ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है ration card kaise dekha jata hai : राशन कार्ड की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाती है। जिनका जिनका नाम इस राशन कार्ड में होता है केवल उन्हीं को राशन दुकान से राशन मिलता है। राशन कार्ड की जानकारी समय समय पर अपडेट होती रहती है। अपडेट होने के बाद नए पात्र परिवार का नाम जोड़ा जाता है और अपात्र राशन कार्ड धारक का नाम राशन कार्ड से हटाया जाता है।
अपडेट हुए राशन कार्ड में किनका किनका नाम है इसे आप ऑनलाइन चेक कर सकते है। खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर नई राशन सूची उपलब्ध है। नए राशन कार्ड देखने के लिए आपको निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा। लेकिन अधिकांश लोगों को इसी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है ? तो चलिए शुरू करते है।
राशन कार्ड कैसे देखा जाता है ऑनलाइन ?
स्टेप-1 nfsa.gov.in वेबसाइट में जाइये
ऑनलाइन राशन कार्ड देखने के लिए खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे राशन कार्ड सूची की वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक
स्टेप-2 Ration Cards ऑप्शन को चुनें
एनएफएसए की ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर राशन कार्ड से सम्बंधित अलग – अलग विवरण देखने का विकल्प दिखाई देगा। हमें ऑनलाइन नई राशन कार्ड देखना है, इसलिए यहाँ मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट करें।
स्टेप-3 अपने राज्य का नाम सेलेक्ट कीजिये
अगले स्टेप में स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। आपके राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट करना है। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-4 अपने जिला का नाम सेलेक्ट कीजिये
अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य में जितने भी जिले होंगे उसकी लिस्ट स्कीन में खुल जायेगा। यहाँ भी अपने जिला का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।
स्टेप-5 अपने एरिया का नाम सेलेक्ट कीजिये
अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्ड एरिया का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ अपने एरिया का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।
स्टेप-6 राशन दुकान (FPS) का नाम चुनिए
राशन कार्ड का एरिया सेलेक्ट करने के बाद उस एरिया में जितने भी सरकारी राशन की दुकान संचालित होंगे उसका नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ अपने राशन दुकान का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।
स्टेप-7 ऑनलाइन राशन कार्ड देखें
जैसे ही अपने राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर उस राशन दुकान के सभी राशन कार्ड होल्डर का नाम खुल जायेगा। यहाँ राशन कार्ड धारक का नाम, पिता/पति का नाम एवं पता दिखाई देगा। आप यहाँ अपना राशन कार्ड ऑनलाइन देख सकते हो।
ऑनलाइन राशन कार्ड देखने का राज्यवार लिंक
यहाँ हमने एक राज्य के द्वारा आपको बताया कि ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी बहुत आसानी से ऑनलाइन राशन कार्ड देख सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं ऑनलाइन राशन कार्ड देखने का लिंक दे रहे है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –
राज्य का नाम | ऑनलाइन राशन कार्ड देखें |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | – |
Assam (असम) | – |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
Bihar (बिहार) | यहाँ क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | यहाँ क्लिक करें |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | – |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | – |
Karnataka (कर्नाटक) | – |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | – |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | यहाँ क्लिक करें |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | – |
Telangana (तेलंगाना) | – |
Tripura (त्रिपुरा) | – |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | यहाँ क्लिक करें |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | यहाँ क्लिक करें |
ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखा जाता है, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपना राशन कार्ड ऑनलाइन देख पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
राशन कार्ड ऑनलाइन देखने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक पर शेयर जरूर कीजिये। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप राशन कार्ड के बारे में नई – नई जानकारी एवं लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !
ration card ko online karo
Chandra Kriti Devi ke naam se ration card pata karna hai Manoj Tiwari
Sanjay KUMAR THAKUR
Mujhe Do bacchon Ke Naam judvane Hain
सर, आप इसे पढ़ें – राशन कार्ड में बच्चे का नाम कैसे जुड़वाएं
Hamne rasan kart bnaya h nya abhi tk nahi aaya
Mustard Oil k paise ni aare hmare
Mera rasnkarad chalu nahi hua
सर, आप इसे पढ़ें – बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करें
Ration card mein Naam check karna
Hamara ration card me nahi bana hai to जबलपुर ka nahi bana hai to kya kare
राशन कार्ड में नाम नहीं है
When new rationcard start in procedure. Date of applying new rationcard.plz.
राशन कार्ड में नया नाम कैसे जुड़वाए
सर, आप इसे पढ़ें – राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े