 से लेकर 15 दिनों के भीतर राशन कार्ड मिल जाता है। विभागीय प्रक्रिया में ये समय कभी कम या ज्यादा भी हो सकता है।