झारखण्ड का राशन कार्ड कैसे चेक करें 2024

झारखण्ड का राशन कार्ड कैसे चेक करें 2024 jharkhand ka ration card kaise check kare : झारखंड खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा पात्रता रखने वाले परिवारों को राशन कार्ड जारी करता है। आपके गांव / वार्ड में किन – किन लोगों को कौन सा राशन कार्ड जारी किये गए है, इसे आप घर बैठे चेक कर सकते हो। अगर आपने नई राशन कार्ड के लिए आवेदन किये है या राशन कार्ड में अपना नाम चेक करना चाहते है तो आसानी से कर सकते है।

झारखण्ड खाद्य विभाग ने आहार वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। इस पोर्टल पर राशन कार्ड से सम्बंधित उपयोगी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते है। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप सरल तरीके बता रहे है कि ऑनलाइन झारखण्ड का राशन कार्ड कैसे चेक करें ? तो चलिए शुरू करते है।

झारखण्ड का राशन कार्ड कैसे चेक करें ?

स्टेप-1 aahar.jharkhand.gov.in को ओपन करें

झारखण्ड का राशन चेक करने के लिए सबसे पहले हमें खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में aahar.jharkhand.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इसके द्वारा आप सीधे ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 राशन कार्ड विवरण को चुनें

झारखण्ड खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। हमें अपना राशन कार्ड चेक करना है इसलिए यहाँ मेनू में अपने कार्ड की जानकारी विकल्प को चुनें। इसके बाद नीचे राशन कार्ड विवरण विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

jharkhand-ration-card-check

स्टेप-3 अपना जिला एवं ब्लॉक का नाम चुनें

अब स्क्रीन पर एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा। इसमें सबसे पहले अपने जिला का नाम खोजें और उसे सेलेक्ट कीजिये। फिर इसी तरह अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

jharkhand-ration-card-check

स्टेप-4 अपने गांव या वार्ड का नाम चुनें

ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद सबसे पहले Village / Ward को चुनें। फिर सभी गांव/वार्ड की लिस्ट आएगा। इसे ओपन कीजिये और अपने गांव/वार्ड का नाम खोजें और सेलेक्ट करें। इसके बाद नीचे दिए गए कॅप्टचा कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें और Submit कर दें।

jharkhand-ration-card-check

स्टेप-5 झारखण्ड का राशन कार्ड चेक करें

जैसे ही डिटेल्स भरकर सबमिट करेंगे, आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए गांव / वार्ड का राशन कार्ड लिस्ट खुल जायेगा। यहाँ राशन कार्ड नंबर, धारक का नाम, पिता / पति का नाम, राशन कार्ड का प्रकार आदि विवरण दिया रहेगा। यहाँ आप अपना राशन कार्ड चेक कर सकते हो।

jharkhand-ration-card-check

सारांश -:

झारखण्ड का राशन कार्ड चेक करने के लिए सबसे aahar.jharkhand.gov.in वेबसाइट को ओपन करना है। इसके बाद मेनू में राशन कार्ड विवरण में जाना है। फिर सबसे पहले अपने जिले एवं ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करना है। इसके बाद अपने गांव / वार्ड का नाम चुनना है। फिर दिए गए कॅप्टचा कोड को भरकर सबमिट करना है। इसके बाद स्क्रीन पर राशन कार्ड का विवरण खुल जायेगा। इसमें आप अपना राशन कार्ड चेक कर सकते हो।

इसे पढ़िए – खाद्य सुरक्षा में नाम है या नहीं कैसे देखें घर बैठे

झारखण्ड का राशन कार्ड कैसे चेक करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के घर बैठे ऑनलाइन राशन कार्ड में अपना नाम चेक कर पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

झारखण्ड राशन कार्ड चेक करने की जानकारी सभी झारखंड वासियों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस पोस्ट को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप ऐसे ही नई – नई एवं उपयोगी जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें