महाराष्ट्र राशन कार्ड कैसे चेक करें 2023

महाराष्ट्र राशन कार्ड कैसे चेक करें : खाद्य विभाग द्वारा कमजोर वर्ग एवं गरीब तबके के लोगों के लिए राशन कार्ड जारी किये जाते है। इस कार्ड के द्वारा उन्हें बहुत ही कम दाम में चांवल, गेहूं प्रदान किया जाता है। लेकिन कम कीमत में राशन केवल उन्हीं लोगों को दिया जाता है, जिनका नाम राशन कार्ड सूची में हो। अगर आप भी महाराष्ट्र राशन कार्ड चेक करना चाहते है तो घर बैठे ऑनलाइन कर सकते है।

खाद्य विभाग ने राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट उपलब्ध कराया है। जहाँ कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा राशन कार्ड चेक कर सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को इस सुविधा के बारे में नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीके से बता रहे है, कि महाराष्ट्र राशन कार्ड कैसे चेक करें ? तो चलिए शुरू करते है।

महाराष्ट्र राशन कार्ड कैसे चेक करें ऑनलाइन ?

स्टेप-1 NFSA की वेबसाइट ओपन करें

महाराष्ट्र राशन कार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले हमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें। हमने इसका डायरेक्ट लिंक यहाँ भी दे दिया है। आप सीधे वेबसाइट पर जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 Ration Cards विकल्प को चुनें

खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट खुल जाने के बाद अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। राशन कार्ड चेक करने के लिए ऊपर मेनू विकल्प में Ration Cards को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट करें।

maharashtra-ration-card-check

स्टेप-3 महाराष्ट्र को चुनें

इसके बाद स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों की लिस्ट दिखाई देगी। इसमें आपको महाराष्ट्र को खोजना है। नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट करें। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

maharashtra-ration-card-check

स्टेप-4 कॅप्टचा कोड वेरीफाई करें

अब आपको कॅप्टचा कोड वेरीफाई करने के लिए कहा जायेगा। इसके लिए स्क्रीन पर दिए गए कोड को निर्धारित खाली बॉक्स में भरें Verify बटन को चुनें।

maharashtra-ration-card-check

स्टेप-5 अपना जिला एवं DFSO चुनें

इसके बाद सबसे पहले अपने जिला का नाम चुनें। फिर DFSO सेलेक्ट करें। इसके बाद Scheme में राशन का प्रकार सेलेक्ट करें। सभी डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद View Report ऑप्शन को चुनें। जैसे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

maharashtra-ration-card-check

स्टेप-6 Collector Office को चुनें

अब स्क्रीन पर आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए जिले का राशन कार्ड विवरण दिखाई देगा। हमें अपना राशन कार्ड चेक करना है, इसलिए यहाँ Collector Office विकल्प को चुनें।

maharashtra-ration-card-check

स्टेप-7 अपना Tahsil Office चुनें

जैसे ही आप कलेक्टर ऑफिस सेलेक्ट करेंगे, उसके अंतर्गत आने वाले सभी तहसील ऑफिस की लिस्ट खुलेगा। इसमें आपको अपने तहसील ऑफिस का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

maharashtra-ration-card-check

स्टेप-8 राशन दुकान का नाम चुनें

तहसील ऑफिस सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन दूकान (food shop) की लिस्ट खुलेगा। इसमें आपको अपने एरिया के राशन दुकान का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

maharashtra-ration-card-check

स्टेप-9 राशन कार्ड चेक करें

जैसे ही राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर सभी राशन कार्ड धारकों की सूची खुल जाएगी। यहाँ राशन कार्ड क्रमांक और परिवार के मुखिया का नाम, सदस्यों की संख्या आदि विवरण दिया रहेगा। इस लिस्ट में आप अपना राशन कार्ड चेक कर सकते है।

maharashtra-ration-card-check

सारांश -:

महाराष्ट्र राशन कार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले nfsa.gov.in वेबसाइट में जाना है। इसके बाद Ration Cards विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर अपने राज्यों की लिस्ट में महाराष्ट्र को चुनना है। अब स्क्रीन पर दिए गए कॅप्टचा कोड को वेरीफाई करना है। फिर अपने जिला, DFSO एवं राशन कार्ड टाइप को सेलेक्ट करें। अब अपना Collector Office, Tahsil Office, FPS Shop को चुनें। जैसे – आप FPS को चुनेंगे, राशन कार्ड की लिस्ट खुल जाएगी। इस तरह आप महाराष्ट्र राशन कार्ड चेक कर सकते है।

महाराष्ट्र राशन कार्ड कैसे चेक करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल से राशन कार्ड में नाम चेक कर पायेगा। फिर भी अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी रिप्लाई करेंगे।

राशन कार्ड महाराष्ट्र में नाम चेक करने की जानकारी सभी महाराष्ट्र के लाभार्थी के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हो तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें