धान का समर्थन मूल्य 2023 उत्तर प्रदेश up me dhan ka samarthan mulya : यूपी में धान पककर तैयार है और किसान अपना धान बेचने के लिए धान का भण्डारण करना शुरू कर चुके है। लेकिन धान बेचने से पहले सभी किसानों के मन में यही सवाल रहता है कि धान का नया समर्थन मूल्य कितना है, यानि सरकार प्रति क्विंटल धान का कितना पैसा देगा। तो चलिए आपको यहाँ धान की किस्म के अनुसार नया बढ़ा हुआ msp की पूरी जानकारी यहाँ देते है।
उत्तर प्रदेश में धान का समर्थन मूल्य 2023
उत्तर प्रदेश में धान का समर्थन मूल्य 2023 में सामान्य किस्म की 2040 रूपये प्रति क्विंटल और ग्रेड “ए” धान की 2060 रूपये प्रति क्विंटल है। केंद्र सरकार ने धान की msp पर 100 रूपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किया है। इस बढ़े हुए एमएसपी पर उत्तर प्रदेश सरकार ने धान की खरीदी शुरू कर दिया है। धान की बिक्री हेतु किसानों को पहले से पंजीकरण करना अनिवार्य है। इसके संबंध सूचना यूपी सरकार की ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से दिया गया है।
अन्नदाता किसानों के साथ हर क्षण प्रदेश सरकार
सीधे किसानों से वर्ष 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीद 01 अक्टूबर से शुरू
धान की बिक्री हेतु वेबसाइट https://t.co/PlaPGVY7Bm व मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण अनिवार्य#समृद्ध_किसान pic.twitter.com/yFR9D531Xs— Government of UP (@UPGovt) October 4, 2022
नया समर्थन मूल्य पहले और अब
केंद्र सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में 100 रूपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया है। इसके साथ ही अन्य फसलों के msp को भी बढ़ाया गया है। यहाँ टेबल में पहले और अब का नया समर्थन मूल्य चेक कर सकते है – श्रोत – agricoop.nic.in
फसल का नाम | समर्थन मूल्य 2021-22 | समर्थन मूल्य 2022-23 |
धान | 1940 | 2040 |
धान ग्रेड “ए” | 1960 | 2060 |
रागी | 3377 | 3578 |
मक्का | 1870 | 1962 |
अरहर | 6300 | 6600 |
मुंग | 7275 | 7755 |
उड़द | 6300 | 6600 |
मूंगफली | 5550 | 5850 |
सोयाबीन | 3950 | 4300 |
धान बेचने के लिए करना होगा पंजीकरण
अपना धान बेचने के लिए सभी किसानों को पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ही वे अपना धान बेच सकेंगे। पंजीकरण की सुविधा ऑनलाइन है। चलिए हम आपको ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया बताते है –
- धान बेचने के लिए पंजीकरण करने के लिए fcs.up.gov.in को ओपन करें।
- अब स्क्रीन पर खरीद हेतु किसान पंजीकरण विकल्प को चुनें।
- इसके बाद मेनू में धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
- अब अपना आधार नंबर और कॅप्टचा कोड भरकर सबमिट कीजिये।
- इसके बाद पंजीकरण की सभी प्रक्रिया को स्टेप by स्टेप ध्यान से पूरा करना है।
- धान का पैसा आपके बैंक अकाउंट में मिलेगा, इसलिए अकाउंट डिटेल्स ध्यान से भरें।
- सभी डिटेल भरकर सबमिट कर दें। इस तरह किसान ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।
सामान्य प्रश्न (FAQ)
सीजन 2023 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP सामान्य किस्म की 2040 रूपये प्रति क्विंटल और ग्रेड “ए” धान की 2060 रूपये प्रति क्विंटल है। केंद्र सरकार ने धान की समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल 100 रूपये की बढ़ोतरी किया है।
यूपी में धान का समर्थन मूल्य 2040 रूपये है। वही ग्रेड ए धान के लिए समर्थन मूल्य 2060 रूपये रहेगा। धान के अलावा अन्य फसलों के समर्थन मूल्य में भी वृद्धि किया गया है।
किसानों को धान बेचने के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है। पहले से पंजीकृत किसानों को अपडेट करना अनिवार्य है। इसके लिए यूपी खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।
मोबाइल से किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें
उत्तर प्रदेश में धान का समर्थन मूल्य 2023 क्या है, इसकी पूरी जानकारी हमने यहाँ बताया है। अब यूपी के सभी किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी लेकर बिक्री केंद्रों में अपना धान बेच पाएंगे। अगर ये जानकारी आपको अच्छा लगा हो तब इसे अन्य किसानों के साथ शेयर जरूर करें। ऐसे ही नई – नई सरकारी योजनाओं से सम्बंधित जानकारी सबसे पहले पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !