राशन कार्ड अपडेट कैसे करें ration card update kaise kare : हमें अपने राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम जुड़वाना पड़ सकता है। किसी सदस्य का नाम हटाना पड़ सकता है। इसके अलावा अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाना पड़ सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को नहीं पता कि राशन कार्ड अपडेट कैसे होता है ? अगर आप भी अपने राशन कार्ड में अपडेट करवाना चाहते है, तो यहाँ बताई गई जानकारी को ध्यान से पढ़िए।
राशन कार्ड अपडेट करने के लिए खाद्य विभाग ने ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से और ऑनलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध कराया है। लेकिन अधिकांश राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड में अपडेट करने की सही प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम है। इसलिए यहाँ हमे स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि राशन कार्ड अपडेट कैसे करें ? तो चलिए शुरू करते है।
राशन कार्ड अपडेट ऑफलाइन कैसे करें ?
- राशन कार्ड अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको राशन कार्ड अपडेट फॉर्म प्राप्त करना होगा। ये फॉर्म आपको खाद्य विभाग या ग्राहक सेवा केंद्र में मिल जायेगा।
- आप यहाँ दिए गए लिंक से ऑनलाइन राशन कार्ड अपडेट फॉर्म डाउनलोड कर सकते है – लिंक
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद इसे ध्यान से भरें। जैसे – राशन कार्ड संख्या, मुखिया का नाम, पिता/पति का नाम, मोबाइल नंबर आदि।
- फिर अपने राशन कार्ड में जो भी डिटेल अपडेट करवाना चाहते है, उसका विवरण भरें। जैसे – पता, नए सदस्य का नाम जोड़ना या किसी सदस्य का नाम हटाना, मोबाइल नंबर अदि।
- अपडेट फॉर्म को पूरी तरह भरने के बाद मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं।
- इसके बाद सबसे नीचे आवेदक का हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाएं।
- राशन कार्ड अपडेट करने के लिए दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है। सभी जरुरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट हमने नीचे दे दिया है।
- राशन कार्ड अपडेट करने का फॉर्म को पूरी तरह तैयार करने के बाद इसे खाद्य विभाग में लिपिक/कियोस्क अधिकारी के पास जमा कर दें।
- आपके आवेदन की जाँच उपरांत निर्धारित समय सीमा के भीतर राशन कार्ड अपडेट हो जायेगा।
राशन कार्ड अपडेट ऑनलाइन कैसे करें ?
- सबसे पहले खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in को ओपन करें।
- इसके बाद मेनू में राशन कार्ड सर्विस विकल्प को सेलेक्ट करें।
- अब अपने राज्य का नाम सेलेक्ट कीजिये।
- आपके राज्य का फूड पोर्टल खुलने के बाद username और pasword से पोर्टल में लॉगिन कीजिये।
- अगर आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया होगा, तो पहले रजिस्ट्रेशन करके username और pasword प्राप्त करें।
- स्टेट फूड पोर्टल में लॉगिन होने के बाद सर्विस में Ration Card को सेलेक्ट करें।
- अब राशन कार्ड अपडेट का ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा। इसे ध्यान से भरें।
- फॉर्म भरने के बाद निर्धारित सभी दस्तावेज को उपलोड कर दें।
- दस्तावेज उपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- अगर आपके स्टेट फूड पोर्टल में राशन कार्ड अपडेट का विकल्प नहीं मिले, तब नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र में जाइये।
- ग्राहक सेवा केंद्र में आपसे डिटेल्स लेकर राशन कार्ड अपडेट का आवेदन ऑनलाइन जमा कर देंगे।
- ऑनलाइन आवेदन जमा होने के बाद निर्धारित समय में आपका राशन कार्ड अपडेट हो जायेगा।
राशन कार्ड अपडेट करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पूर्व का राशन कार्ड निरस्तीकरण बाबत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल समपर्ण प्रमाण पत्र।
- निवास में संशोधन बाबत यथा बिजली/पानी बिल, नगर निकाय की गृहकर रशीद, वोटर पहचान पत्र की प्रमाणित फोटोकॉपी।
- नवविवाहिता का नाम दर्ज कराने हेतु पिता के राशन कार्ड से नाम कम कराने एवं शादी का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र।
- बच्चे का नाम दर्ज कराने हेतु नगर निगम/नगर पालिका/पंचायत से जारी जन्म प्रमाण पत्र।
- डुप्लीकेट राशन कार्ड हेतु पूर्व में जारी राशन कार्ड की फोटोकॉपी/शपथ पत्र।
- मूल राशन कार्ड।
- उम्र में परिवर्तन कराने हेतु जन्म प्रमाण पत्र या शिक्षा प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति।
- नाम हटाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, तलाकनामे की स्वप्रमाणित प्रति, परित्यक्ता का स्वप्रमाणित शपथ पत्र।
- नाम में परिवर्तन हेतु प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट से प्रमाणित शपथ पत्र।
- स्व प्रमाणित शपथ पत्र।
- अन्य दस्तावेज।
सारांश -:
राशन कार्ड अपडेट करने के लिए निर्धारित आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। इसके बाद फॉर्म को भरकर एवं सभी आवश्यक दस्तावेज की कॉपी लगाकर खाद्य विभाग में जमा कर दें। आपके आवेदन की जाँच उपरांत आपका राशन कार्ड अपडेट हो जायेगा। राशन कार्ड ऑनलाइन अपडेट करने के लिए अपने राज्य की फूड पोर्टल में जाइये या नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र में संपर्क कीजिये।
बीपीएल सूची में नाम कैसे देखें
राशन कार्ड में नया यूनिट कैसे जोड़े
राशन कार्ड अपडेट कैसे होता है, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी राशन कार्ड धारक बिना किसी परेशानी ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम के द्वारा अपना राशन कार्ड अपडेट कर पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
राशन कार्ड अपडेट कैसे करें इसकी जानकारी सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप राशन कार्ड के बारे में नई – नई एवं लेटेस्ट जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !
Mu je rasan nahi milta he…
Mobile namabr chej kare ka he
मेरे पिता जी का नाम गलत हे
सर,मेरे राशन कार्ड मे नाम मे स्पेलिंग मे चूक होणे की वजह से सरकारी हॉस्पिटल मे कार्ड स्वीकार नही रहे तो क्या करे
My rasan card
चालू करवा ने का सूजाव दे
सर, इसे पढ़ें – बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करें
2015 से रासन नही ले पाया था इस लीए काड बंद हो गया है चालू केसे करवा ऐ
सर, इसे पढ़ें – बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करें
Handicap hai Mera ration card banaa hi nahin hai hamen garibi Rekha ka ration card banana hai
MY DAUGHTER NAME JOINT AFTER 2 MONTH LATE
Ritik Kumar
Ruhi kumari
New rasancard