राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं 2024

राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं ration card kitne prakar ke hote hai : खाद्य विभाग लाभार्थी को उनके पात्रता के अनुसार राशन कार्ड जारी करता है। अगर आप नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करते है तब राशन कार्ड का सही प्रकार के लिए ही आवेदन करें। नहीं तो आपका राशन कार्ड का आवेदन अस्वीकार हो सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को नहीं पता कि राशन कार्ड कितने प्रकार का बनता है ?

पात्रता के अनुसार ही लोगों को राशन कार्ड दिए जाते है और उसी के अनुसार ही उसका लाभ मिलता है। यानि अलग – अलग प्रकार के राशन कार्ड में अलग – अलग मात्रा में राशन प्रदाय किया जाता है। अगर आपका पहले से राशन कार्ड है या न्यू राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने जा रहे है तो राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं और कौन कौन है जानना जरुरी है। तो चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी आपको बताते है।

ration-card-kitne-prakar-ke-hote-hai

राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं ?

  1. अंत्योदय राशन कार्ड (AAY)
  2. बीपीएल राशन कार्ड (BPL)
  3. एपीएल राशन कार्ड (APL) 
  4. अन्नपूर्णा राशन कार्ड (AY)
  5. प्राथमिकता राशन कार्ड (PHH)

अंत्योदय राशन कार्ड क्या है ?

एनएफएसए के तहत Antyodaya Anna Yojana (AAY) राशन कार्ड जारी किये जाते है। ऐसे व्यक्ति जिसकी आय रेगुलर नहीं है या आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें प्रदान किया जाता है। बेरोजगार, महिला एवं बुजुर्ग इस श्रेणी में आते है। अंत्योदय राशन कार्ड पर 35 किलो अनाज प्रतिमाह प्रति परिवार दिया जाता है। इसमें चाँवल 3 रूपये प्रति किलो और गेँहू 2 रुपया प्रति किलो में मिलता है।

बीपीएल राशन कार्ड क्या है ?

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत Below Poverty Line (BPL) राशन कार्ड जारी किये जाते है। बीपीएल राशन कार्ड पर 10 से 20 किलो राशन प्रतिमाह प्रति परिवार दिया जाता है। राशन की ये मात्रा अलग अलग राज्यों में अलग अलग हो सकती है। इसके साथ अनाज की कीमत भी राज्य सरकारों पर निर्भर करती है। इसलिए प्रति किलो अनाज की कीमत राज्य के अनुसार अलग अलग हो सकता है।

एपीएल राशन कार्ड क्या है ?

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत Above Poverty Line (APL) राशन कार्ड जारी किये जाते है। ये कार्ड उन लोगों को प्रदान किया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करते है। एपीएल राशन कार्ड पर 10 से 20 किलो राशन प्रतिमाह प्रति परिवार दिया जाता है। राशन की कीमत राज्य सरकारें तय करती है इसलिए अलग अलग राज्यों में अनाज की कीमत अलग अलग हो सकती है।

अन्नपूर्णा राशन कार्ड क्या है ?

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत Annapoorna Yojana (AY) राशन कार्ड जारी किये जाते है। ये कार्ड गरीब एवं 65 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग को दिया जाता है। अन्नपूर्णा राशन कार्ड पर 10 किलो प्रतिमाह राशन कार्ड मिलता है। राज्य सरकारें ये कार्ड उन वृद्ध लोगों को जारी करती हैं, जो उनके द्वारा निर्दिष्ट इस योजना के तहत आते हैं। इसलिए अलग अलग राज्य के अनुसार राशन की मात्रा एवं कीमत अलग अलग हो सकती है।

प्राथमिकता राशन कार्ड क्या है ?

एनएफएसए के तहत Priority Household (PHH) राशन कार्ड जारी किये जाते है। राज्य सरकार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टीपीडीएस) के तहत प्राथमिकता वाले घरेलू परिवारों की पहचान करती हैं। प्राथमिकता राशन कार्ड पर 5 किलो राशन प्रति यूनिट प्रति माह मिलता है। इसमें चाँवल 3 रूपये प्रति किलो और गेँहू 2 रुपया प्रति किलो में दिया जाता है।

नए राशन कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें

नया राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें

राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें

राशन कार्ड में नया यूनिट कैसे जोड़े

बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करवाएं

राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप यहाँ बताया गया है। अब कोई भी उपभोक्ता ये जान पायेगा कि राशन कार्ड कितने प्रकार का बनता है। अगर इससे सम्बंधित और कुछ जानकारी चाहिए या राशन कार्ड के बारे आपके कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

राशन कार्ड कितने प्रकार का बनता है, इसकी जानकारी सभी पात्र लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप नई – नई और महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हो तो गूगल सर्च बॉक्स में myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें