Ration card navinikaran form chhattisgarh : यहाँ हम जानेंगे कि राशन कार्ड नवीनीकरण फॉर्म छत्तीसगढ़ पीडीऍफ़ डाउनलोड कैसे करें ? खाद्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय राशन प्रदान करती है। इसका समय पर छँटनी और नवीनीकरण किया जाता है। अगर आपको भी राशन कार्ड मिला है और इसका नवीनीकरण का काम हो रहा है, तब आपको निर्धारित राशन कार्ड नवीनीकरण फॉर्म को भरकर जमा करना अनिवार्य है। नहीं तो आपको राशन मिलना बंद हो सकता है।
राशन कार्ड नवीनीकरण फॉर्म आपको विभाग से या सम्बंधित राशन दूकान से मिल जायेगा। इसके साथ ही आप घर बैठे ऑनलाइन पीडीऍफ़ फॉर्म भी डाउनलोड कर सकते है। यहाँ हमने cg ration card navinikaran form pdf download कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी दिया है।
फॉर्म का प्रकार | राशन कार्ड |
फॉर्म का नाम | राशन कार्ड नवीनीकरण फॉर्म |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
टाइप | पीडीऍफ़ |
साइज | 2.02 MB |
भाषा | हिंदी |
डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
नवीन राशन कार्ड फॉर्म | यहाँ क्लिक करें |
सोर्स | khadya.cg.nic.in |
सबसे पहले दिए गए लिंक से नवीनीकरण फॉर्म को डाउनलोड कर लें, इसके बाद इसे इस फॉर्म को प्रिंट कर लीजिये। अब –
- सबसे पहले ग्राम / वार्ड का नाम भरे
- ग्राम पंचायत / नगरीय निकाय का नाम भरें
- तहसील / विकासखंड का नाम भरें
- जिला का नाम भरें
- इसके बाद आवेदक का नाम, पिता पति का नाम और राशन कार्ड क्रमांक भरें
- अब जाति, आवेदक का पूरा पता भरें
- आवेदक का आधार नंबर, बैंक खाता नंबर एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से भरें
- फिर राशन कार्ड में शामिल परिवार के सदस्यों का विवरण भरें
- इस तरह फॉर्म को पूरी तरह भरने के बाद नीचे आवेदक का हस्ताक्षर जरूर करें
सबसे पहले दिए गए फॉर्मेट को पूरी तरह से भरें, इसके बाद इस फॉर्म को सम्बंधित विभाग में जमा करें। अगर फॉर्म राशन दुकान में स्वीकार किये जा रहे है तब आप वहां भी जमा कर सकते है। आवेदन फॉर्म के साथ नीचे दिए गए दस्तावेज जमा करना भी अनिवार्य है –
- राशन कार्ड के प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ की कॉपी
- आवेदक की बैंक पासबुक की छायाप्रति
- आवेदक एवं राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का आधार कार्ड की छायाप्रति
सारांश : छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नवीनीकरण फॉर्म पीडीऍफ़ डाउनलोड कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप आसान तरीके से यहाँ बताया गया है। अगर फॉर्म डाउनलोड करने में आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते है। हम आपकी पूरी मदद करेंगे। धन्यवाद !
इसे पढ़ें – ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची छत्तीसगढ़ (cg) चेक कैसे करें