राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है 2024

राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है ration card par kitna ration milta hai : खाद्य विभाग द्वारा पात्रता के अनुसार अलग – अलग राशन कार्ड जारी किये जाते है। अलग – अलग प्रकार के राशन कार्ड के अनुसार राशन कार्ड पर अलग – अलग राशन मिलता है। आज भी कई हितग्राहियों को नहीं पता कि राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है ? लेकिन अगर आप एक राशन कार्ड धारक है, तो इनकी जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए।

अलग – अलग वर्ग के लोगों को उनकी जरुरत के अनुसार लाभ प्रदान करने के लिए अलग – अलग राशन कार्ड जारी किया जाता है। इसलिए किसी राशन कार्ड धारक को कम कीमत में राशन तो किसी को अधिक कीमत में राशन मिलता है। इसके साथ ही राशन की मात्रा भी अलग – अलग होती है। चलिए यहाँ है राशन कार्ड के अनुसार आपको बताते है कि राशन कार्ड पर क्या-क्या सामान मिलता है और कितना मिलता है।

ration-card-par-kitna-ration-milta-hai

राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है 2024 में

क्रमांकराशन कार्ड का प्रकारमिलने वाला राशन
01अंत्योदय राशन कार्ड35 किलो प्रति परिवार
(राज्य के अनुसार मात्रा अलग हो सकता है।)
02प्राथमिकता राशन कार्ड5 किलो प्रति यूनिट
(राज्य के अनुसार मात्रा अलग हो सकता है।)
03बीपीएल राशन कार्ड10 से 20 किलो प्रति परिवार
(राज्य के अनुसार मात्रा अलग हो सकता है।)
04एपीएल राशन कार्ड10 से 20 किलो प्रति परिवार
(राज्य के अनुसार मात्रा अलग हो सकता है।)
05अन्नपूर्णा राशन कार्ड10 किलो प्रति यूनिट
(राज्य के अनुसार मात्रा अलग हो सकता है।)

ऊपर के टेबल में आप देख सकते है कि राशन कार्ड के अलग – अलग प्रकार के अनुसार राशन अलग – अलग मिलता है। चलिए आपको कार्ड के प्रकार के अनुसार इसकी पूरी जानकारी बताते है।

बीपीएल (Bpl) राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है ?

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत Below Poverty Line (BPL) राशन कार्ड जारी किये जाते है। बीपीएल राशन कार्ड पर 10 से 20 किलो राशन प्रतिमाह प्रति परिवार दिया जाता है। राशन की ये मात्रा अलग अलग राज्यों में अलग अलग हो सकती है। इसके साथ अनाज की कीमत भी राज्य सरकारों पर निर्भर करती है। इसलिए प्रति किलो अनाज की कीमत राज्य के अनुसार अलग अलग हो सकता है।

अंत्योदय राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है ?

एनएफएसए के तहत Antyodaya Anna Yojana (AAY) राशन कार्ड जारी किये जाते है। ऐसे व्यक्ति जिसकी आय रेगुलर नहीं है या आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें प्रदान किया जाता है। बेरोजगार, महिला एवं बुजुर्ग इस श्रेणी में आते है। अंत्योदय राशन कार्ड पर 35 किलो अनाज प्रतिमाह प्रति परिवार दिया जाता है। इसमें चाँवल 3 रूपये प्रति किलो और गेँहू 2 रुपया प्रति किलो में मिलता है।

प्राथमिकता राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है ?

NFSA के तहत Priority Household (PHH) राशन कार्ड जारी किये जाते है। राज्य सरकार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टीपीडीएस) के तहत प्राथमिकता वाले घरेलू परिवारों की पहचान करती हैं। प्राथमिकता राशन कार्ड पर 5 किलो राशन प्रति यूनिट प्रति माह मिलता है। इसमें चाँवल 3 रूपये प्रति किलो और गेँहू 2 रुपया प्रति किलो में दिया जाता है।

एपीएल राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है ?

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत Above Poverty Line (APL) राशन कार्ड जारी किये जाते है। ये कार्ड उन लोगों को प्रदान किया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करते है। एपीएल राशन कार्ड पर 10 से 20 किलो राशन प्रतिमाह प्रति परिवार दिया जाता है। राशन की कीमत राज्य सरकारें तय करती है इसलिए अलग अलग राज्यों में अनाज की कीमत अलग अलग हो सकती है।

अन्नपूर्णा राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है ?

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत Annapoorna Yojana (AY) राशन कार्ड जारी किये जाते है। ये कार्ड गरीब एवं 65 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग को दिया जाता है। अन्नपूर्णा राशन कार्ड पर 10 किलो प्रतिमाह राशन कार्ड मिलता है। राज्य सरकारें ये कार्ड उन वृद्ध लोगों को जारी करती हैं, जो उनके द्वारा निर्दिष्ट इस योजना के तहत आते हैं। इसलिए अलग अलग राज्य के अनुसार राशन की मात्रा एवं कीमत अलग अलग हो सकती है।

राशन कार्ड बनाने के नए नियम

राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें

बीपीएल सूची में नाम कैसे देखें 

राशन कार्ड में नया यूनिट कैसे जोड़े

बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करवाएं

राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है, इसकी पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक यहाँ बताया है। अब सभी हितग्राही ये जान पाएंगे कि उनके राशन कार्ड में कितना राशन मिलेगा। अगर इससे सम्बंधित आपके मन में कोई और सवाल हो या राशन कार्ड के बारे में कुछ और जानकारी चाहिए तो नीचे कमेंट बॉक्स में आप पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है, इसकी जानकारी सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें