Ration Card List Bihar 2022 ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची बिहार : यहाँ हम जानेंगे कि epds राशन कार्ड नाम लिस्ट bihar बिहार ऑनलाइन चेक कैसे करें ? खाद्य विभाग ने राशन कार्ड नई लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है। अब कोई भी व्यक्ति शहरी एवं ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ऑनलाइन चेक कर सकते है। BPL, APL, AAY एवं annapurna ration card list online उपलब्ध है। अगर आपका नाम बीपीएल सूची या एपीएल या अन्य राशन कार्ड लिस्ट में है तब इस नई ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची को आप एक बार जरूर चेक करें।
क्योंकि राशन कार्ड हितग्राहियों की पात्रता के अनुसार लिस्ट अपडेट होती रहती है। अगर आपने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है और जानना चाहते है कि आपका नाम लिस्ट में आया है या नहीं तो इस आर्टिकल को पूरा और ध्यान से पढ़ें। इस आर्टिकल में हम आपको शहरी एवं ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची bihar ऑनलाइन चेक करने की बहुत ही आसान तरीका बताने वाले है। जिससे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इस new rashan card list को check कर पायेंगे।
बिहार के जिलों की लिस्ट जिनकी राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है –
हम सभी जिलों का ऑनलाइन बिहार राशन कार्ड की सूची चेक कर सकते है। बिहार की किन किन जिलों का सूची ऑनलाइन उपलब्ध है उसकी लिस्ट नीचे दिया गया है –
Araria (अररिया) | Kishanganj (किशनगंज) |
Arwal (अरवल) | Madhubani (मधुबनी) |
Aurangabad (औरंगाबाद) | Monghyr (मुंगेर) |
Banka (बाँका) | Muzaffarpur (मुजफ्फरपुर) |
Begusarai (बेगूसराय) | Nawada (नवादा) |
Bhagalpur (भागलपुर) | Patna (पटना) |
Bhojpur (भोजपुर) | Purnea (पूर्णिया) |
Buxar (बक्सर) | Rohtas (रोहतास) |
Darbhanga (दरभंगा) | Saharsa (सहरसा) |
East Champaran (पूर्वी चम्पारण) | Samastipur (समस्तीपुर) |
Gaya (गया) | Saran (सारन) |
Gopalganj (गोपालगंज) | Shiekhpura (शेखपुरा) |
Jamui (जमुई) | Sheohar (शिवहर) |
Jehanabad (जहानाबाद) | Sitamarhi (सीतामढ़ी) |
Kaimur (कैमूर) | Siwan (सीवान) |
Katihar (कटिहार) | Vaishali (वैशाली) |
Khagaria (खगड़िया) | West Champaran (पश्चिमी चम्पारण) |
ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची बिहार 2022 ऑनलाइन चेक कैसे करें ?
बिहार राज्य के आप ग्राम पंचायत क्षेत्र यानि ग्रामीण क्षेत्र में रहते है तो इसकी राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए नीचे बताये जा रहे प्रोसेस को ध्यान से पढ़ें। जिससे ऑनलाइन लिस्ट चेक करने में आपको कोई समस्या ना आये।
1. epds bihar portal में जाइये।
epds ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची bihar चेक करने के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है। इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी ब्राउज़र ओपन करना है। इसके बाद आधिकारिक वेब पोर्टल epds.bihar.gov.in में जाना है।
2. RCMS विकल्प को चुनें।
बिहार की आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद मेनू सेक्शन में आपको RCMS का विकल्प मिलेगा। सूची चेक करने के लिए इसी विकल्प को सेलेक्ट करें। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है।
3. जिला चुनें।
इसके बाद आपको District का विकल्प मिलेगा। आप बिहार के जिस भी जिले में निवास करते है उसे सेलेक्ट करें। जैसे कोई अररिया जिले से है तो लिस्ट में Araria सेलेक्ट करके Show ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. Rural विकल्प चुनें।
अब आपके सामने rural और urban का दो विकल्प आएगा। बिहार की ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए Rural विकल्प को सेलेक्ट करें।
5. Block चुनें।
अगले स्टेप में आपके द्वारा चुने हुए जिला के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट आएगा। यहाँ अपना ब्लॉक यानि जिस ब्लॉक में आप रहते है उसे सेलेक्ट करना है। जैसे – अररिया।
6. ग्राम पंचायत चुनें।
ब्लॉक सेलेक्ट करने के बाद उस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट आएगा। इसमें से आपको अपना ग्राम पंचायत सेलेक्ट करना है। जैसे – Bangama
7. गांव (Village) चुनें।
ग्राम पंचायत सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी आश्रित ग्राम की लिस्ट आएगा। इसमें आपको अपना गांव को सेलेक्ट करना है।
8. FPS नाम चुनें।
गांव सेलेक्ट करने के बाद सभी FPS यानि राशन दुकानदारों की लिस्ट मिलेगा। इसमें से आपको अपना एफपीएस चुनना है। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है।
9. ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची चेक करें।
जैसे ही आप एफपीएस सेलेक्ट करेंगे, उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्ड हितग्राहियों की लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है। नाम मिल जाने पर राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करें।
10. राशन कार्ड विवरण देखें।
जैसे ही राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करेंगे, स्क्रीन पर राशन कार्ड का विवरण दिखाई देगा। जैसे – राशन कार्ड की संख्या, प्रकार, कार्डधारी का नाम एवं अन्य डिटेल चेक कर सकते है।
11. परिवार के सदस्यों का विवरण चेक करें।
राशन कार्डधारी के साथ उनके कितने परिवार के सदस्य का नाम शामिल है, इसकी जानकारी भी आप चेक कर सकते है। नीचे सदस्यों का पूर्ण विवरण दिया रहेगा।
इस तरह हम बिहार की ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते है। और पता कर सकते है कि नई लिस्ट में नाम आया है या नहीं। अगर लिस्ट चेक करने में कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है।
बिहार राज्य राशन कार्ड सूची चेक करने की वीडियो देखें
bihar panchayat ration card list check करने की पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप इस वीडियो में बताया गया है। आर्टिकल को पढ़ने से पहले इस वीडियो को जरूर देखें। जिससे आपको आर्टिकल में बताये गए स्टेप में कोई भी परेशानी नहीं आएगा।
शहरी क्षेत्र की राशन कार्ड नाम लिस्ट बिहार ऑनलाइन चेक कैसे करें ?
बिहार राज्य के शहरी(Urban) क्षेत्र में निवास करने वाले व्यक्ति राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए नीचे बताये जा रहे स्टेप को ध्यान से पढ़ें। क्योंकि ग्रामीण और शहरी सूची चेक करने की प्रोसेस अलग-अलग है।
1. epds.bihar.gov.in में जाइये – सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र ओपन करें। इसके बाद खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट epds.bihar.gov.in में जाइये।
2. RCMS विकल्प को सेलेक्ट करें – जैसे ही epds वेब पोर्टल ओपन हो जाए, स्क्रीन पर मेनू विकल्प में RCMS का विकल्प मिलेगा। शहरी राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए इसी विकल्प को चुनें।
3. जिला सेलेक्ट करें – अब आपको अपना जिला सेलेक्ट करना है। आप बिहार के जिस भी जिले में रहते है उसे सेलेक्ट करें। जैसे मैं अररिया जिले से हूँ तब लिस्ट में Araria सेलेक्ट करके Show विकल्प पर क्लिक करूँगा।
4. Urban सेलेक्ट करें – इसके बाद स्क्रीन पर rural और urban का विकल्प आएगा। रूरल की लिस्ट देखने की जानकारी पहले ही आपको बता चुके है। हमें अर्बन का लिस्ट चेक करना है इसलिए विकल्प में Urban को सेलेक्ट करें।
5. Town सेलेक्ट करें – अब आपके द्वारा सेलेक्ट किये हुए जिला के अंतर्गत आने वाले सभी टाउन किस की लिस्ट आएगा। इसमें से आपको अपना टाउन नगर परिषद सेलेक्ट करना है।
6. FPS Name चुनिए – टाउन सेलेक्ट करने के बाद उस टाउन के अंतर्गत आने वाले सभी एफपीएस की लिस्ट आएगा। आपको जिस भी राशन दुकानदार से राशन मिलता है उसे सेलेक्ट कीजिये।
7. राशन कार्ड लिस्ट चेक करें – जैसे ही आप एफपीएस का नाम सेलेक्ट करेंगे, उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्डधारी की लिस्ट आएगा। इसमें आपको अपना नाम चेक करना है। नाम मिल जाने के बाद नाम के सामने राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करें।
8. राशन कार्ड विवरण चेक करें – राशन कार्ड नंबर को सेलेक्ट करने के बाद राशन कार्ड का विवरण स्क्रीन पर खुल जायेगा। यहाँ आप राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड का प्रकार, कार्डधारी का नाम, पता एवं अन्य विवरण चेक कर सकेंगे।
9. सदस्यों का विवरण चेक करें – राशन कार्ड विवरण के साथ साथ सदस्यों का विवरण भी नीचे दिखाई देगा। इसमें आप देख सकते है कि आपके परिवार के कितने सदस्यों का नाम राशन कार्ड में अंकित है।
इस तरह हम बिहार की अर्बन क्षेत्र राशन कार्ड सूची ऑनलाइन चेक कर सकते है। क्या इस लिस्ट में आपका नाम आया है नीचे कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।
राशन कार्ड बिहार हेतु ऑनलाइन शिकायत कैसे करें ?
अगर राशन कार्ड से सम्बंधित आपकी कोई समस्या या शिकायत हो तो ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते है। इसकी सुविधा भी खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले sfc.bihar.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद consumer info के सेक्शन में Submit Grievance विकल्प को सेलेक्ट करें।
इसके बाद शिकायत रजिस्टर करने हेतु दिए गए सभी विकल्प को भरें। इसके साथ ही आप डॉक्यूमेंट भी सबमिट कर सकते है। सभी डिटेल भरकर Register करें। जैसे स्क्रीनशॉट में आप देख सकते है –
शिकायत रजिस्टर करने के बाद आप इसका स्टेटस भी चेक कर सकते है। इसके लिए भी consumer info सेक्शन में Know Grievance Status विकल्प में जाइये। इसके बाद Grievance Registration ID एंटर करके स्टेटस चेक कर सकते है।
राशन कार्ड विवरण बिहार से संबंधित प्रश्न (FAQs)
इसके लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट epds.bihar.gov.in पर विजिट करना है। इसके बाद आप शहरी एवं ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर सकते हो।
अगर आपका नाम नई राशन कार्ड सूची में नहीं है तब आपको निर्धारित फॉर्म को भरकर एवं निर्धारित डॉक्यूमेंट के साथ खाद्य विभाग में जमा कराना होगा। उसके बाद आपकी पात्रता के अनुसार आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में आ जायेगा।
अगर आपने सभी निर्धारित डॉक्यूमेंट के साथ सही सही फॉर्म भरकर अप्लाई किया है तब आपको 30 दिनों में राशन कार्ड जारी कर दिया जायेगा। ये समय परिस्थिति के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है।
अगर आपके राशन कार्ड में आपके साथ रहने वाले परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं जुड़ा है तब आपको उस सदस्य का आधार कार्ड के साथ निर्धारित प्रपत्र में आवेदन देना पड़ेगा। आवेदन की जाँच उपरांत उस सदस्य का नाम भी जुड़ जायेगा।
आप अपने ग्राम पंचायत या नगर पंचायत कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते है। या विभाग के उच्च अधिकारियों से भी सहायता ले सकते है। हेड ऑफिस, डिस्ट्रिक्ट ऑफिस एवं DSO संपर्क लिस्ट यहाँ से देखें – Contact us
ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची bihar 2022 नई लिस्ट कैसे चेक करें इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप इस आर्टिकल में बताया गया है। आप बहुत आसानी से शहरी एवं ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। अगर आपको राशन कार्ड लिस्ट चेक करने में किसी तरह की परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में बेझिझक हमसे पूछ सकते है। हम आपको बहुत जल्दी रिप्लाई करेंगे।
दोस्तों, ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची बिहार में नाम चेक करने की जानकारी हमारे सभी बिहार के निवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस आर्टिकल को उन्हें शेयर जरूर करें। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन की सुविधा उपलब्ध है। अगर आप राशन कार्ड से सम्बंधित इसी तरह की जानकारी एवं नई अपडेट पाना चाहते है तो गूगल पर myrationcard.in सर्च करके इस साइट पर विजिट करें। Thank You !
Paparwa maniyarpur bounsi Banka Bihar
मुकेश, क्या आप राशन कार्ड लिस्ट नहीं देख पा रहे है ?
Rasan card
Nahi dekh pa rahe hai
क्या परेशानी आ रही है ?
saheb hi…. Rastion card mere kisi paribar ko nhi hai……..hum log bahut garib hu…hum log 6 pribar Ek ghar… Or saheb ghar Se nikal ne k liye Rasta Bhi nhi h… Sarka se Hume ghar chahiye hum bahut grib hu.. Or rastion card bhi chahiye….
बेला टेढ़ा गांव
Main apna rasta apna raja ji ke rashan card kaise dhundho
रैशन कार्ड मे मेरा नाम लिस्ट मे है या नहीं ? देखना है ।
सर इस पोस्ट में इसी की जानकारी जानकारी दिया गया है।
सर मेरा राशन कार्ड अभी बन गया है पर अभी तक मिला नहीं राशन कार्ड स्टेटस दिखा रहा है पर राशन कार्ड नंबर नहीं मिला है बताएं मुझे राशन कार्ड कब मिलेगा और राशन कार्ड नंबर से सूची
नहीं दिखाई जा रही है
क्या ऑनलाइन राशन कार्ड सूची में आपका नाम है ?
Card nahi malya
रंजीत कुमार यादब गाय जटही थाना बाबूबरही जिला मधुबनी पाच परीबारही राशन काड नही बना है
राशन कार्ड बनवाने के लिए आप आवेदन जमा करें।
Ham jat ka barahman hi jab jab rasn karta aaplae karte hii tab name katwa dede hi log distek sarn balok garkha panchayt panpatiya garam muraud puri ward 06
सर आप इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से कीजिये।
Sir mehar bahi hogi sir hum log bahut garib aadmi hai sir rashan card chalu nahi hone ke karn aanaz na milraha hai rashan card pe meri maan ka name hai Tabassum parveen
समय समय विभाग अपात्र लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाता रहता है। अगर आप पात्र है और गलती से आपका नाम काट दिया गया है तब आप विभाग में जाकर इस सम्बन्ध में आवेदन करें।
Rasn Card nahi Sahgora Bhawanipur Purania Bihar MD Daud sah
Dear sir
Mujhe 2, years se rashan nhi mil raha h ,kyoki mere pass ” rashan card ” nahi h our bana bhi nahi hai
Please help kare
आप पहले राशन कार्ड के लिए आवेदन करें। राशन कार्ड मिलने के बाद आपको भी राशन मिलने लगेगा।
Rashan kad menam nhi juta hai
रोशन जी ऐसे आप नई राशन कार्ड के लिए आवेदन कीजिये।
Sar mera rasan Card nahi h ghar ME 12aadami h 5sal se rasan nahi mil raha h
सर, राशन कार्ड के लिए आवेदन करने पर क्या जवाब आता है ?
Mujhe ration card Nahin Hai Main dekh party Mere Ko Nahin Aata please bataiye Mere ismein ration card mein Naam Hai Ki Nahin na beta ka naam Harish Kumar Jha Pati ka naam Praveen Kumar Jha
Humara rasancard abhi tak nehi pucha