My Ration Card » राशन कार्ड » राशन कार्ड धारकों की सूची चेक कैसे करें 2023

राशन कार्ड धारकों की सूची चेक कैसे करें 2023

5/5 - (1 vote)

राशन कार्ड धारकों की सूची 2023 कैसे चेक करें ration card dharko ki suchi : राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची जारी किया जाता है। अगर आपका नाम राशन कार्ड धारकों की नवीन सूची में शामिल है तो आपको प्रतिमाह राशन दुकान से कम कीमत में राशन मिलता रहेगा। लेकिन क्या आप जानते है कि राशन कार्ड धारकों की सूची में अपना नाम कैसे देखते है ?

राशन कार्ड धारकों की नवीन सूची ऑनलाइन उपलब्ध है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा बहुत आसानी से सूची को निकाल सकते है। क्योंकि खाद्य विभाग ने राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। लेकिन अधिकांश लोगों को सूची देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप आसान तरीके से बता रहे है कि राशन कार्ड धारकों की सूची कैसे चेक करें ? तो चलिए शुरू करते है।

राशन कार्ड धारकों की सूची चेक कैसे करें ऑनलाइन ?

स्टेप-1 राशन कार्ड वेबसाइट को ओपन करें

राशन कार्ड धारकों की सूची चेक करने के लिए सबसे पहले हमें राशन कार्ड की वेबसाइट ओपन करना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे राशन कार्ड की वेबसाइट में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 Ration Cards विकल्प को चुनें

राशन कार्ड की वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। हमें राशन कार्ड धारकों की सूची देखना है, इसलिए इसलिए यहाँ मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट करें।

ration-card-dharko-ki-suchi

स्टेप-3 अपने राज्य का नाम चुनें

अगले स्टेप में आपको स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। नाम मिले जाने के बाद उसे सेलेक्ट करें। जैसे – नीचे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

ration-card-dharko-ki-suchi

स्टेप-4 अपने जिला का नाम चुनें

राज्य के नाम सेलेक्ट करने के बाद खाद्य विभाग का स्टेट पोर्टल खुल जायेगा। यहाँ आपको आपके राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों की लिस्ट देगा। इसमें अपने जिला का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

ration-card-dharko-ki-suchi

स्टेप-5 अपने एरिया का नाम चुनें

जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी एरिया की लिस्ट दिखाई देगा। जैसे – ग्रामीण एरिया या शहरी एरिया। आप जिस क्षेत्र से है, उसका नाम खोजें और सेलेक्ट करें।

ration-card-dharko-ki-suchi

स्टेप-6 अपने राशन दुकान का नाम चुनें

एरिया का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन दुकान यानि FPS की लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। इसमें आपको अपने राशन दुकान का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

ration-card-dharko-ki-suchi

स्टेप-7 राशन कार्ड धारकों की सूची चेक करें

जैसे ही आप अपने एरिया के राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर राशन कार्ड धारकों की सूची खुल जाएगी। इसमें राशन कार्ड धारक का नाम, पिता/पति का नाम, पता अदि विवरण दिया रहेगा। आप इस पूरी सूची को देख सकते हो।

ration-card-dharko-ki-suchi

राशन कार्ड धारकों की सूची चेक करने का राज्यवार लिंक

यहाँ हमने एक राज्य के द्वारा आपको बताया कि राशन कार्ड धारकों की सूची कैसे चेक करें। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी सूची चेक कर सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं राशन कार्ड धारकों की सूची देखने का लिंक दे दिया है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामराशन कार्ड धारकों की सूची
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)
Assam (असम)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)
यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)
Karnataka (कर्नाटक)
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Telangana (तेलंगाना)
Tripura (त्रिपुरा)
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

राशन कार्ड धारकों की सूची कैसे चेक करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के राशन धारकों की लिस्ट में अपना नाम देख सकता है। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

राशन कार्ड धारकों की सूची ऑनलाइन देखने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हो तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

शेयर करें :
My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें