ई श्रमिक कार्ड के फायदे e shram card benefits in hindi : श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक राष्ट्रीय असंगठित श्रमिक (NDUW) डेटाबेस बनाने के लिए एक eSHRAM वेब पोर्टल विकसित किया है, जिसे आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। इसमें व्यक्ति का नाम, व्यवसाय, पता, व्यवसाय का प्रकार, शैक्षिक योग्यता, कौशल प्रकार और पारिवारिक विवरण आदि का विवरण होगा, ताकि उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ावा दिया जा सके और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभों का विस्तार किया जा सके।
ई श्रम कार्ड योजना के बारे में सही जानकारी नहीं होने के कारण ज्यादातर लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि ई श्रम कार्ड बनवाएं या नहीं। अगर आप भी ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे में पता होना चाहिए। चलिए यहाँ हम हम यहां ई श्रमिक कार्ड के फायदे और नुकसान क्या है, इसके बारे में पूरी जानकारी प्रदान करते हैं।
ई श्रमिक कार्ड के फायदे 2023
- केंद्र सरकार ने eSHRAM वेब पोर्टल विकसित किया है, जो आधार कार्ड से जुड़े असंगठित श्रमिकों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस होगा।
- पंजीकरण के बाद, ई श्रमिक कार्ड धारक को PMSBY के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
- भविष्य में, असंगठित श्रमिकों के सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ इस पोर्टल के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।
- आपातकालीन और राष्ट्रीय महामारी जैसी स्थितियों में, पात्र असंगठित श्रमिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए इस डेटाबेस का उपयोग किया जा सकता है।
- योगी सरकार ने ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण कराने वाले सभी को व्यक्ति को 500 रुपये देने का वादा किया।
ई श्रम कार्ड के नुकसान क्या है ?
सामान्य तौर पर बात करें तो ई-श्रमिक कार्ड बनवाने से कोई नुकसान नहीं है, बल्कि यह फायदेमंद ही है। लेकिन जो लोग अभी पढ़ाई कर रहे हैं, छात्र है, नौकरी की तलाश कर रहे हैं, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या वे कामकाजी लोग जिनके पास पहले से ईपीएफओ और ईएसआईसी कार्ड हैं, अगर ऐसे लोग ई-श्रमिक कार्ड बनवा लेते है, तो उन्हें निम्नलिखित नुकसान हो सकते हैं –
- नौकरी मिलने में समस्या हो सकती है।
- नौकरी मिलने के बाद पीएफ का पैसा निकालने में दिक्कत हो सकती है।
- EPFO में पहले से जमा पैसे को निकालने में दिक्कत हो सकती है।
- ESIC कार्ड का उपयोग करने में समस्या हो सकती है।
हालाँकि, ये नुकसान और समस्याएं हमेशा नहीं होती हैं, और हो सकता है कि आपको इन समस्याओं का सामना न करना पड़े। लेकिन फिर भी, हमारा सुझाव है कि यदि आप छात्र हैं या पहले से ही संगठित क्षेत्र में हैं, तो आपको ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहिए।
लेकिन फिर भी अगर आपका ई-श्रम कार्ड गलती से बन गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जब ई-श्रम कार्ड का सत्यापन हो जाता है, तो आप अपना कार्ड रद्द करवा सकते हैं। वैसे आम तौर पर वेरिफिकेशन प्रक्रिया में आपका कार्ड अपने आप रद्द हो जाएगा।
ई-श्रम कार्ड कार्ड बनाने से पहले यह जान लेना चाहिए कि यह कार्ड कौन बनवा सकता है और कौन नहीं।
- केवल असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग ही ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
- ई-श्रम कार्ड वही लोग प्राप्त कर सकते हैं, जिनका पीएफ का पैसा नहीं काटा गया है।
- केवल दिहाड़ी पर काम करने वाले लोग ही ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
- छात्र या पढ़ने वाले लोग ई-श्रम कार्ड नहीं बनवा सकते।
- जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें ई-श्रम कार्ड नहीं बनवाना चाहिए।
इसे पढ़ें – खाद्य रसद विभाग नई राशन कार्ड सूची
अब कोई भी व्यक्ति यह तय कर सकता है कि उन्हें ई-श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन करना चाहिए या नहीं। ई श्रमिक कार्ड के फायदे और नुकसान के बारे में पूरी जानकारी यहां दी गई है। यदि आपके पास ई-श्रम कार्ड के बारे में कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
e shram card benefits in hindi की जानकारी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। तो कृपया इस जानकारी को उनके साथ व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर साझा जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम सरकारी योजनाओं से सम्बंधित ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप सबसे पहले नया अपडेट चाहते हैं तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च करें – myrationcard.in आपको धन्यवाद!
New card application form send me
सर आप इसे पढ़ें – ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन
हमारे पैसे नही आऐ
Sir Mara e sharm card may paisa nahi haya
E shram card banwa liya hoo lekin koi faiyda nhi mila hai
Muje bi e shram card banwana hai,
आप इसे पढ़ें – ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन
ईश्रम काड का पैसा नहीं आता है
मेरे ईश्रम काड मैंने बनवाय है लेकिन पैसा नहीं आता है