राशन कार्ड में संशोधन कैसे करे 2024

राशन कार्ड में संशोधन कैसे करे 2024 ration card sanshodhan : अगर आपके राशन कार्ड में किसी का नाम गलत हो, पता गलत हो या किसी सदस्य का नाम जुड़वाना हो या किसी सदस्य का नाम कटवाना हो तो आपको अपने राशन कार्ड में संशोधन करवाना होता है। लेकिन अधिकांश राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड में संशोधन की प्रक्रिया नहीं मालूम। जिसके कारण वे परेशान होते रहते है।

खाद्य विभाग ने राशन कार्ड में किसी भी तरह की सुधार के लिए विकल्प प्रदान किया है। आप अपने राशन कार्ड में किसी भी तरह की त्रुटि सुधार के लिए आवेदन कर सकते है। लेकिन कई लोग इसमें गलती करते है, जिसके कारण उनके राशन कार्ड में संशोधन नहीं हो पाता है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप आसान तरीके से बता रहे है, कि राशन कार्ड में संशोधन कैसे करे ? तो चलिए शुरू करते है।

ration-card-sanshodhan-kaise-kare

राशन कार्ड में संशोधन कैसे करे ?

  • राशन कार्ड में संशोधन करने के लिए सबसे पहले आपको राशन कार्ड संशोधन फॉर्म प्राप्त करना होगा। ये फॉर्म आपको खाद्य विभाग या ग्राहक सेवा केंद्र में मिल जायेगा।
  • आप ऑनलाइन राशन कार्ड संशोधन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है। यहाँ दिए गए लिंक से ऑनलाइन फॉर्म प्राप्त कर सकते है – यहाँ क्लिक करें
  • संशोधन फॉर्म प्राप्त करने के बाद इसे ध्यान से भरें। जैसे – राशन कार्ड संख्या, मुखिया का नाम, पिता/पति का नाम, मोबाइल नंबर आदि।
  • इसके बाद अपने राशन कार्ड में जो भी संशोधन करवाना चाहते है उसका विवरण भरें। जैसे – पता, नए सदस्य का नाम जोड़ना या किसी सदस्य का नाम हटाना।
  • संशोधन फॉर्म को पूरी तरह भरने के बाद मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं। इसके बाद सबसे नीचे आवेदक का हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाएं।
  • राशन कार्ड में संशोधन करवाने के लिए दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है। सभी जरुरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट हमने नीचे दे दिया है।
  • राशन कार्ड संशोधन फॉर्म को पूरी तरह तैयार करने के बाद इसे खाद्य विभाग में लिपिक/कियोस्क अधिकारी के पास जमा कर दें।
  • आपके आवेदन की जाँच उपरांत निर्धारित समय सीमा के भीतर राशन कार्ड में संशोधन हो जायेगा।
  • ऑनलाइन राशन कार्ड में संशोधन करवाने के लिए सभी दस्तावेज के साथ नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र में संपर्क करें।

राशन कार्ड में संशोधन करवाने लिए के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए ?

  • पूर्व का राशन कार्ड निरस्तीकरण बाबत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल समपर्ण प्रमाण पत्र।
  • निवास में संशोधन बाबत यथा बिजली/पानी बिल, नगर निकाय की गृहकर रशीद, वोटर पहचान पत्र की प्रमाणित फोटोकॉपी।
  • नवविवाहिता का नाम दर्ज कराने हेतु पिता के राशन कार्ड से नाम कम कराने एवं शादी का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र।
  • बच्चे का नाम दर्ज कराने हेतु नगर निगम/नगर पालिका/पंचायत से जारी जन्म प्रमाण पत्र।
  • डुप्लीकेट राशन कार्ड हेतु पूर्व में जारी राशन कार्ड की फोटोकॉपी/शपथ पत्र।
  • मूल राशन कार्ड।
  • उम्र में परिवर्तन कराने हेतु जन्म प्रमाण पत्र या शिक्षा प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति।
  • नाम हटाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, तलाकनामे की स्वप्रमाणित प्रति, परित्यक्ता का स्वप्रमाणित शपथ पत्र।
  • नाम में परिवर्तन हेतु प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट से प्रमाणित शपथ पत्र।
  • स्व प्रमाणित शपथ पत्र।
  • अन्य दस्तावेज।

राशन कार्ड संशोधन फॉर्म जमा करने के उपरांत आपके आवेदन एवं जमा किये दस्तावेजों की जाँच किया जायेगा। आवेदन सही पाए जाने के बाद आपके राशन कार्ड में संशोधन कर दिया जायेगा। आपके राशन कार्ड में संशोधन हुआ है या नहीं ये आप घर बैठे ऑनलाइन भी चेक कर सकते है।

राशन कार्ड बनाने के नए नियम

राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें

बीपीएल सूची में नाम कैसे देखें 

राशन कार्ड में नया यूनिट कैसे जोड़े

बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करवाएं

राशन कार्ड में संशोधन कैसे करे, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के अपने राशन कार्ड में संशोधन करवा पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

राशन कार्ड में संशोधन करवाने की जानकारी सभी हितग्राहियों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप राशन कार्ड के बारे में नई – नई एवं लेटेस्ट जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें