राशन कार्ड लिस्ट डाउनलोड कैसे करें 2024

राशन कार्ड लिस्ट डाउनलोड कैसे करें 2024 ration card list download : खाद्य विभाग ने राशन कार्ड की नई लिस्ट जारी कर दिया है। इस लिस्ट में कुछ नए नाम जोड़े गए है, तो कुछ अपात्र राशन कार्ड धारकों का नाम हटाया गया है। अगर इस नई लिस्ट को आप चेक करना चाहते है तो राशन कार्ड की नई लिस्ट डाउनलोड कर सकते है। इसके बाद बहुत आसानी से नई लिस्ट में अपना नाम चेक कर पाएंगे।

खाद्य विभाग ने राशन कार्ड की नई लिस्ट डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर के द्वारा लिस्ट को डाउनलोड कर सकते है। लेकिन अधिकांश लोगों को नई लिस्ट डाउनलोड करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि राशन कार्ड की नई लिस्ट डाउनलोड कैसे करते है ? तो चलिए शुरू करते है।

राशन कार्ड लिस्ट डाउनलोड कैसे करें ऑनलाइन ?

स्टेप-1 nfsa.gov.in को ओपन करें

राशन कार्ड की नई लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले हमें राशन कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करें। इसके द्वारा आप सीधे NFSA की ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 Ration Cards विकल्प को चुनें

राशन कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर कई विकल्प दिखाई देंगे। हमें राशन कार्ड की नई लिस्ट डाउनलोड करना है, इसलिए यहाँ मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

ration-card-ki-new-list-download

स्टेप-3 अपने राज्य का नाम चुनें

अगले स्टेप में भारत के सभी राज्यों का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। आपके राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट करें। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

ration-card-ki-new-list-download

स्टेप-4 अपने जिले का नाम चुनें

अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य के अंतर्गत जितने भी जिले होंगे, उसकी लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें आपको अपने जिला का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

ration-card-ki-new-list-download

स्टेप-5 अपने ब्लॉक का नाम चुनें

अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ अगर आप शहरी क्षेत्र से है तो शहरी ब्लॉक का नाम चुनें। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से है, तो यहाँ अपने ग्रामीण ब्लॉक का नाम सेलेक्ट कीजिये।

ration-card-ki-new-list-download

स्टेप-6 ग्राम पंचायत का नाम चुनें

अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। इसमें आपको अपने पंचायत का नाम खोजना है और सेलेक्ट करना है।

ration-card-ki-new-list-download

स्टेप-7 राशन कार्ड के प्रकार को चुनें

अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस पंचायत में उपलब्ध राशन दुकानदार का नाम एवं राशन कार्ड का प्रकार जैसे – पात्र गृहस्थी, अंत्योदय राशन कार्ड दिखाई देगा। यहाँ आप जिस राशन कार्ड की नई लिस्ट डाउनलोड करना चाहते है, उस राशन कार्ड को सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

ration-card-ki-new-list-download

स्टेप-8 राशन कार्ड की नई लिस्ट देखें

जैसे ही राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करेंगे, उसमें जितने भी राशन कार्ड धारक होंगे उसकी लिस्ट स्क्रीन में खुल जाएगी। इसमें राशन कार्ड की संख्या, धारक का नाम, पिता/पति का नाम, कुल यूनिट आदि विवरण देख सकते है।

ration-card-ki-new-list-download

स्टेप-9 राशन कार्ड लिस्ट डाउनलोड करें

अब इस राशन कार्ड की नई लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए ब्राउज़र के मेनू में Print विकल्प को सेलेक्टकीजिये। इसके बाद Destination में Save as PDF विकल्प को चुनें। फिर नीचे दिए गए Save बटन को सेलेक्ट करके राशन कार्ड की नई लिस्ट को डाउनलोड कर सकते है।

ration-card-ki-new-list-download

राशन कार्ड लिस्ट डाउनलोड करने का राज्यवार लिंक

यहाँ हमने एक राज्य के द्वारा आपको बताया कि राशन कार्ड की नई लिस्ट डाउनलोड कैसे करते है। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्य के निवासी बहुत आसानी से नई लिस्ट डाउनलोड कर सकते है। नीचे टेबल में राज्य का नाम एवं राशन कार्ड की नई लिस्ट डाउनलोड करने का लिंक दिया है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामराशन कार्ड लिस्ट डौन्लोड
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)
Karnataka (कर्नाटक)
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Telangana (तेलंगाना)
Tripura (त्रिपुरा)
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

सारांश –

राशन कार्ड लिस्ट डाउनलोड करने के लिए खाद्य सुरक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in को ओपन कीजिये। इसके बाद मेनू में ration card विकल्प को चुनें। अब अपने राज्य का नाम सेलेक्ट कीजिये। फिर अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करें। अब अपने राशन दुकान का नाम चुनें। फिर राशन कार्ड लिस्ट स्क्रीन में खुल जायेगा। इसे आप ब्राउज़र में प्रिंट बटन को सेलेक्ट करके डाउनलोड कर सकते हो।

राशन कार्ड लिस्ट डाउनलोड कैसे करते है, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन राशन कार्ड की नई लिस्ट डाउनलोड कर पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

राशन कार्ड की नई लिस्ट ऑनलाइन डाउनलोड करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप लेटेस्ट जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

1 thought on “राशन कार्ड लिस्ट डाउनलोड कैसे करें 2024”

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें