किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें 2023 इसकी पूरी जानकारी यहाँ मिलेगा। हमारा भारत एक कृषि प्रधान देश है। इसलिए हमारे देश के अधिकांश बैंकों में कृषि हेतु किसानों को कर्ज प्रदान करने की सुविधा प्रदान किया जाता है। कई छोटे बड़े किसान बैंक से कृषि लोन भी लेते है। लेकिन कुछ किसान किसी कारण से कर्ज को चुका नहीं पाते। ऐसे छोटे एवं आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए सरकार किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत किया है।
किसान कर्ज माफी योजना के तहत सिर्फ उन्हीं किसानों का कर्ज माफ होगा जिनका नाम इस लिस्ट में होगा यानि जो किसान इस योजना के दायरे में आते है। लेकिन अधिकांश किसानों को नहीं पता कि किसान कर्ज माफी लिस्ट में नाम है या नहीं चेक कैसे करते है ? तो चलिए यहाँ हम आपको स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से लिस्ट में अपना नाम देखने की पूरी प्रक्रिया बताते है।
किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कैसे करें ?
स्टेप-1 UP Kisan Karj Rahat की वेबसाइट ओपन करें
किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले यूपी किसान कर्ज राहत की आधिकारिक की ऑफिसियल में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में upkisankarjrahat.upsdc.gov.in टाइप करके एंटर करें या यहाँ दिए गए लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे आधिकारिक वेबसाइट में जा सकेंगे – upkisankarjrahat
स्टेप-2 ऋण मोचन की स्थिति देखे को चुनें
किसान कर्ज राहत की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर योजना से सम्बंधित जानकारी दिखाई देगा। यहाँ मेनू में आपको ऋण मोचन की स्थिति देखे का विकल्प मिलेगा। किसान कर्ज माफी लिस्ट में नाम देखने के लिए इसी विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-3 खाते का प्रकार एवं बैंक चुनें
अब एक सर्च बॉक्स खुलेगा। यहाँ सबसे पहले अपने खाते का प्रकार सेलेक्ट करें। फिर जिस बैंक से कर्ज लिया है उस बैंक का नाम चुनें। इसके बाद जिला का नाम सेलेक्ट करें। इसी तरह बैंक की ब्रांच का सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-4 किसान क्रेडिट कार्ड नंबर एंटर करें
अब अपने किसान क्रेडिट कार्ड नंबर को निर्धारित बॉक्स में एंटर करना है। ये नंबर आपके किसान क्रेडिट कार्ड के ऊपर लिखा हुआ होगा। फिर अपना मोबाइल नंबर भरें। इसके बाद स्क्रीन में दिए गए सिक्योरिटी कोड को खाली बॉक्स में भरकर सबमिट कर दें।
स्टेप-5 किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट देखें
सभी डिटेल्स एंटर करके सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी कोड आएगा। इसे निर्धारित बॉक्स में भरकर वेरीफाई करें। जैसे ही डिटेल्स वेरीफाई होगा स्क्रीन पर किसान कर्ज माफी योजना से सम्बंधित जानकारी दिखाई देगा।
स्टेट वाइज किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट 2023
सारांश :
किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले किसान कर्ज राहत योजना की वेबसाइट या अपने राज्य की कृषि विभाग की वेबसाइट में जाना है। इसके बाद दिए गए मेनू में ऋण मोचन की स्थिति देखे विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर जिस बैंक से कर्ज लिया है उस बैंक को चुनें। इसके बाद क्रेडिट कार्ड नंबर एंटर करके सबमिट कर दें। जैसे ही डिटेल्स वेरीफाई होगा, किसान कर्ज माफी योजना से सम्बंधित जानकारी चेक कर सकेंगे।
किसान कर्ज माफी योजना से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
जो किसान राज्य के निवासी हो और राज्य स्थित किसी बैंक से फसल हेतु कर्ज लिया हो। जिन किसानों का फसल प्राकृतिक आपदा में नुकसान हुआ हो। ऐसे किसान जो पट्टे पर भूमि लेकर कृषि हेतु बैंक से कर्ज लिया हो। ये सभी किसान, किसान कर्ज माफी योजना के लिए पात्रता रखते है।
किसान कर्ज माफी योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में 1,00,000 (एक लाख) रूपये तक कर्ज माफ किया जायेगा।
ऐसे लघु एवं सीमांत किसान जिन्होंने कृषि हेतु बैंक से कर्ज 31 मार्च 2026 या इससे पूर्व से लिया होना चाहिए। सिर्फ यही किसान, किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत आएंगे।
किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप यहाँ हमने बताया है। अब कोई भी किसान बिना किसी परेशानी के किसान कर्ज माफी लिस्ट चेक कर पाएंगे। अगर लिस्ट चेक करने में आपको कोई परेशानी आये या इस योजना से सम्बंधित आपके मन में कोई अन्य सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट में नाम चेक करने की जानकारी सभी किसान भाइयों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप में शेयर जरूर कीजिये। सरकारी योजनाओं से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्राप्त करने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में myrationcard.in सर्च करके भी इस वेबसाइट पर आ सकते है। धन्यवाद , जय जवान – जय किसान !