राशन डीलर बनने का मौका, आवेदन, दस्तावेज, पात्रता, सैलरी की पूरी जानकारी देखें

सरकारी राशन दुकान में जो राशन वितरण करते है, उन्हें राशन डीलर कहा जाता है। राशन डीलर बनकर हम अतिरिक्त आय का साधन बना सकते है। क्योंकि इस काम में हमें महीने के 30 दिन काम करना नहीं होता। राशन वितरण में अधिक से अधिक 4-5 दिन लगते है। बाकि बचे हुए दिन में हम अपना कोई अन्य काम धंधा भी कर सकते है। लेकिन कई बेरोजगार युवकों को पता ही नहीं कि राशन डीलर कैसे बनते है ?

अगर आप पहले से कोई काम धंधा करते है तो भी साथ में राशन डीलर का काम कर सकते है। अगर आप बेरोजगार है तो राशन डीलर का काम आपके रोजगार का साधन बन सकता है। अगर आप सरकारी राशन दुकान में राशन डीलर का काम करना चाहते है, तो इस जानकारी को ध्यान से पढ़ें। तो चलिए यहाँ जानते है कि राशन डीलर बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है, पात्रता क्या है, क्या क्या डॉक्यूमेंट लगते है और सैलरी कितनी मिलती है ?

ration-dealer-application-document-salary

राशन डीलर बनने के लिए पात्रता क्या होना चाहिए ?

अगर आप राशन डीलर बनना चाहते है, तो सबसे पहले आपको पात्रता की जानकारी होना जरुरी है। क्योंकि अगर आप अपात्र है और आवेदन करेंगे तब आपका आवेदन रिजेक्ट हो जायेगा। इसलिए उसी व्यक्ति के नाम से आवेदन करें जो इसके लिए पात्र हो। राशन डीलर के लिए क्या पात्रता है, इसे यहाँ चेक करें –

  • राशन डीलर बनने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष हो (ये अलग-अलग राज्य में अलग हो सकता है)
  • आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास हो (ये भी अलग-अलग राज्य में अलग हो सकता है)
  • कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान रखने वाले आवेदकों को चयन प्रक्रिया में लाभ मिलेगा।
  • आवेदनकर्ता के विरुद्ध न्यायालय में कोई अपराध पंजीकृत ना हो।
  • आवेदक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत कोई भी मामला पंजीकृत नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक ग्राम प्रधान के परिवार का सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक पहले से ही राशन डीलर यानि उन्हें पहले से ही राशन दुकान आबंटित नहीं होनी चाहिए।
  • राशन डीलर बनने हेतु आवेदक के बैंक अकाउंट में न्यूनतम 40 हजार रूपये होना चाहिए।

राशन डीलर बनने के लिए क्या – क्या डॉक्यूमेंट लगते है ?

अगर आप राशन डीलर के लिए आवश्यक पात्रता को पूरा करते है तो आप आवेदन कर सकते है। लेकिन आपका आवेदन तभी स्वीकार होगा, जब आपके पास निर्धारित सभी डॉक्यूमेंट उपलब्ध होंगे। राशन डीलर हेतु आवेदन करने के लिए क्या – क्या डॉक्यूमेंट लगते है इसकी लिस्ट यहाँ चेक करें –

  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आरक्षण वर्ग का प्रमाण पत्र।
  • शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्र।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष हो, इस आशय का प्रमाण पत्र।
  • आवेदक के परिवार का किसी भी सदस्य के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में अभियोग पंजीकृत ना होने सम्बंधित शपथ पत्र।
  • आवेदक के परिवार में किसी अन्य सदस्य के नाम कोई राशन दुकान आबंटित न हो, इस आशय का प्रमाण पत्र।
  • आवेदक के ग्राम प्रधान का पारिवारिक सदस्य न होने सम्बंधित शपथ पत्र।
  • आवेदक के बैंक खाते में न्यूनतम 40 हजार रूपये होने सम्बंधित शपथ पत्र।
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र।
  • जिला अधिकारी द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र।

राशन डीलर को कितनी सैलरी मिलती है ?

अगर आप राशन डीलर बनना चाहते है, तो इसकी सैलरी की जानकारी आपको होना आवश्यक है। आपको बता दें कि राशन डीलर को सैलरी नहीं मिलती है, उन्हें सिर्फ कमीशन मिलता है। अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि राशन डीलर को कमीशन कितना मिलता है, है न ? तो चलिए इसके बारे में भी आपको बताते है।

राशन डीलर को 75 से 80 पैसे प्रति किलो के हिसाब से कमीशन मिलता है। ये कमीशन अलग – अलग राज्यों के अनुसार अलग – अलग हो सकता है। इसके अलावा डीलर को बचे हुए राशन से भी कुछ आय मिल जाती है। तो राशन डीलर बनने से पहले आपको ये जानना बहुत आवश्यक है, कि राशन डीलर की सैलरी नहीं होती उन्हें सिर्फ कमीशन में काम करना होता है।

राशन डीलर बनने के लिए आवेदन कैसे करना है ?

अगर आप राशन डीलर के लिए पात्र है और निर्धारित सभी डॉक्यूमेंट आपके पास है तो आप आवेदन कर सकते है। लेकिन अधिकांश लोगों को आवेदन की प्रक्रिया नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप सरल तरीके से बता रहे है कि राशन डीलर बनने के लिए आवेदन कैसे करते है ? इसे आप ध्यान से पढ़ें –

  • राशन डीलर हेतु आवेदन करने के लिए खाद्य विभाग के कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म आप ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते है। यहाँ दिए गए लिंक के द्वारा आप पीडीएफ में आवेदन फॉर्म का नमुना प्राप्त कर सकते है – लिंक
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद सबसे पहले डीलर हेतु आवेदक का का नाम, पिता/पति का नाम एवं पता साफ अक्षरों में भरें।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र के अनुसार आवेदक की जन्म तिथि एवं शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य रूप से ध्यान से भरें।
  • आवेदन फॉर्म में स्व – सहायता समूह का विवरण भी ध्यान से भरें।
  • किस स्थान पर राशन डीलर बनने के लिए आवेदन करना चाहते है, उसका स्पष्ट उल्लेख कीजिये।
  • व्यक्तिगत जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यान से भरें। अधूरे आवेदन जमा करने से आपका आवेदन अस्वीकार हो सकता है।
  • आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक सभी दस्तावेज लगाना अनिवार्य है। डाक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट हमने पहले ही दे दिया है।
  • डीलर बनने हेतु पूर्ण रूप से तैयार किये गए आवेदन फॉर्म को अनुमंडल पदाधिकारी/खंड विकास अधिकारी के पास जमा करें।
  • राशन डीलर बनने हेतु प्राप्त आवेदनों की जाँच जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा किया जायेगा।
  • चयन समिति द्वारा जाँच में पात्र पाए जाने वाले आवेदकों को राशन डीलर हेतु लाइसेंस जारी कर दिया जायेगा।

इसे पढ़ें – नई राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक कैसे करें ?

राशन डीलर बनने के लिए आवेदन, पात्रता, डॉक्यूमेंट सैलरी की पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप पूरी जानकारी यहाँ प्रदान किया गया है। अब कोई भी पात्र व्यक्ति बिना किसी परेशानी के राशन डीलर हेतु आवेदन कर पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या डीलर बनने से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

राशन डीलर बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित नई – नई जानकारी को सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें