नया राशन कार्ड बनाने के लिए क्या करना होगा

नया राशन कार्ड बनाने के लिए क्या करना होगा naya ration card banane ke liye kya kare : आज भी कई ऐसे लोग है, ऐसे परिवार है जिनको राशन कार्ड नहीं मिला है। इससे उन्हें राशन दुकान से राशन नहीं मिल पा रहे है। कई ऐसे लोग है जो पात्र होते हुए भी राशन कार्ड के लाभ से वंचित है। क्योंकि अधिकांश लोगों को नहीं पता है कि नया राशन कार्ड बनाने के लिए क्या करें। इसलिए यहाँ हम इसकी पूरी जानकारी सरल तरीके से बता रहे है।

खाद्य विभाग ने पात्रता के अनुसार नया राशन कार्ड बनाने की सुविधा तो दिया है। लेकिन इसकी प्रक्रिया क्या है ये अधिकांश लोगों को नहीं मालूम। राशन कार्ड बनाने के लिए क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे, इसके बारे में भी कई लोग नहीं जानते है। इसलिए यहाँ हम नया राशन कार्ड बनाने के लिए क्या करना होगा, इसकी सम्पूर्ण जानकारी बता रहे है। आप यहाँ बताई गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

naya-ration-card-banane-ke-liye-kya-kare

नया राशन कार्ड बनाने के लिए क्या करें ?

नया राशन कार्ड बनाने के लिए खाद्य विभाग में आवेदन करना होगा। आवेदन आप ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते है। इसके साथ ही जरुरी डॉक्यूमेंट भी जमा करने होते है। चलिए सबसे पहले हम जानते है, कि नया राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन कैसे करते है।

  1. नया राशन कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले राशन दुकान या खाद्य विभाग के कार्यालय या ग्राहक सेवा केंद्र से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  2. आवेदन फॉर्म को आप ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते है। आवेदन का नमूना यहाँ दिए गए लिंक से प्राप्त करें – राशन कार्ड फॉर्म
  3. आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद इसे ध्यान से भरें। जैसे – आवेदक का नाम, पिता/पति का नाम और पूरा पता।
  4. राशन कार्ड के आवेदन फॉर्म में सभी सदस्यों का नाम एवं आधार नंबर जरूर भरें। ये बहुत महत्वपूर्ण है।
  5. फॉर्म में आवेदक यानि मुखिया का वर्तमान में खीचीं गई पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ भी जरूर लगाएं।
  6. आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरने के बाद सबसे नीचे आवेदक का हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान जरूर लगाएं।
  7. फॉर्म के साथ निर्धारित सभी दस्तावेज की फोटोकॉपी भी लगाना अनिवार्य है।
  8. आवश्यक सभी डॉक्यूमेंट की लिस्ट हमने नीचे दे दिया है।
  9. आवेदन तैयार होने के बाद इसे सम्बंधित खाद्य विभाग या राशन दुकान में जमा कर दें।
  10. आवेदन जमा करने के उपरांत आवेदन की पावती लेना ना भूलें।
  11. नया राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र में जाना होगा।
  12. आवेदन जमा होने के बाद छानबीन समिति द्वारा आपके आवेदन की जाँच किया जायेगा। आवेदन सही पाए जाने पर नया राशन कार्ड बन जायेगा।

नया राशन कार्ड बनाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

नया राशन कार्ड बनाने के लिए आपको सभी जरुरी डॉक्यूमेंट भी जमा करना होगा। डॉक्यूमेंट में क्या – क्या लगेंगे, इसकी पूरी लिस्ट हमने नीचे दे दिया है –

  1. मुखिया का पासपोर्ट साइज़ की 3 फोटोग्राफ।
  2. आय प्रमाण पत्र।
  3. सभी सदस्यों की आधार कार्ड की फोटोकॉपी।
  4. पैन कार्ड की फोटोकॉपी।
  5. ड्राइविंग लाइसेंस।
  6. मतदाता पहचान पत्र।
  7. वर्तमान की टेलीफ़ोन बिल जो आवेदक के नाम पर हो।
  8. एलपीजी कार्ड जो आवेदक के नाम पर हो।
  9. मनरेगा जॉब कार्ड की फोटोकॉपी।
  10. सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा जारी पहचान पत्र।

नया राशन कार्ड बनाने के लिए जरुरी पात्रता

नया राशन कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले निर्धारित सभी पात्रता की शर्तों को पूरा करना होगा। क्योंकि पात्र नहीं होने पर आवेदन करने पर आवेदन निरस्त हो जायेगा। सभी जरुरी पात्रता नीचे चेक करें –

  1. आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  2. आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए।
  3. आवेदक के नाम पर पहले से राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
  4. आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  5. एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस नहीं होना चाहिए।
  6. चार पहिया गाड़ी, हार्वेस्टर, मोटरकार, ट्रैक्टर नहीं होना चाहिए।
  7. घर में एसी नहीं लगे हो और पांच केवी या इससे अधिक क्षमता का जनरेटर नहीं होना चाहिए।

सारांश -:

नया राशन कार्ड बनाने के लिए निर्धारित आवेदन फॉर्म के द्वारा खाद्य विभाग में आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म में सभी जरुरी दस्तावेज लगाने होंगे। फिर तैयार किये गए आवेदन फॉर्म को खाद्य विभाग में जमा करना होगा। इसके बाद छानबीन समिति आवेदन की जाँच करेगा। जाँच में सही पाए जाने के बाद आपका नया राशन कार्ड बन जायेगा। इसके बाद राशन दुकान से आपको भी राशन मिलने लगेगा।

राशन कार्ड किसके नाम पर है कैसे देखें

गरीबी रेखा की नई लिस्ट कैसे देखें

ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है

राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे चेक करें

अपने गांव के राशन कार्ड की लिस्ट कैसे देखें

नया राशन कार्ड बनाने के लिए क्या करना होगा, इसकी स्टेप by स्टेप सरल जानकारी यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति जिनके नाम पर राशन कार्ड नहीं बना है, वो बहुत आसानी से अपना राशन कार्ड बनवा पायेगा। अगर आपको राशन कार्ड बनवाने में कोई परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो।

नया राशन कार्ड बनवाने की जानकारी उन सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिनका राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप नई एवं लेटेस्ट जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हो तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

11 thoughts on “नया राशन कार्ड बनाने के लिए क्या करना होगा”

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें