राशन कार्ड संशोधन फॉर्म डाउनलोड करें 2023

राशन कार्ड संशोधन फॉर्म डाउनलोड करें ration card sanshodhan form : राशन कार्ड में नाम बदलना हो या राशन कार्ड में कोई सुधार करना हो, इसके लिए संशोधन फॉर्म भरना होता है। ये फॉर्म खाद्य विभाग द्वारा जारी किये जाते है। संशोधन फॉर्म खाद्य विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होती है। लेकिन अधिकांश लोगों को ऑनलाइन फॉर्म प्राप्त करने में परेशानी होती है।

राशन कार्ड उपभोक्ताओं को संशोधन फॉर्म बहुत आसानी से मिल सकें, इसके लिए हमने यहाँ फॉर्म का डायरेक्ट डाउनलोड लिंक दे रहे है। जिससे कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से संशोधन फॉर्म प्राप्त कर पायेगा। फॉर्म को डाउनलोड करने से पहले चलिए जानते है, कि आखिर ये राशन कार्ड संशोधन फॉर्म क्या है ?

ration-card-sanshodhan-form

राशन कार्ड संशोधन फॉर्म क्या है ?

राशन कार्ड में नाम परिवर्तन करना हो या किसी नए सदस्य का नाम जोड़ना हो, किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाना हो तो हम जिस फॉर्म को भरकर जमा करते है, उसे राशन कार्ड संशोधन फॉर्म कहते है। संशोधन फॉर्म आपको ऑनलाइन या खाद्य विभाग के कार्यालय से मिल जायेगा।

राशन कार्ड में संशोधन करवाने के लिए आपको सही फॉर्म भरना चाहिए। क्योंकि इसके बिना आपका आवेदन निरस्त हो जायेगा। यहाँ हमने इस फॉर्म का डाउनलोड लिंक दिया हुआ है। आप बहुत आसानी से इसे प्राप्त कर सकते है।

राशन कार्ड संशोधन फॉर्म डाउनलोड कैसे करें ?

राशन कार्ड संशोधन फॉर्म खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। लेकिन अधिकांश लोगों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म प्राप्त करने में परेशानी होती है। इसलिए इस फॉर्म का डायरेक्ट लिंक यहाँ दे रहे है। इसके द्वारा आप बिना किसी परेशानी के संशोधन फॉर्म प्राप्त कर सकते है।

  • सबसे पहले यहाँ दिए गए टेबल में जाइये।
  • फॉर्म की डिटेल्स देखें।
  • फॉर्म का प्रकार सेलेक्ट कीजिये।
  • राशन कार्ड संशोधन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • फॉर्म को प्रिंट करके उपयोग करें।
फॉर्म का नामराशन कार्ड संशोधन फॉर्म
फॉर्म का प्रकार पीडीएफ
भाषा इंग्लिश, हिंदी
फॉर्म साइज 271kb
राशन कार्ड संशोधन फॉर्म 1 लिंक
राशन कार्ड संशोधन फॉर्म 2लिंक
सोर्स food.wb.gov.in

राशन कार्ड संशोधन फॉर्म कैसे भरें ?

सबसे पहले दिए गए लिंक से राशन कार्ड संशोधन फॉर्म प्राप्त करें। इसके बाद इसे प्रिंट कर लें। अब राशन कार्ड से सम्बंधित डिटेल भरें। जैसे – मुखिया का नाम, राशन कार्ड नंबर आदि। इसके बाद अपने जिला, तहसील, ग्राम पंचायत एवं राशन दुकान का नाम भरें।

अब राशन कार्ड में क्या संशोधन करवाना चाह रहे है, उसकी डिटेल्स भरें। जैसे – नाम परिवर्तन करवाना है, सदस्य का नाम शामिल करवाना है। किसी नए सदस्य का नाम हटाना है आदि। फिर सबसे नीचे मुखिया का हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान जरूर लगाए।

राशन कार्ड में संशोधन करने के लिए क्या – क्या दस्तावेज चाहिए ?

राशन कार्ड में संशोधन करने के लिए अलग – अलग उद्देश्य हेतु अलग – अलग दस्तावेज जमा करने होते है। नीचे हमने संशोधन का प्रकार एवं लगने वाले दस्तावेज की जानकारी दिए है। आप इसे चेक कर सकते है –

  • पूर्व का राशन कार्ड निरस्तीकरण बाबत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल समपर्ण प्रमाण पत्र।
  • निवास में संशोधन बाबत यथा बिजली/पानी बिल, नगर निकाय की गृहकर रशीद, वोटर पहचान पत्र की प्रमाणित फोटोकॉपी।
  • नवविवाहिता का नाम दर्ज कराने हेतु पिता के राशन कार्ड से नाम कम कराने एवं शादी का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र।
  • बच्चे का नाम दर्ज कराने हेतु नगर निगम/नगर पालिका/पंचायत से जारी जन्म प्रमाण पत्र।
  • डुप्लीकेट राशन कार्ड हेतु पूर्व में जारी राशन कार्ड की फोटोकॉपी/शपथ पत्र।
  • मूल राशन कार्ड।
  • उम्र में परिवर्तन कराने हेतु जन्म प्रमाण पत्र या शिक्षा प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति।
  • नाम हटाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, तलाकनामे की स्वप्रमाणित प्रति, परित्यक्ता का स्वप्रमाणित शपथ पत्र।
  • नाम में परिवर्तन हेतु प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट से प्रमाणित शपथ पत्र।
  • स्व प्रमाणित शपथ पत्र।
  • अन्य दस्तावेज।

सारांश -:

राशन कार्ड संशोधन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए अपने राज्य की खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके बाद फॉर्म मेनू को सेलेक्ट करना है। इसके बाद दिए गए फॉर्म की लिस्ट में राशन कार्ड संशोधन फॉर्म को सेलेक्ट करना है। फिर आप इसे बहुत आसानी से डाउनलोड एवं प्रिंट कर सकते है।

राशन कार्ड संशोधन लिस्ट चेक करें

खाद्य रसद विभाग राशन कार्ड सूची देखें

राशन कार्ड किसके नाम पर है कैसे देखें

राशन कार्ड में नए मेंबर का नाम कैसे जोड़े

बीपीएल राशन कार्ड में नाम कैसे चेक करें

अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

राशन कार्ड में नाम परिवर्तन कैसे करें ?

राशन कार्ड में नाम परिवर्तन करने के लिए सबसे पहले संशोधन फॉर्म जमा करना होगा। इसके लिए राशन कार्ड संशोधन फॉर्म प्राप्त करें। फिर इसे भरकर एवं सभी जरुरी दस्तावेज लगाकर खाद्य विभाग में जमा कर दें।

राशन कार्ड में सदस्यों का नाम कैसे जुड़वाएं ?

राशन कार्ड में सदस्यों का नाम जुड़वाने के लिए राशन कार्ड संशोधन फॉर्म जमा करना होगा। इसके साथ ही नए सदस्य का आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

राशन कार्ड से नाम कैसे हटवाएं ?

राशन कार्ड से नाम हटवाने के लिए संशोधन फॉर्म भरें। फिर नाम हटवाने का कारण एवं दस्तावेज जमा करें। निर्धारित समय में उस सदस्य का नाम राशन कार्ड से हट जायेगा।

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें