राशन कार्ड निरस्त कैसे करें 2024 (समर्पण)

राशन कार्ड निरस्त कैसे करें ration card nirast kaise kare : राशन कार्ड बनवाने के बाद कई वजहों से हमने अपना राशन कार्ड निरस्त करवाना पड़ता है। जैसे – किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने या किसी अन्य स्थान में चले जाने या आर्थिक स्थिति मजबूत होने से उनका राशन कार्ड समर्पण करवाते है। लेकिन बहुत लोगों को राशन कार्ड निरस्तीकरण की सही प्रक्रिया के बारे में पता नहीं है। जिसके कारण उन्हें राशन कार्ड निरस्तीकरण प्रमाण पत्र नहीं मिल पाता है।

खाद्य विभाग ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने की सुविधा के साथ – साथ राशन कार्ड निरस्त करवाने की सुविधा भी प्रदान किया है। जिससे किसी एक जगह से अपना नाम निरस्त करवाकर किसी अन्य जगह अपना नाम जुड़वाया जा सकें। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी होने पर राशन कार्ड समर्पण कर सकें। तो चलिए यहाँ हम आपको राशन कार्ड निरस्त कैसे करें, इसकी सही और सबसे आसान तरीका बताते है।

ration-card-nirast-kaise-kare

राशन कार्ड निरस्त कैसे करें ?

  • राशन कार्ड निरस्त करने के लिए सबसे पहले आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। आवेदन फॉर्म यहाँ दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है – Form 7
  • अब आवेदन फॉर्म में सबसे पहले राशन कार्ड निरस्तीकरण का कारण दर्ज करें।
  • अब राशन कार्ड नंबर और कौन सा राशन कार्ड था इसका विवरण भरें। जैसे – AAY, PHH, SPHH आदि।
  • अब आपको जो सदस्य राशन कार्ड सरेंडर कर रहे है उसका नाम और अन्य विवरण भरें।
  • समर्पण फॉर्म में उन सभी सदस्यों का नाम भरें, जिनका – जिनका राशन कार्ड निरस्त करवाना है।
  • अब पूरा पता विवरण और मोबाइल नंबर भरें।
  • नाम के साथ – साथ सदस्यों का आधार कार्ड का नंबर भी भरें।
  • अब फॉर्म के साथ सभी जरुरी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी अटैच करें।
  • फिर तैयार किये गए समर्पण फॉर्म को खाद्य विभाग में अधिकारी / कर्मचारी के पास जमा कर दें।
  • आपके आवेदन की जाँच उपरान्त आपका राशन कार्ड निरस्त हो जायेगा।
  • आप ऑनलाइन माध्यम से भी राशन कार्ड निरस्तीकरण का आवेदन कर सकते है।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट या नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र में जाइये।

राशन कार्ड समर्पण का कारण

  • 1) ऐसे परिवार जिनके पास 3 या 3 से अधिक कमरों का घर कंक्रीट की दीवार और छत से बना हो।
  • 2) ऐसे परिवार के पास निम्नलिखित उपभोक्ता वस्तुओं में से कोई एक हो –
  • क) चौपहिया मोटरचालित कार।
  • बी) एसी मशीन।
  • ग) इंटरनेट सुविधाओं के साथ कंप्यूटर या लैपटॉप।
  • 3) ऐसे परिवार के पास निम्नलिखित उपभोक्ता वस्तुओं में से कोई 3 हो –
  • रेफ़्रिजरेटर।
  • बी) लैंडलाइन टेलीफोन।
  • ग) वाशिंग मशीन।
  • घ) दोपहिया वाहन मोटर चालित वाहन।
  • 4) ऐसा परिवार जिसका कोई सदस्य राज्य/केन्द्र/सरकार का राजपत्रित या अराजपत्रित कर्मचारी हो। उपक्रम / सरकार। सहायता प्राप्त / सांविधिक / स्वायत्त निकाय।
  • 5) कोई भी व्यक्ति जो आयकर या व्यावसायिक कर का भुगतान करता है।
  • 6) कोई अभाव नहीं।
  • 7) परिवार के सदस्य की मृत्यु।

राशन कार्ड निरस्त करने हेतु जरुरी डॉक्यूमेंट

  • मृत्यु प्रमाण पत्र (मृत्यु होने की स्थिति में)
  • आधार कार्ड की फोटोकॉपी।
  • राशन कार्ड।

राशन कार्ड निरस्तीकरण प्रमाण पत्र

राशन कार्ड निरस्त होने के बाद आपको राशन कार्ड निरस्तीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। इससे आप कही और अपना नाम राशन कार्ड में जुड़वाते है तो काम आएगा। इसके अलावा राशन कार्ड समर्पण प्रमाण पत्र अपने पास रखें। क्योंकि कभी भी आपसे राशन कार्ड के बारे में जानकारी मांगे जाने पर ये प्रमाण पत्र दिखा सकते है।

राशन कार्ड निरस्तीकरण प्रमाण पत्र pdf में ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा ये फॉर्म आपको ग्राहक सेवा केंद्र या खाद्य विभाग के कार्यालय से मिल जायेगा। राशन कार्ड समर्पण प्रमाण पत्र का नमूना आप यहाँ देख सकते है –

ration-card-nirast-kaise-kare

सारांश -:

राशन कार्ड निरस्त करने के लिए सबसे पहले आपको आवेदन करना होगा। आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म को भरने के बाद निरस्तीकरण से सम्बंधित सभी डॉक्यूमेंट जमा कीजिये। इसके बाद खाद्य विभाग आपके आवेदन और डॉक्यूमेंट की जाँच करेगा। जाँच में सही पाए जाने पर आपका राशन कार्ड निरस्त हो जायेगा। फिर आपको राशन कार्ड निरस्तीकरण प्रमाण पत्र मिल जायेगा।

राशन कार्ड में नया यूनिट कैसे जोड़े

अपने गांव के राशन कार्ड की लिस्ट कैसे देखें

राशन कार्ड किसके नाम पर है कैसे देखें

खोया हुआ राशन कार्ड कैसे निकाले

राशन कार्ड किसका किसका आया है देखें

सामान्य प्रश्न (FAQ)

राशन कार्ड को ब्लॉक कैसे करें ?

राशन कार्ड को ब्लॉक करने या निरस्त करने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा। फिर सभी जरुरी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी जमा करने होंगे। अब खाद्य विभाग आपके आवेदन और डॉक्युमेंट की जाँच करेगा। फिर आपके राशन कार्ड को ब्लॉक या निरस्त किया जायेगा।

राशन कार्ड निरस्तीकरण प्रमाण पत्र कैसे मिलेगा ?

राशन कार्ड निरस्तीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म को भरें और सभी जरुरी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी जमा कीजिये। अब खाद्य विभाग आपके आवेदन की जाँच उपरांत राशन कार्ड निरस्तीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करेगा। फिर आपको निरस्तीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।

राशन कार्ड निरस्त करवाने में कितना समय लगेगा ?

राशन कार्ड निरस्त करवाने में 7 से 15 दिन का समय लग सकता है। ये समय आपके आवेदन फॉर्म और जमा किये गए डॉक्यूमेंट पर भी निर्भर करता है। अगर आपके आवेदन या डॉक्यूमेंट में कोई कमी हो तो ये समय ज्यादा भी लग सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन वेब पोर्टल में कोई तकनीकी समस्या आने पर भी राशन कार्ड निरस्त होने में समय लग सकता है।

राशन कार्ड निरस्त कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप हमने यहाँ बताया है। अब कोई भी राशन कार्ड धारक बहुत आसानी से अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य का राशन कार्ड निरस्त करवा पायेगा। अगर राशन कार्ड समर्पण करवाने की प्रक्रिया में आपको कोई परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

राशन कार्ड निरस्तीकरण की जानकारी सभी राशन कार्ड होल्डर्स के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप में शेयर जरूर कीजिये। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप ऐसे ही नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें