खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2024 में नाम देखें

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2024 में नाम देखें khadya suraksha list rajasthan : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लोगों को राशन कार्ड जारी किये जाते है। इन सभी की लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है ताकि कोई भी व्यक्ति लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम देख सकें। लेकिन अधिकांश लोगों को ऑनलाइन खाद्य सुरक्षा की लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम राजस्थान की खाद्य सुरक्षा में अपना नाम देखने की पूरी जानकरी बता रहे है।

खाद्य विभाग राशन कार्ड का वेरिफिकेशन करके अपात्र लोगों का नाम हटा देता है और पात्र लोगों का नाम लिस्ट में शामिल करता है। अगर आप ये जानना चाहते है कि किन लोगों का नाम लिस्ट से हटाया गया है और किनका नाम लिस्ट में जोड़ा गया है, तब आपको खाद्य सुरक्षा की लिस्ट चेक करना चाहिए। तो चलिए अब आपको बताते है कि राजस्थान की खाद्य सुरक्षा लिस्ट में नाम कैसे चेक करते है ?

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2024 में नाम कैसे देखें ?

स्टेप-1 खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट में जाइये

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान में नाम देखने के लिए खाद्य सुरक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक

स्टेप-2 Ration Cards ऑप्शन को चुनें

खाद्य सुरक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर राशन कार्ड से सम्बंधित अलग – अलग रिपोर्ट देखने का विकल्प दिखाई देगा। हमें खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान में नाम देखना है, इसलिए यहाँ मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को चुनें।

khadya-suraksha-list-rajasthan

स्टेप-3 राजस्थान को सेलेक्ट कीजिये

अगले स्टेप में स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपने राज्य यानि राजस्थान का नाम खोजना है। लिस्ट में Rajasthan का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट करना है। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

khadya-suraksha-list-rajasthan

स्टेप-4 अपने जिला का नाम सेलेक्ट करें

राजस्थान राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य में जितने भी जिले होंगे उसकी लिस्ट स्कीन में खुल जायेगा। यहाँ आप जिस जिले में रहते है उस जिला का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

khadya-suraksha-list-rajasthan

स्टेप-5 अपने एरिया का नाम सेलेक्ट करें

अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्ड एरिया का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ आप जिस एरिया में आते है उसका नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

khadya-suraksha-list-rajasthan

स्टेप-6 राशन दुकान (FPS) का नाम चुनें

राशन कार्ड का एरिया सेलेक्ट करने के बाद उस एरिया में जितने भी सरकारी राशन की दुकान संचालित होंगे उसका नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ अपने राशन दुकान का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

khadya-suraksha-list-rajasthan

स्टेप-7 खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान देखें

जैसे ही अपने राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर खाद्य सुरक्षा लिस्ट खुल जायेगा। यहाँ राशन कार्ड धारक का नाम, पिता/पति का नाम एवं पता दिखाई देगा। राजस्थान की इस नई खाद्य सुरक्षा लिस्ट में अपना नाम देख सकते हो।

khadya-suraksha-list-rajasthan

सारांश -:

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2024 में नाम देखने के लिए सबसे पहले खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट nfsa.gov.in में जाना है। इसके बाद मेनू में ration card विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर राज्यों की लिस्ट में राजस्थान को चुनना है। इसके बाद अपने जिला का नाम, एरिया का नाम और राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करना है। अगले स्टेप में खाद्य सुरक्षा की लिस्ट स्क्रीन में खुल जाएगी। यहाँ आप अपना नाम देख सकते हो।

इसे पढ़ें – राशन कार्ड में बच्चों के नाम कैसे जोड़े

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2024 में नाम कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। अब राजस्थान के कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के घर बैठे खाद्य सुरक्षा की लिस्ट चेक कर पायेगा। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या खाद्य सुरक्षा से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान में नाम चेक करने की जानकारी सभी राजस्थान के निवासियों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक पर शेयर जरूर कीजिये। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप राशन कार्ड के बारे में नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें