धान का समर्थन मूल्य 2023 छत्तीसगढ़ dhan ka samarthan mulya chhattisgarh : छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, क्योंकि यहाँ प्रमुख फसल धान ही है। यहाँ किसानों का आय का प्रमुख साधन धान ही है। धान सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर ही बेची जाती है। समर्थन मूल्य में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी किया जाता है। चलिए यहाँ जानते है कि छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य 2023 क्या है ?
छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य 2023
छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य 2023 में 2040 रूपये है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार प्रति क्विंटल 600 रूपये कि प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस तरह किसानों को प्रति क्विंटल कुल 2640 रूपये मिलेगा। केंद्र सरकार ने इस वर्ष धान के समर्थन मूल्य में 100 रूपये का इजाफा किया है। धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि अब छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति क्विंटल 2640 रूपये मिलेंगे। मुख्य मंत्री जी का ट्वीट आप यहाँ देख सकते है –
प्रमुख फसलों का समर्थन मूल्य पहले और अब
केंद्र सरकार प्रमुख फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला लिया है। इसमें धान की समर्थन मूल्य बढ़कर 1940 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 2040 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। इसके साथ ही धान की “ए’ ग्रेड किस्मों का समर्थन मूल्य 1960 रुपए से बढ़ाकर 2060 रुपए प्रति क्विंटल हो चुका है।
फसल का नाम | समर्थन मूल्य 2021-22 | समर्थन मूल्य 2022-23 |
धान | 1940 | 2040 |
धान ग्रेड “ए” | 1960 | 2060 |
रागी | 3377 | 3578 |
मक्का | 1870 | 1962 |
अरहर | 6300 | 6600 |
मुंग | 7275 | 7755 |
उड़द | 6300 | 6600 |
मूंगफली | 5550 | 5850 |
सोयाबीन | 3950 | 4300 |
1 नवम्बर 2022 से धान खरीदी प्रारंभ
छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवम्बर 2022 से प्रारम्भ हो चुका है। धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन ने पहले से ही तैयारी कर चुका है। नवीन किसानों का पंजीयन और पहले से पंजीकृत किसानों का अद्यतन का काम पूर्ण हो चुका है। धान खरीदी के लिए वर्तमान वर्ष लगभग 5.50 लाख गठान बारदाना की जरुरत पड़ेगी।
सामान्य प्रश्न (FAQ)
पिछले वर्ष धान का समर्थन मूल्य 1940 रूपये था। इस वर्ष 100 रूपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किया गया है। इसलिए अब इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 2040 रूपये हो गया है।
छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य 2040 रूपये है। धान का समर्थन मूल्य केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार अपने किसानों को 600 रूपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि देती है। इसलिए छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति क्विंटल 2640 रूपये मिलेगा।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 1 नवम्बर 2022 से प्रारम्भ हो चुका है। धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा बारदाना और धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य 2023 क्या है, इसकी पूरी जानकारी सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अगर ये जानकारी आपको अच्छा लगा हो तो इस जानकारी को अन्य लोगों को भी शेयर जरूर करें। सरकारी योजनाओं से सम्बंधित ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !