वेस्ट बंगाल राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें ration card list west bengal : पश्चिम बंगाल में NFSA के तहत AAY, PHH, SPHH, RKSY-I, RKSY-II राशन कार्ड लाभार्थी की सूची में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते है। अगर आपने WB ration card के लिए अप्लाई किया है, तो इस नई डिजिटल राशन लिस्ट को आप जरूर चेक करें।
डिजिटल इंडिया के तहत नई एवं अपडेटेड राशन कार्ड सूची चेक करने की सुविधा ऑनलाइन कर दिया गया है। लेकिन हमारे बहुत से वेस्ट बंगाल के लोगों को ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट चेक करने में परेशानी आती है। जिसके कारण वे इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाते। इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप by स्टेप बहुत ही आसान तरीका बताएँगे। जिसके बाद डिजिटल राशन कार्ड लिस्ट वेस्ट बंगाल ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। तो इस आर्टिकल को आप पूरा और ध्यान से पढ़िए।
नई राशन कार्ड लिस्ट वेस्ट बंगाल चेक कैसे करें ऑनलाइन ?
1. wbpds.gov.in में जाइये
ration card list west bengal में नाम चेक करने के लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी वेब ब्राउज़र ओपन करें। फिर सर्च बॉक्स में DEPT. Of Food And Supplies, GOVT. Of West Bengal की आधिकारिक वेबसाइट wbpds.gov.in में जाना है। आप यहाँ से भी सीधे वेबसाइट को ओपन कर सकते हो – West Bengal Public Distribution System, Govt. of West Bengal
2. Reports On NFSA विकल्प को चुनें
जैसे ही वेस्ट बंगाल की आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जाए, मेनू विकल्प में आपको Reports On NFSA का ऑप्शन मिलेगा। डिजिटल राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए इसी ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
3. View Ration Card Count को चुनें
इसके बाद अलग अलग रिपोर्ट्स चेक करने का विकल्प आएगा। इसमें आपको View Ration Card Count (NFSA & State Scheme) का विकल्प को सेलेक्ट करना है। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है।
4. अपने जिला का नाम चुनें
अब आपके सामने स्क्रीन पर वेस्ट बंगाल के सभी जिलों की लिस्ट आएगा। इसमें से आप जिस भी जिले में रहते है उसे सेलेक्ट कीजिये। जैसे – दार्जिलिंग।
5. अपने तहसील/ब्लॉक का नाम चुनें
जिला सेलेक्ट करने के बाद उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक / तहसील की लिस्ट आएगा। इसमें से आपको अपना ब्लॉक / तहसील सेलेक्ट करना है।
6. अपने राशन दुकान का नाम चुनें
तहसील / ब्लॉक सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी एफपीएस यानि राशन दुकानदारों की सूची आएगा। इसमें से आपको जिस भी FPS से राशन मिलता है उसे सेलेक्ट करें।
7. राशन कार्ड लिस्ट वेस्ट बंगाल चेक करें
जैसे ही आप अपना FPS सेलेक्ट करेंगे, उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्ड हितग्राहियों की लिस्ट स्क्रीन पर ओपन जायेगा। इस राशन कार्ड लिस्ट में से आप अपना नाम सर्च करें।
8. पूरी राशन कार्ड लिस्ट देखें
अगर पहली राशन कार्ड लिस्ट में आपका नाम नहीं दिखाई दें तब अगली लिस्ट चेक करें। इसके लिए सबसे नीचे 12345…का विकल्प दिया गया है। एक एक करके सभी लिस्ट चेक करें।
इस तरह हम वेस्ट बंगाल डिजिटल राशन कार्ड नाम लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते है। और पता कर सकते है कि नई सूची में नाम आया है या नहीं। अगर लिस्ट में नाम नहीं मिले तब ऑनलाइन इसे सर्च भी कर सकते है।
पश्चिम बंगाल के जिलों की लिस्ट जिनका ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है –
राशन कार्ड वेस्ट बंगाल लिस्ट ऑनलाइन किन किन जिलों का उपलब्ध है उसकी पूरी सूची यहाँ चेक कर सकते है। इसमें बताये गए सभी जिलों के निवासी घर बैठे ऑनलाइन अपना राशन कार्ड में नाम पता कर सकेंगे।
Alipurduar (अलीपुरद्रार) | Jhargram (झाड़ग्राम) |
Bankura (बाँकुड़ा) | Kolkata (कोलकाता) |
Paschim Bardhaman (पश्चिमी वर्धमान) | Kalimpong (कलिम्पोग) |
Purba Bardhaman () | Malda (मालदह) |
Birbhum (बीरभूम) | Paschim Medinipur (पश्चिम मेदिनीपुर) |
Cooch Behar (कूचबिहार) | Purba Medinipur (पूर्व मेदिनीपुर) |
Darjeeling (दार्जिलिंग) | Murshidabad (मुर्शिदाबाद) |
Uttar Dinajpur (उत्तर दिनाजपुर) | Nadia (नादिया) |
Dakshin Dinajpur (दक्षिण दिनाजपुर) | Uttar 24 Pargana (उत्तर 24 परगना) |
Hooghly (हुगली) | Dakshin 24 Pargana (दक्षिण 24 परगना) |
Howrah (हावङा) | Purulia (पुरूलिया) |
Jalpaiguri (जलपाईगुङी) | – |
सारांश –
राशन कार्ड लिस्ट वेस्ट बंगाल चेक करने के लिए खाद्य विभाग की वेबसाइट wbpds.gov.in को ओपन कीजिये। इसके बाद Reports On NFSA विकल्प को चुनें। अब अपने जिला का नाम, तहसील का नाम और राशन दुकान का नाम सेलेक्ट कीजिये। जैसे ही राशन दुकान सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर वेस्ट बंगाल राशन कार्ड लिस्ट खुल जायेगा। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है।
वेस्ट बंगाल राशन कार्ड से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 01 डिजिटल राशन कार्ड लिस्ट वेस्ट बंगाल चेक कैसे करे ?
इसके लिए WBPDS की आधिकारिक वेबसाइट wbpds.gov.in पर जाना है। इसके बाद NFSA Reports ऑप्शन को सेलेक्ट करें। फिर अपना जिला, ब्लॉक/तहसील एवं FPS सेलेक्ट करके पूरी लिस्ट चेक कर सकते है।
प्रश्न 02 नई राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं है, क्या करें ?
अगर आपका नाम वेस्ट बंगाल राशन कार्ड सूची में नहीं है तब आपको फिर से निर्धारित फॉर्म और निर्धारित डॉक्यूमेंट के साथ अप्लाई करना होगा। अगर आपने अभी अभी अप्लाई किया है तब इंतजार करें। हो सकता है आने वाले दिनों में आपका नाम भी लिस्ट में आ जाये।
प्रश्न 03 वेस्ट बंगाल राशन कार्ड नाम से कैसे खोजें ?
आप अपने नाम या राशन कार्ड नंबर से ऑनलाइन राशन कार्ड सर्च कर सकते है। इसके लिए WBPDS की आधिकारिक वेबसाइट में सुविधा दिया गया है।
प्रश्न 04 राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?
नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इसके लिए wbpds.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई के विकल्प को सेलेक्ट करना है। इसके बाद सभी स्टेप को ध्यान से पढ़कर ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते है।
प्रश्न 05 राशन कार्ड में सदस्य का नाम जुड़वाने के लिए क्या करें ?
आपके राशन कार्ड में किसी सदस्य का नाम ऐड नहीं हुआ है तब आप निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकते है। आपके आवेदन की जाँच उपरान्त उस सदस्य का नाम भी जुड़ जायेगा।
राशन कार्ड लिस्ट वेस्ट बंगाल चेक कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप इस आर्टिकल में बताया गया है। आप बहुत आसानी से नाम एवं राशन कार्ड नंबर के द्वारा राशन कार्ड सर्च कर सकेंगे। दोस्तों, अगर डिजिटल राशन कार्ड लिस्ट वेस्ट बंगाल ऑनलाइन चेक करने में आपको किसी भी तरह की परेशानी आये या सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
WB digital ration card name list चेक करने की जानकारी सभी वेस्ट बंगाल के निवासियों के लिए उपयोगी है। इसलिए आप इस आर्टिकल को उन्हें शेयर जरूर करें। जिससे वे भी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकें। आप राशन कार्ड से सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट एवं महत्वपूर्ण जानकारी पाना चाहते है तो गूगल पर myrationcard.in सर्च करके हमारे इस वेबसाइट पर विजिट करें। Thank You !