2024 का समर्थन मूल्य क्या है new samarthan mulya : खरीफ फसल एवं रबी फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (msp rate) 2024 जारी कर दिया गया है। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी अनिवार्य खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
सरकार ने उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए विपणन सीजन 2023-24 के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी (msp) में वृद्धि की है, जैसा कि नीचे दी गई एमएसपी लिस्ट में दिया गया है। इस नए समर्थन मूल्य से किसानों को काफी लाभ होगा। चलिए आपको नया समर्थन मूल्य क्या है इसकी जानकारी देते है।
2023-24 का समर्थन मूल्य (₹ प्रति क्विंटल)
फसल का नाम | समर्थन मूल्य 2022-23 | समर्थन मूल्य 2023-24 | MSP बढ़ा |
---|---|---|---|
धान (सामान्य) | 2040 | 2183 | 143 रूपये |
धान (ग्रेड ए) | 2060 | 2203 | 143 रूपये |
ज्वार ((हाईब्रीड) | 2970 | 3180 | 210 रूपये |
ज्वार (मालदंडी) | 2990 | 3225 | 235 रूपये |
बाजरे | 2350 | 2500 | 150 रूपये |
रागी | 3578 | 3846 | 268 रूपये |
मक्का | 1962 | 2090 | 128 रूपये |
तूर (अरहर) | 6600 | 7000 | 400 रूपये |
मूंग | 7755 | 8558 | 803 रूपये |
उड़द | 6600 | 6950 | 350 रूपये |
मूंगफली | 5850 | 6377 | 527 रूपये |
सूरजमुखी के बीज | 6400 | 6760 | 360 रूपये |
सोयाबीन (पीला) | 4300 | 4600 | 300 रूपये |
तिल | 7830 | 8635 | 805 रूपये |
रामतिल | 7287 | 7734 | 447 रूपये |
कपास (मध्यम रेशा) | 6080 | 6620 | 540 रूपये |
कपास (लंबा रेशा) | 6380 | 7020 | 640 रूपये |
विपणन मौसम 2023-24 के लिए खरीफ फसलों की एमएसपी में बढ़ोत्तरी, वर्ष 2018-19 के केंद्रीय बजट में एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत (सीओपी) के ऊपर कम से कम 50 प्रतिशत लाभ निर्धारित करने की उद्दघोषणा के अनुरूप हैं, जो कि किसानों के लिए किफायती निष्पक्ष पारिश्रमिक के लिए लक्षित हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि बाजरा, तूर, उडद, सूरजमुखी बीज, सोयाबीन एवं मूंगफली की एमएसपी पर लाभ अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत से 50 प्रतिशत अधिक है, जो कि क्रमशः 85%, 60%, 59%, 56%, 53% एवं 51% है।
रबी फसलों के लिए 2023-24 का समर्थन मूल्य
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
सरकार ने रबी फसलों के विपणन सीजन 2023-24 के लिए एमएसपी में वृद्धि की है, ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। मसूर के लिए 500/- रुपये प्रति क्विंटल और इसके बाद सफेद सरसों व सरसों के लिए 400/- रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी में पूर्ण रूप से उच्चतम वृद्धि को मंजूरी दी गई है। कुसुंभ के लिए 209/- रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दी गई है। गेहूं, चना और जौ के लिए क्रमशः 110 रुपये प्रति क्विंटल और 100 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दी गई है।
फसल का नाम | समर्थन मूल्य 2022-23 | समर्थन मूल्य 2023-24 | MSP बढ़ा |
गेहूं | 2015 | 2125 | 110 रूपये |
जौ | 1635 | 1735 | 100 रूपये |
चना | 5230 | 5335 | 105 रूपये |
मसूर | 5500 | 6000 | 500 रूपये |
सफेद सरसों और सरसों | 5050 | 5450 | 400 रूपये |
कुसुंभ | 5441 | 5650 | 209 रूपये |
विपणन सीजन 2023-24 के लिए रबी फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 की घोषणा के अनुरूप है, जिसमें एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के 1.5 गुना के स्तर पर तय किया गया है। जिसका लक्ष्य किसानों के लिए उचित पारिश्रमिक तय करना है। सफेद सरसों और सरसों के लिए अधिकतम रिटर्न की दर 104 प्रतिशत है, इसके बाद गेहूं के लिए 100 प्रतिशत, मसूर के लिए 85 प्रतिशत है। चने के लिए 66 प्रतिशत, जौ के लिए 60 प्रतिशत, और कुसुंभ के लिए 50 प्रतिशत है।
सामान्य प्रश्न (FAQ)
गेहूं का समर्थन मूल्य 2023 में 2015 रूपये प्रति क्विंटल था। अब 2023-24 में इसका समर्थन मूल्य 110 रूपये बढ़ाया गया है। जिससे अब गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रूपये प्रति क्विंटल हो गया है।
चने का समर्थन मूल्य 2023-24 में 5335 रूपये है। वर्ष 2022-23 में इसका समर्थन मूल्य 5230 रूपये था। जो अब बढ़कर 105 रूपये ज्यादा मिलेगा।
सरसों का समर्थन मूल्य 2023 में 5050 रूपये प्रति क्विंटल था। अब 2023-24 में इसका समर्थन मूल्य 400 रूपये बढ़ाया गया है। जिससे अब सरसों का समर्थन मूल्य 5450 रूपये प्रति क्विंटल हो गया है।
मक्का का समर्थन मूल्य 2024 में 1870 रूपये प्रति क्विंटल था। अब 2024-24 में इसका समर्थन मूल्य 92 रूपये बढ़ाया गया है। जिससे अब गेहूं का समर्थन मूल्य 1962 रूपये प्रति क्विंटल हो गया है।
मोबाइल से किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें
आयुष्मान कार्ड कैसे निकाले मोबाइल से
2024 का समर्थन मूल्य क्या है, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप यहाँ बताया गया है। अब सभी किसान अपने खरीफ एवं रबी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य जान पाएंगे। सरकार ने लगभग सभी फसलों में msp बढ़ाया है। आज की मंहगाई के अनुसार क्या ये समर्थन मूल्य सही है ? एक किसान के तौर पर आपकी क्या राय है ? नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य 2024 की जानकारी सभी किसानों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम सरकारी योजनाओं से सम्बंधित ऐसे ही नई – नई जानकारी प्रदान करते है। अगर आप उपयोगी जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !