पात्रता सूची में नाम कैसे जोड़े 2024 patrata suchi me naam kaise jode : राशन दुकान से कम कीमत में राशन का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलता है, जिनका नाम पात्रता सूची में जुड़ा हो। आज भी कई ऐसे परिवार है जो राशन कार्ड के पात्र होते हुए भी उनका नाम पात्रता सूची में शामिल नहीं है। इसका मुख्य कारण ये भी है कि अधिकांश लोगों को नहीं मालूम कि पात्रता सूची में नाम कैसे जोड़े ?
खाद्य विभाग (NFSA) ने पात्रता सूची से नाम हटाने और पात्रता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया उपलब्ध कराया है। अगर आपका नाम अभी तक पात्रता सूची में शामिल नहीं है, तो आप शामिल करवा सकते है। इसके लिए आपको निर्धारित फॉर्म को बिना कोई गलती किये भरना होगा और सभी दस्तावेज लगाने होंगे। आपकी सहायता के लिए यहाँ हमने स्टेप by स्टेप बता रहे है कि पात्रता सूची में नाम कैसे जोड़े ? तो चलिए शुरू करते है।
पात्रता सूची में नाम कैसे जोड़े ?
- पात्रता सूची में नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। ये फॉर्म आपको खाद्य विभाग के कार्यालय या ग्राहक सेवा केंद्र में मिल जायेगा।
- पात्रता सूची में नाम जोड़ने का फॉर्म आप ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते है। आप यहाँ दिए गए लिंक से ऑनलाइन फॉर्म प्राप्त कर सकते है – यहाँ क्लिक करें
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद इसे ध्यान से भरें। जैसे – मुखिया का नाम, पिता/पति का नाम, निवास का पता आदि।
- पात्रता फॉर्म में परिवार के सभी सदस्यों का नाम एवं उनका आधार नंबर भरें। ये बहुत महत्वपूर्ण जानकारी है।
- आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारी को सही – सही भर दें। इसके बाद सबसे नीचे आवेदक का हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान जरूर लगाएं।
- पात्रता सूची में नाम जोड़ने के लिए दस्तावेज भी जमा करना अनिवार्य है। नीचे हमने मान्य सभी दस्तावेज की लिस्ट दे दिया है।
- आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद और दस्तावेज की कॉपी लगा देने के बाद इसे सम्बंधित खाद्य विभाग में जमा कर दें।
- आवेदन जमा करने के उपरांत आवेदन की पावती लेना ना भूलें। क्योंकि राशन कार्ड स्टेटस पता करने में ये काम आएगा।
- आवेदन जमा होने के बाद खाद्य विभाग उसकी जाँच करेगा। अगर आप पात्र पाए जाते है, तो आपका नाम पात्रता सूची में जोड़ दिया जायेगा।
- पात्रता सूची में नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है। इसके लिए सभी दस्तावेज के साथ ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) में संपर्क करें।
पात्रता सूची में नाम जोड़ने के लिए के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए ?
- मुखिया का पासपोर्ट साइज़ की 3 फोटोग्राफ।
- आय प्रमाण पत्र।
- सभी सदस्यों की आधार कार्ड की फोटोकॉपी।
- पैन कार्ड की फोटोकॉपी।
- ड्राइविंग लाइसेंस।
- मतदाता पहचान पत्र।
- वर्तमान की टेलीफ़ोन बिल जो आवेदक के नाम पर हो।
- एलपीजी कार्ड जो आवेदक के नाम पर हो।
- मनरेगा जॉब कार्ड की फोटोकॉपी।
- सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा जारी पहचान पत्र।
पात्रता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन जमा करने के उपरान्त खाद्य विभाग आपके आवेदन की छानबीन करेगा। इसके बाद आवेदन सही पाए जाने पर निर्धारित समय के बाद आपका नाम पात्रता सूची में जोड़ दिया जायेगा। इसके साथ ही आपको राशन कार्ड जारी कर दिए जायेंगे। आप अपना नाम ऑनलाइन भी चेक कर सकते है।
पात्रता सूची में नाम कैसे जोड़े, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के नई पात्रता सूची में अपना नाम जुड़वा पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते हो। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
पात्रता सूची में नाम जोड़ने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड के बारे में नई – नई एवं लेटेस्ट जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !