नया राशन कार्ड बन रहा है कि नहीं ऐसे पता करें

नया राशन कार्ड बन रहा है कि नहीं ऐसे पता करें naya ration card ban raha hai ki nahin : आज अधिकांश लोगों के पास राशन कार्ड है। पात्रता के अनुसार हितग्राहियों को राशन दुकान से राशन भी मिल रहा है। लेकिन कई लोग ऐसे भी है जिन्हे अभी तक राशन कार्ड नहीं मिला है। राशन कार्ड के लाभ से वंचित परिवारों के मन में यही सवाल आता होगा कि नया राशन कार्ड बन रहा है कि नहीं, ताकि वे लोग भी अपना राशन कार्ड बनवा सकें।

राशन कार्ड नहीं मिलने का प्रमुख कारण है कि समय में आवेदन नहीं कर पाना। रोजी मजदूरी कर रहे है परिवारों को पता ही नहीं लग पाता की नया राशन कार्ड हेतु आवेदन मंगाया जा रहा है। जिससे समय में आवेदन नहीं कर पाते और उन्हें राशन कार्ड नहीं मिल पाता। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि यहाँ हम आपको बता रहे है कि नया राशन कार्ड बन रहा है कि नहीं कैसे पता करें ? तो चलिए शुरू करते है।

naya-ration-card-ban-raha-hai-ki-nahin

नया राशन कार्ड बन रहा है कि नहीं कैसे पता करें ?

01. खाद्य विभाग की वेबसाइट पर देखें

जब भी राशन कार्ड से सम्बंधित कोई अपडेट आता है, खाद्य विभाग अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर इसकी सूचना जारी करता है। अगर आपको जानना है कि आपके राज्य में नया राशन कार्ड बन रहा है या नहीं तो अपने राज्य की खाद्य विभाग की वेबसाइट में जाइये। इसके बाद होमपेज या नोटिफिकेशन सेक्शन को चेक करें।

वेबसाइट में सभी लेटेस्ट अपडेट होमपेज पर दर्शाया जाता है। यहाँ आप राशन कार्ड बन रहा है या नहीं इसकी सूचना देख सकते है। यहाँ आपको नोटिफिकेशन का फाइल भी मिलेगा। जिसमें राशन कार्ड से सम्बंधित सभी डिटेल्स दिए रहेंगे।

02. ग्राम पंचायत में पता करें

सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जाता है। इसमें गांव के विकास और नए कार्यों की जानकारी दिया जाता है। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं से सम्बंधित जानकारी भी ग्राम सभा में दिया जाता है। आप अपने पंचायत की ग्राम सभा में या मुखिया से भी जानकारी ले सकते है कि नया राशन कार्ड बन रहा है या नहीं।

03. सरकारी राशन दुकान में पता करें

हितग्राहियों को राशन सरकारी राशन दुकान से वितरित किया जाता है। राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी राशन की दुकान से मिल सकती है। क्योंकि राशन डीलर को राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी प्रसारित करने की जिम्मेदारी दिया जाता है।

अगर आप जानना चाहते है कि नया राशन कार्ड बन रहा है या नहीं तो सरकारी राशन दुकान में पता कर सकते है। यहाँ आपको आवेदन फॉर्म के साथ नया राशन कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया भी बताया जाता है।

04. समाचार पत्रों में चेक करें

सरकारी योजनाओं से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी स्थानीय समाचार पत्रों में भी जारी किया जाता है। जिससे अधिक से अधिक लोगों तक सूचना पहुँच सकें। राशन कार्ड से सम्बंधित नया अपडेट आपको स्थानीय अख़बारों में भी मिल जायेगा। आप इसमें भी नया राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

05. नया राशन कार्ड की लिस्ट देखें

अगर आपने नया राशन कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है और जानना चाहते है कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं तब घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते है। इसके द्वारा भी आप पता कर सकते है कि नया राशन कार्ड बन रहा है या नहीं। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम और नया राशन कार्ड लिस्ट चेक करने का लिंक दे दिया है –

राज्य का नामनया राशन कार्ड लिस्ट
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)
यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)
Karnataka (कर्नाटक)
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Telangana (तेलंगाना)
Tripura (त्रिपुरा)
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

सारांश -:

नया राशन कार्ड बन रहा है कि नहीं ये पता करने के लिए अपने राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट में जाइये। इसके बाद होमपेज या नोटिफिकेशन सेक्शन को चेक करें। इसके अलावा आप अपने ग्राम पंचायत के ग्राम सभा में भी इसकी जानकारी ले सकते है। साथ ही सरकारी राशन की दुकान में राशन कार्ड से सम्बंधित सभी लेटेस्ट जानकारी मिल जाएगी। इस तरह आप नया राशन कार्ड बन रहा है कि नहीं ये चेक कर सकते है।

नया राशन कार्ड बन रहा है कि नहीं कैसे पता करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से राशन कार्ड से सम्बंधित सभी नई जानकारी प्राप्त कर पायेगा। अगर राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई अन्य सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है।

नया राशन कार्ड बन रहा है कि नहीं ये पता करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप में शेयर जरूर कीजिये। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप नई – नई एवं उपयोगी जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

2 thoughts on “नया राशन कार्ड बन रहा है कि नहीं ऐसे पता करें”

  1. मैं पिछले एक साल से राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया हूं लेकिन बार बार होल्ड में चला जा रहा है मैं एक कैंसर पेसेंट भी जिसे पिछले एक साल से मेरे कमाई खत्म हो गया है मैं क्या करूं मैं ओडिशा से हूं कृपया मदद करें

    Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें