झारखंड का राशन कार्ड कैसे खोजें 2024

झारखंड का राशन कार्ड कैसे खोजें jharkhand ration card search : झारखंड सरकार के द्वारा समय-समय पर झारखंड राशन कार्ड लिस्ट को अपडेट किया जाता रहता है, क्योंकि कई लोगों के नाम राशन कार्ड में से कांटे भी जाते हैं, साथ ही कई लोगों के नाम राशन कार्ड की लिस्ट में शामिल भी किए जाते रहते हैं।

अगर आप झारखंड राशन कार्ड को खोजना चाहते हैं यानी कि झारखंड राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो इसका तरीका बहुत ही सरल है।

दरअसल झारखंड सरकार ने झारखंड राशन कार्ड खोजने के लिए आहार पोर्टल की शुरूआत काफी पहले ही कर दी है। इसलिए आइए इस आर्टिकल में हम आपको आहर पोर्टल के द्वारा “झारखंड राशन कार्ड कैसे खोजें” की जानकारी देते हैं।

jharkhand-ration-card-search

झारखंड का राशन कार्ड खोजने का तरीका

झारखंड राशन कार्ड खोजने के लिए आप आहार पोर्टल अथवा आहार वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। राशन कार्ड खोज करके आप यह जान सकते हैं कि आपके परिवार के कितने लोगों का नाम राशन कार्ड की लिस्ट में है और उन लोगों के नाम क्या-क्या है।

यही नहीं आप यह भी जान सकते हैं कि आपके गांव में कितने लोगों के नाम पर राशन कार्ड बना हुआ है अथवा आपके गांव में राशन कार्ड रखने वाले लोगों की संख्या कितनी है।

 झारखंड आहार पोर्टल आपको सिर्फ कुछ ही मिनटों में राशन कार्ड खोजने की सुविधा देता है। आहार पोर्टल अथवा वेबसाइट को आप अपने स्मार्टफोन के द्वारा अथवा लैपटॉप-कंप्यूटर के द्वारा एक्सेस कर सकते हैं।

झारखंड का राशन कार्ड कैसे खोजें ऑनलाइन ?

जिस प्रकार के सारे राज्य के द्वारा अपने राज्य के लोगों की सुविधा के लिए ऐसा पोर्टल लांच किया जाता है जिस पर लोग राशन कार्ड के लिए कर सके।

अथवा राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सके उसी प्रकार झारखंड सरकार ने भी झारखंड आहार पोर्टल लॉन्च किया है नीचे आपको झारखंड आहार पोर्टल के द्वारा झारखंड राशन कार्ड खोजने का तरीका बताया जा रहा है।

  • झारखंड का राशन कार्ड खोजने के लिए अर्थात झारखंड राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको किसी भी डिवाइस में आहार झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
  • विजिट वेबसाइट -: aahar.jharkhand.gov.in
  • ऊपर दिए हुए लिंक पर क्लिक करके जब आप आहार झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएंगे तो आप को सबसे ऊपर की तरफ अपने राशन कार्ड की जानकारी वाला एक ऑप्शन प्राप्त होगा, उसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पेज ओपन होगा। उस पेज में आपको कुछ जानकारियों को भरने के लिए कहा जा रहा है जिसके अंतर्गत आपको सबसे पहले अपने डिस्ट्रिक्ट और अपने ब्लॉक का सिलेक्शन करना है। इसके पश्चात आपको अपने गांव का सिलेक्शन करना है।
  • अब नीचे की साइड आपको जो कैप्चा कोड दिखाई दे रहा है उसे निश्चित जगह में आपको इंटर कर देना है।
  • अब आपको सबमिट वाली बटन पर क्लिक कर देना है।

जब आपके द्वारा इतनी प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा तो उसके तुरंत बाद ही आपकी स्क्रीन पर एक और पेज ओपन होगा। यह पेज झारखंड राशन कार्ड की लिस्ट का पेज होगा।अब आप झारखंड राशन कार्ड की लिस्ट में अपने नाम को खोज सकते हैं।

झारखंड राशन कार्ड की जानकारी

किसी व्यक्ति के पास अगर झारखंड का राशन कार्ड मौजूद है, तो वह अपने राशन कार्ड का इस्तेमाल गवर्नमेंट के द्वारा दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए कर सकता है। राशन कार्ड हर व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।

बता दे कि झारखंड के द्वारा तीन प्रकार के राशन कार्ड झारखंड के लोगों को दिए जाते हैं, जिसमें पहला होता है एपीएल राशन कार्ड, दूसरा होता है बीपीएल राशन कार्ड और तीसरा होता है अंत्योदय राशन कार्ड। झारखंड के ऐसे लोग जो गरीबी रेखा से नीचे अपनी जिंदगी गुजारते हैं उन्हें बीपीएल राशन कार्ड दिया जाता है।

वही ऐसे लोग जो गरीबी रेखा से ऊपर अपनी जिंदगी व्यतीत करते हैं, उन्हें एपीएल राशन कार्ड दिया जाता है। इसके अलावा झारखंड राज्य में रहने वाले ऐसे परिवार जो बहुत ही गरीब है और जिनके पास आमदनी का कोई भी स्थिर जरिया नहीं है उन्हें अंत्योदय राशन कार्ड दिया जाता है।

जिन लोगों का नाम झारखंड राशन कार्ड की लिस्ट में होता है उन्हें गवर्नमेंट के द्वारा अटैच किए गए कोटेदार की दुकानों पर हर महीने बहुत ही कम कीमत पर राशन जैसे कि चावल, गेहूं, चीनी इत्यादि चीजें मिलती है। कई जगह पर केरोसिन का वितरण भी किया जाता है। झारखंड का राशन कार्ड खोजने के लिए आपको किसी भी गवर्नमेंट ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं।

झारखंड राशन कार्ड के प्रकार

टोटल तीन प्रकार के राशन कार्ड झारखंड में दिए जाते हैं और यह राशन कार्ड झारखंड के परिवारों की आर्थिक स्थिति और उनके परिवार में रहने वाले लोगों की संख्या के आधार पर जारी होता है। नीचे झारखंड में दिए जाने वाले राशन कार्ड के प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

1: एपीएल राशन कार्ड

एपीएल का पूरा नाम अबोव पॉवर्टी लाइन होता है। यह राशन कार्ड झारखंड के ऐसे लोगों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा के ऊपर अपनी जिंदगी व्यतीत करते हैं और जिन लोगों के साल की इनकम 1 लाख से अधिक होती है।

2: बीपीएल राशन कार्ड

बीपीएल का पूरा नाम बिलो पावर्टी लाइन होता है। झारखंड में रहने वाले ऐसे लोग जो गरीबी रेखा के नीचे आते हैं और जिनके परिवार की सालाना इनकम ₹10000 से कम होती है, उन्हें सरकार के द्वारा बीपीएल राशन कार्ड जारी किया जाता है। इस राशन कार्ड के द्वारा राशन कार्ड धारक व्यक्ति कोटेदार की दुकान से कम कीमत पर हर महीने राशन प्राप्त करता है जो कि चावल, गेहूं,चना, तेल होता है।

3: अंत्योदय राशन कार्ड

झारखंड के ऐसे लोग जो बहुत ही गरीब हैं और जिनके पास खाने की व्यवस्था भी नहीं है, उन लोगों को सरकार अंत्योदय राशन कार्ड जारी करती है। यह राशन कार्ड ऐसे लोगों को दिया जाता है जो झारखंड में रहते हैं और उनके पास परमानेंट इनकम का कोई भी माध्यम नहीं होता है।

अंत्योदय राशन कार्ड धारक व्यक्ति को हर महीने 35 किलो राशन सरकार देती है। हालांकि यूनिट के हिसाब से कुछ कमी या अधिकता हो सकती है।

सारांश -:

झारखंड का राशन कार्ड खोजने के लिए सबसे पहले आहार वेब पोर्टल को ओपन करना है। इसके बाद राशन कार्ड की जानकारी विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम एवं गांव का नाम सेलेक्ट करें। फिर कॅप्टचा को भरकर सबमिट कर देना है। इस तरह आप ऑनलाइन झारखण्ड का राशन कार्ड खोज सकते है और अपना नाम चेक कर सकते है।

Ration Card List Jharkhand झारखण्ड राशन कार्ड नई लिस्ट

झारखण्ड का राशन कार्ड कैसे चेक करें

Ration Card Form Jharkhand PDF झारखण्ड राशन कार्ड फॉर्म डाउनलोड

सामान्य प्रश्न (FAQ)

झारखंड राशन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?

जन सेवा केंद्र से अथवा अपने गांव के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक से झारखंड राशन कार्ड बनवा सकते हैं।

झारखंड राशन कार्ड बनवाने हेतु मुख्य दस्तावेज क्या है?

आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी।

झारखंड राशन कार्ड कितने दिनों में बन जाता है?

झारखंड राशन कार्ड 10 दिन से लेकर के 15 दिनों के बीच में बन जाता है।

झारखंड राशन कार्ड खोजने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

झारखंड सरकार के द्वारा जारी किया गया आहार पोर्टल अथवा आहार वेबसाइट।

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें