Delhi ration card list 2021 : यहाँ हम जानेंगे कि ऑनलाइन दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें ? राशन कार्ड योजना से गरीब परिवारों को काफी मदद मिलती है। राशन दूकान से कम कीमत में खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड सूची में नाम होना जरुरी है। क्योंकि बिना राशन कार्ड आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता। वर्तमान में राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध हो चुका है। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं होने से इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए हमने यहाँ बताया है कि घर बैठे ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट दिल्ली कैसे देखें ?
e-खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। इस वेब पोर्टल पर राशन कार्ड का वितरण, राशन दूकान की जानकारी, राशन वितरण प्रणाली आदि की जानकारी मिल जायेगा। राशन कार्ड सूची देखने के लिए निर्धारित प्रोसेस को फॉलो करना पड़ता है। यहाँ हमने इसकी जानकारी सरल तरीके से बताया है, जिससे आपको लिस्ट में अपना नाम चेक करने में कोई परेशानी नहीं आएगा। तो चलिए शुरू करते है।
दिल्ली के जिलों का नाम जिनका राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है –
दिल्ली के किन किन जिलों का राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है, उसकी पूरी सूची यहाँ दिया गया है। इन सभी जिलों के निवासी इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ ले सकते है।
1 | New Delhi – नई दिल्ली |
2 | North Delhi – नार्थ दिल्ली |
3 | North West Delhi – नार्थ वेस्ट दिल्ली |
4 | West Delhi – वेस्ट दिल्ली |
5 | South West Delhi – साउथ वेस्ट दिल्ली |
6 | South Delhi – साउथ दिल्ली |
7 | South East Delhi – साउथ ईस्ट दिल्ली |
8 | Central Delhi – सेन्ट्रल दिल्ली |
9 | North East Delhi – नार्थ ईस्ट दिल्ली |
10 | Shahdara – शाहदरा |
11 | East Delhi – ईस्ट दिल्ली |
ऑनलाइन दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट 2021 चेक कैसे करें ?
e-खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर राशन कार्ड लिस्ट चेक करने की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन इसके लिए आपको निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। यहाँ हमने स्टेप by स्टेप सरल तरीके से लिस्ट देखने की पूरी प्रक्रिया को बताया है। आप इसे ध्यान से पढ़कर फॉलो करें।
स्टेप -1 nfs.delhi.gov.in वेब पोर्टल को ओपन करें
सबसे पहले हमें e-खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट nfs.delhi.gov.in पर जाना है। यहाँ हमने इस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक दे रहे है। इसके द्वारा आप सीधे वेबसाइट पर जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करेंगे
स्टेप -2 FPS Wise Linkage of Ration Cards ऑप्शन को चुनें
वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर अलग अलग ऑप्शन दिखाई देंगे। इसमें Citizen’s Corner में जाना है। राशन कार्ड सूची देखने के लिए नीचे FPS Wise Linkage of Ration Cards ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
स्टेप -3 DELHI ऑप्शन को सेलेक्ट करें
अगले स्टेप में आपको state का नाम दिखाई देगा। यहाँ आपको DELHI को सेलेक्ट करना है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
स्टेप -4 District का नाम सेलेक्ट करें
इसके बाद दिल्ली की सभी District (जिलों) की लिस्ट दिखाई देगा। आप जिस भी डिस्ट्रिक्ट से है, उसका नाम सेलेक्ट करें। जैसे – CENTRAL
स्टेप -5 Circle का नाम सेलेक्ट करें
District (जिला) सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी Circle की लिस्ट दिखाई देगा। इसमें अपना Circle का नाम सेलेक्ट करें।
स्टेप -6 Ration Card Type सेलेक्ट करें
अगले स्टेप में राशन कार्ड के सभी प्रकार की लिस्ट दिखाई देगा। जैसे – AAY, PR-S और PR इसमें से आपको जिसकी लिस्ट देखना है उसे सेलेक्ट कारण।
स्टेप -7 Ration Card List चेक करें
जैसे ही आप राशन कार्ड टाइप सेलेक्ट करेंगे, उसके अंतर्गत आने वाले राशन कार्ड हितग्राहियों की लिस्ट खुल जायेगा। इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हो। इसी तरह आप PR-S और PR लिस्ट को भी देख सकते हो।
राशन कार्ड दिल्ली से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
खाद्य विभाग ने राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए ऑनलाइन वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है जिसका वेब एड्रेस है – nfs.delhi.gov.in इस वेब पोर्टल पर जाकर बहुत आसानी से राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर सकेंगे।
सबसे पहले e-खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट nfs.delhi.gov.in पर जाना है। इसके बाद अपना जिला, सर्किल एवं राशन कार्ड का प्रकार चुनना है। इसके बाद राशन कार्ड की लिस्ट खुलेगा। इसमें आप अपना नाम देख सकते है।
अगर अभी तक आपका नाम दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में नहीं आया है और आप निर्धारित सभी पात्रता की शर्तों को पूरा करते है, तब निर्धारित आवेदन फॉर्म को भरकर सम्बंधित विभाग में जमा करें। फॉर्म को चेक करने के बाद तय समय सीमा में आपका नाम भी राशन कार्ड लिस्ट आ जायेगा।
अगर राशन कार्ड से सम्बंधित आपकी कोई समस्या या शिकायत हो तो सम्बंधित विभाग के कार्यालय में लिखित में देवें। वहां आपकी समस्या का निदान करने हेतु अधिकारी कर्मचारी नियुक्त किये गए है।
सारांश : दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट 2021 ऑनलाइन चेक कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकता है। अगर लिस्ट चेक करने में आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
Delhi ration card list कैसे देखें, इसकी जानकारी हमारे सभी दिल्ली के वासियों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इससे राशन कार्ड हितग्राहियों को काफी मदद मिलेगी। इसलिए इस जानकारी को उन्हें शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर राशन कार्ड से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान किया जाता है। प्रतिदिन लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए गूगल पर myrationcard.in सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !