My Ration Card » सरकारी योजना » ग्राम पंचायत नरेगा लिस्ट कैसे देखें 2023

ग्राम पंचायत नरेगा लिस्ट कैसे देखें 2023

3.6/5 - (111 votes)

ग्राम पंचायत नरेगा लिस्ट कैसे देखें 2023 इसकी पूरी जानकारी यहाँ बताएँगे। महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी अधिनियम (mgnrega) के अंतर्गत Gram Panchayat NREGA List ऑनलाइन उपलब्ध है। जॉब कार्ड धारकों की सुविधा के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ऑनलाइन वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। जहाँ कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल के द्वारा ही नरेगा ग्राम पंचायत list चेक कर सकता है।

नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट चेक करने के लिए सबसे जरुरी ये है कि आपको लिस्ट देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया पता होना चाहिए। दोस्तों, अगर आपको ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं मालूम है, तब परेशान होने की कोई जरुरत नहीं। यहाँ हम आपको स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि ग्राम पंचायत नरेगा लिस्ट कैसे देखें ? तो चलिए शुरू करते है।

Gram Panchayat NREGA List

योजना का नाममनरेगा योजना (MGNREGA)
विभाग का नामग्रामीण विकास मंत्रालय
जानकारी ग्राम पंचायत नरेगा लिस्ट (Gram Panchayat NREGA List)
माध्यम ऑनलाइन (Online)
लाभार्थीग्राम पंचायत नरेगा जॉब कार्ड धारक
मनरेगा लिस्ट देखने की वेबसाइटnrega.nic.in

ग्राम पंचायत नरेगा लिस्ट कैसे देखें ऑनलाइन ?

स्टेप-1 नरेगा योजना की वेबसाइट में जाइये

ग्राम पंचायत नरेगा लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले हमें NREGA Job Card की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nrega.nic.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे नरेगा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – nrega.nic.in

स्टेप-2 Gram Panchayat जॉब कार्ड चुनें

नरेगा योजना की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग – अलग विकल्प दिखाई देगा। हमें ग्राम पंचायत नरेगा लिस्ट चेक करना है, इसलिए यहाँ Gram Panchayat सेक्शन में जाना है। फिर Generate Reports विकल्प को सेलेक्ट करना है।

gram-panchayat-nrega-list

स्टेप-3 अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें

अब अगले स्टेप में भारत के सभी राज्यों का नाम स्क्रीन में खुल जायेगा। इसमें आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। जैसे अगर आप उत्तर प्रदेश से है, तब यहाँ उत्तर प्रदेश को सेलेक्ट करें। अगर आप अन्य राज्य जैसे – राजस्थान, बिहार, गुजरात या अन्य राज्य से है तो उसे सेलेक्ट करें।

gram-panchayat-nrega-list

स्टेप-4 जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत चुनें

अब एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा। यहाँ सबसे पहले हमें वर्तमान वित्तीय वर्ष सेलेक्ट करना है। फिर अपने जिला का नाम चुनें। इसके बाद अपने ब्लॉक का नाम चुनें। फिर अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिये। सभी डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद Proceed बटन को सेलेक्ट करें। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

gram-panchayat-nrega-list

स्टेप-5 Job Card विकल्प को चुनें

अगले स्टेप में आपको नरेगा योजना का रिपोर्ट चेक करने के लिए बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे। हमें ग्राम पंचायत नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक करना है, इसलिए यहाँ Job Card Related Reports वाले बॉक्स में जाना है। फिर Job Card/Employment Register विकल्प को सेलेक्ट करना है।

gram-panchayat-nrega-list

स्टेप-6 ग्राम पंचायत नरेगा लिस्ट देखें

जैसे ही जॉब कार्ड विकल्प को सेलेक्ट करेंगे स्क्रीन पर आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत का नरेगा लिस्ट खुल जायेगा। यहाँ क्रमांक, जॉब कार्ड नंबर और जॉब कार्ड धारक का नाम दिया रहेगा। यहाँ आप नरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत जॉब कार्ड की पूरी लिस्ट चेक कर सकते है।

gram-panchayat-nrega-list

नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट (राज्यवार)

नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट कैसे देखें, इसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया यहाँ हमने बताया है। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों की लिस्ट भी चेक किया जा सकता है। आप किन – किन राज्यों का ग्राम पंचायत मनरेगा लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे, उसकी पूरी लिस्ट यहाँ टेबल में देख सकते है –

ANDAMAN AND NICOBAR (अंडमान निकोबार)ANDHRA PRADESH (आंध्र प्रदेश)
ARUNACHAL PRADESH (अरुणाचल प्रदेश)ASSAM (असम)
BIHAR (बिहार)CHANDIGARH (चंडीगढ़)
CHHATTISGARH (छत्तीसगढ़)DADRA & NAGAR HAVELI (दादरा नगर हवेली)
DAMAN & DIU (दमन दीव)GOA (गोवा)
GUJARAT (गुजरात)HARYANA (हरियाणा)
HIMACHAL PRADESH (हिमाचल प्रदेश)JAMMU AND KASHMIR (जम्मू और कश्मीर)
JHARKHAND (झारखंड)KARNATAKA (कर्नाटक)
KERALA (केरल)LAKSHADWEEP (लक्षद्वीप)
MADHYA PRADESH (मध्य प्रदेश)MAHARASHTRA (महाराष्ट्र)
MANIPUR (मणिपुर)MEGHALAYA (मेघालय)
MIZORAM (मिजोरम)NAGALAND (नागालैंड)
ODISHA (उड़ीसा)PONDICHERRY (पांडिचेरी)
PUNJAB (पंजाब)RAJASTHAN (राजस्थान)
SIKKIM (सिक्किम)TAMIL NADU (तमिल नाडू)
TRIPURA (त्रिपुरा)UTTAR PRADESH (उत्तर प्रदेश)
UTTARAKHAND (उत्तराखंड)WEST BENGAL (पश्चिम बंगाल)
TELANGANA (तेलंगाना)LADAKH (लद्दाख)

सारांश (Summary) :

ग्राम पंचायत नरेगा लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए nrega yojana की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in में जाना है। इसके बाद ग्राम पंचायत सेक्शन में generate reports विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर अपने राज्य का नाम, अपने जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करके सबमिट कर दें। अब रिपोर्ट सेक्शन में job card विकल्प को सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट खुल जाएगी। इसमें आप अपना नाम देख सकते है।

किसान सम्मान निधि योजना की किस्त कैसे चेक करें

ई श्रमिक कार्ड का पैसा कैसे चेक करें मोबाइल से

आयुष्मान कार्ड कैसे निकाले मोबाइल से

प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लिस्ट कैसे देखें

ग्राम पंचायत नरेगा से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)

नरेगा ग्राम पंचायत List चेक कैसे करें ?

नरेगा ग्राम पंचायत List चेक करने के लिए मनरेगा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in को ओपन करें। इसके बाद अपने राज्य का नाम चुनें। फिर अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करके सबमिट कर दें। अब स्क्रीन में नरेगा ग्राम पंचायत list खुल जायेगा। इसे आप चेक कर सकते है।

नरेगा जॉब कार्ड में अपना नाम कैसे देखें ?

नरेगा जॉब कार्ड में अपना नाम देखने के लिए नरेगा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in में जाना है। इसके बाद सबसे पहले अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें। फिर अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद अब स्क्रीन में नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट खुल जायेगा। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है।

ग्राम पंचायत जॉब कार्ड नंबर कैसे निकाले?

ग्राम पंचायत जॉब कार्ड नंबर निकालने के लिए नरेगा की वेबसाइट nrega.nic.in को ओपन करें। इसके बाद अपने राज्य का नाम, फिर अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद अब स्क्रीन में ग्राम पंचायत नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट खुल जायेगा। इस लिस्ट में अपने नाम के सामने ग्राम पंचायत जॉब कार्ड नंबर चेक कर सकते है।

ग्राम पंचायत नरेगा लिस्ट कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप यहाँ हमने बताया है। अब कोई भी जॉब कार्ड धारक बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन ग्राम पंचायत की मनरेगा लिस्ट चेक कर पायेगा। अगर लिस्ट देखने में आपको कोई परेशानी आये या नरेगा योजना से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

Gram Panchayat NREGA List चेक करने की जानकारी सभी जॉब कार्ड धारकों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप में शेयर जरूर कीजिये। इस वेबसाइट पर हम सरकारी योजनाओं से सम्बंधित ऐसे ही नई – नई जानकारी प्रदान करते है। अगर आप लेटेस्ट जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

हमारे ऑफिसियल व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें 👉🏿 Follow Now
My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें