My Ration Card » राशन कार्ड चेक » नया राशन कार्ड कैसे चेक करें 2023

नया राशन कार्ड कैसे चेक करें 2023

3.5/5 - (2 votes)

नया राशन कार्ड कैसे चेक करें 2023 naya ration card kaise check kare : राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन जमा करने के बाद हम इन्तजार करते है कि कब राशन कार्ड में नाम आये। खाद्य विभाग के कार्यालय में पूछने पर भी सही जवाब हमें नहीं मिलता। अगर आप भी नया राशन कार्ड के लिए आवेदन किये है या राशन कार्ड का वेरिफिकेशन करवाएं है तब घर बैठे ऑनलाइन नया राशन कार्ड चेक कर सकते है।

ऑनलाइन नया राशन कार्ड चेक करने की सुविधा खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करके नई राशन कार्ड चेक कर सकते है। लेकिन अधिकांश लोगों को चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि नया राशन कार्ड कैसे चेक करें ? तो चलिए शुरू करते है।

नया राशन कार्ड कैसे चेक करें ऑनलाइन ?

स्टेप-1 nfsa.gov.in वेबसाइट में जाइये

नया राशन कार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले हमें एनएफएसए की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे एनएफएसए की वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक

स्टेप-2 Ration Cards विकल्प को चुनें

राशन कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। हमें नया राशन कार्ड चेक करना है, इसलिए यहां मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद नीचे Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

naya-ration-card-kaise-check-kare

स्टेप-3 अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें

इसके बाद स्क्रीन पर आपको भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। यहाँ आप जिस राज्य से है, उस राज्य का नाम खोजें। लिस्ट में आपके राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

naya-ration-card-kaise-check-kare

स्टेप-4 अपने जिले का नाम सेलेक्ट करें

अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य में जितने भी जिले होंगे उसकी लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें आपको अपने जिले का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

naya-ration-card-kaise-check-kare

स्टेप-5 अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें

अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। इसमें आपको अपने ब्लॉक का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

naya-ration-card-kaise-check-kare

स्टेप-6 अपने पंचायत का नाम सेलेक्ट करें

अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत जितने भी ग्राम पंचायत होंगे उसकी लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। नया राशन कार्ड चेक करने के लिए यहाँ अपने पंचायत का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

naya-ration-card-kaise-check-kare

स्टेप-7 राशन कार्ड के प्रकार सेलेक्ट करें

अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस पंचायत में संचालित हो रहे राशन दुकानदार का नाम एवं राशन कार्ड का प्रकार दिखाई देगा। आपको जिसमें भी अपना नया राशन कार्ड को चेक करना हो उसे सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

naya-ration-card-kaise-check-kare

स्टेप-8 नया राशन कार्ड चेक करें

अपने ग्राम पंचायत के अंतर्गत राशन कार्ड को सेलेक्ट करने के बाद राशन कार्ड धारक की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी। यहाँ राशन कार्ड आईडी नंबर, राशन कार्ड धारक का नाम, पिता/पति का नाम दिखाई देगा। यहाँ आप अपना नया राशन कार्ड चेक कर सकते है और पता कर सकते है कि आपका नाम राशन कार्ड में आया है या नहीं।

naya-ration-card-kaise-check-kare

नया राशन कार्ड चेक करने का राज्यवार लिंक

यहाँ हमने एक राज्य के द्वारा आपको बताया कि नया राशन कार्ड कैसे चेक करें। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी बहुत आसानी से चेक कर सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं नया राशन कार्ड चेक करने का लिंक दे रहे है। आप इस टेबल में अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामनया राशन कार्ड चेक
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)
Karnataka (कर्नाटक)
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Telangana (तेलंगाना)
Tripura (त्रिपुरा)
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

नया राशन कार्ड कैसे चेक करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से अपना नई राशन कार्ड चेक कर पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई अन्य सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो। हम बहुत जल्दी रिप्लाई करेंगे।

नया राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर राशन कार्ड की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

शेयर करें :
My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

7 thoughts on “नया राशन कार्ड कैसे चेक करें 2023”

  1. मेरा पुराना राशन कार्ड कब चालु करगे अभीतक चार महिने कही है और दिन हो गये है सब कागदपत्रे जमा करके आइ हु वो लोग बोलते है की अभीतक अनालाईन काम बंद हैं ऐसै बोलके निकाल देते है हमारा घर वही राशनधान्य पर चलता है कुछ कोशिश तो करो साहाब हम आपके बहोत धन्यवाद करेंगें हम महाराष्ट्र मे रहते है नाशिक हे

    प्रतिक्रिया

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें