राशन कार्ड सर्च कैसे करें ऑनलाइन 2023

राशन कार्ड सर्च कैसे करें ऑनलाइन ration card search kaise kare : पहले जब हम राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करते थे या देखना चाहते थे, कि राशन कार्ड में नाम है या नहीं, तब सरकारी दफ्तर के चक्कर काटते थे। लेकिन अब राशन कार्ड से सम्बंधित सर्विस ऑनलाइन हो चुका है। इसलिए अब आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन के द्वारा अपना या किसी का भी राशन कार्ड सर्च कर सकते है।

राशन कार्ड सर्च करने के लिए खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेब पोर्टल में जाना होता है। इसके बाद राशन कार्ड सर्च करने की ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना पड़ेगा। लेकिन अधिकांश राशन कार्ड होल्डर्स को सर्च करने की ऑनलाइन प्रक्रिया की सही जानकारी नहीं है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि राशन कार्ड सर्च कैसे करें ऑनलाइन ? तो चलिए शुरू करते है।

राशन कार्ड सर्च कैसे करें ऑनलाइन ?

स्टेप-1 nfsa.gov.in वेबसाइट खोलें

राशन कार्ड सर्च करने के लिए हमें सबसे पहले राशन कार्ड सर्च करने की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक

स्टेप-2 Ration Cards विकल्प को चुनें

राशन कार्ड सर्च करने की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी चेक करने का कई विकल्प दिखाई देगा। हमें अपना राशन कार्ड सर्च करना है, इसलिए यहाँ मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट करें।

ration-card-search

स्टेप-3 अपने राज्य के नाम को चुनें

अगले स्टेप में स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। इसमें आप जिस भी राज्य में रहते है, उस राज्य का नाम खोजना है। आपके राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट करना है। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

ration-card-search

स्टेप-4 अपने जिला के नाम को चुनें

अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य में जितने भी जिले होंगे उसकी लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। यहाँ भी आपको अपने जिला का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

ration-card-search

स्टेप-5 अपने एरिया के नाम को चुनें

अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस जिला में जितने भी एरिया आते होंगे, उसकी लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने एरिया का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

ration-card-search

स्टेप-6 राशन दुकान के नाम को चुनें

अपने एरिया का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस एरिया में जितने भी सरकारी राशन की दुकान संचालित होंगे यानि FPS शॉप होंगे, उसकी लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ अपने राशन दुकान (FPS) का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

ration-card-search

स्टेप-7 राशन कार्ड सर्च करें

जैसे ही आप अपने राशन दुकान यानि FPS का नाम सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर सभी राशन कार्ड धारकों के नाम की लिस्ट खुल जायेगा। यहाँ राशन कार्ड धारक का नाम, पिता/पति का नाम एवं पता दिखाई देगा। आप यहाँ अपना राशन कार्ड सर्च कर सकते है।

ration-card-search

राशन कार्ड सर्च करने का राज्यवार लिंक

यहाँ हमने एक राज्य द्वारा आपको बताया कि राशन कार्ड सर्च कैसे करें। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी सर्च कर पाएंगे। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम और राशन कार्ड सर्च करने का लिंक दिया है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामराशन कार्ड सर्च करें
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)
Assam (असम)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)
यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)
Karnataka (कर्नाटक)
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Telangana (तेलंगाना)
Tripura (त्रिपुरा)
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

राशन कार्ड सर्च कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन अपना राशन कार्ड सर्च कर पाएंगे। अगर इसमें आपको परेशानी आये या राशन कार्ड से संबंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

राशन कार्ड ऑनलाइन सर्च करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप नई एवं लेटेस्ट जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हो तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

1 thought on “राशन कार्ड सर्च कैसे करें ऑनलाइन 2023”

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें