गेहूं का समर्थन मूल्य 2023 (प्रति क्विंटल बढ़ा) gehu ka samarthan mulya : पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में गेंहू का काफी ज्यादा उत्पादन होता है। गेंहू की खपत देश के अलावा विदेशों में भी है। हमारे देश से अन्य देशों में गेंहू का निर्यात किया जाता है। गेंहू का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है, गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य। तो चलिए यहाँ आपको बताते है कि वर्ष 2023 एवं 2023-24 में गेहूं का समर्थन मूल्य क्या है ?
गेहूं का समर्थन मूल्य 2023-24
गेहूं का समर्थन मूल्य 2023 में 2015 था, लेकिन केंद्र सरकार ने प्रति क्विंटल 110 रूपये की वृद्धि किया है। जिससे अब 2023-24 में गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रूपये हो गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
केंद्र सरकार ने रबी फसलों के विपणन सीजन 2023-24 के लिए एमएसपी में वृद्धि की है, ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। मसूर के लिए 500/- रुपये प्रति क्विंटल और इसके बाद सफेद सरसों व सरसों के लिए 400/- रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी में पूर्ण रूप से उच्चतम वृद्धि को मंजूरी दी गई है।
कुसुंभ के लिए 209/- रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दी गई है। गेहूं, चना और जौ के लिए क्रमशः 110 रुपये प्रति क्विंटल और 100 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दी गई है।
विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी रबी फसलों के लिए एमएसपी
फसल का नाम | समर्थन मूल्य 2022-23 | समर्थन मूल्य 2023-24 | आरएमएस उत्पादन की लागत* 2023-24 | एमएसपी में वृद्धि (पूर्ण) |
गेहूं | 2015 | 2125 | 1065 | 110 |
जौ | 1635 | 1735 | 1082 | 100 |
चना | 5230 | 5335 | 3206 | 105 |
मसूर | 5500 | 6000 | 3239 | 500 |
सफेद सरसों और सरसों | 5050 | 5450 | 2670 | 400 |
कुसुंभ | 5441 | 5650 | 3765 | 209 |
रबी विपणन सत्र 2023 में गेहूं की खरीद
राज्य | खरीदे गए गेहूं की मात्रा (एमटी) | लाभान्वित किसानों की संख्या | MSP मूल्य (करोड़ में) |
पंजाब | 8910562 | 737264 | 17954.78 |
हरियाणा | 3724040 | 282424 | 7503.94 |
उत्तर प्रदेश | 147554 | 35257 | 297.32 |
मध्य प्रदेश | 3404248 | 413306 | 6859.56 |
बिहार | 1704 | 318 | 3.43 |
राजस्थान | 749 | 84 | 1.51 |
उत्तराखंड | 907 | 227 | 1.83 |
चंडीगढ़ | 3165 | 379 | 6.38 |
गुजरात | 6 | 3 | 0.01 |
हिमाचल प्रदेश | 2225 | 720 | 4.48 |
जम्मू और कश्मीर | 232 | 51 | 0.47 |
कुल | 16195391.14 | 1470033 | 32633.71 |
2023 का समर्थन मूल्य क्या है [MSP बढ़ा]
गेहूं का समर्थन मूल्य 2023 में क्या था और 2023-24 के समर्थन मूल्य क्या निर्धारित किया गया है, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी किसान भाई गेंहू के समर्थन मूल्य पता करके अपना अनाज बेच पायेगा। सरकार द्वारा निर्धारित गेहूं का समर्थन मूल्य पर आपकी क्या राय है, नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते है।
गेहूं का समर्थन मूल्य 2023-24 की जानकारी सभी किसानों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर सरकारी योजनाओं से सम्बंधित ऐसे ही नई – नई जानकारी प्रदान किया जाता है। अगर आप ऐसे ही उपयोगी जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हो तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !