एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची उत्तर प्रदेश 2024

एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची उत्तर प्रदेश 2024 : यहाँ हम जानेंगे कि एन एफ एस ए यूपी की पात्रता सूची में नाम कैसे खोजें ? उत्तर प्रदेश एन एफ एस ए की पात्रता सूची में नाम कैसे खोजें इसकी जानकारी हमारे यूपी के निवासियों को नहीं है। जिसके कारण new राशन कार्ड लिस्ट up में नाम आया है या नहीं या इसमें पात्रता मिली है या नहीं इसके बारे में परेशान रहते है। The National Food Security Act (NFSA) ration card status check करने की सुविधा ऑनलाइन हो चुकी है। इसमें उत्तर प्रदेश के सभी निवासी घर बैठे ऑनलाइन एन.एफ.एस.ए. स्टेटस चेक कर सकते है।

अगर अभी तक आपने पात्रता सूची में अपना नाम चेक नहीं किया है तब इस आर्टिकल को पूरा और ध्यान से पढ़िए। इसमें हम स्टेप by स्टेप आपको बताएँगे कि एन एफ एस ए राशन कार्ड स्टेटस ऑनलाइन चेक कैसे करना है ? इसके साथ ही इस आर्टिकल में ये भी बताएँगे कि एन एफ एस ए की लिस्ट ऑनलाइन चेक कैसे करते है। जिसके बाद आप अपने ग्राम पंचायत या नगर पंचायत की लिस्ट घर बैठे देख सकेंगे। तो तो चलिए शुरू करते है।

क्या है National Food Security Act, (NFSA) 2013

सरकार ने संसद द्वारा पारित, राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम,2013 दिनांक 10 सितम्‍बर,2013 को अधिसूचित किया है,जिसका उद्देश्‍य एक गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए लोगों को वहनीय मूल्‍यों पर अच्‍छी गुणवत्‍ता के खाद्यान्‍न की पर्याप्‍त मात्रा उपलब्‍ध कराते हुए उन्‍हें मानव जीवन-चक्र दृष्‍टिकोण में खाद्य और पौषणिक सुरक्षा प्रदान करना है।

इस अधिनियम में,लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टीपीडीएस) के अंतर्गत राजसहायता प्राप्‍त खाद्यान्‍न प्राप्‍त करने के लिए 75%ग्रामीण आबादी और 50%शहरी आबादी के कवरेज का प्रावधान है,इस प्रकार लगभग दो-तिहाई आबादी कवर की जाएगी।

पात्र व्‍यक्‍ति चावल/ गेहूं/मोटे अनाज क्रमश: 3/ 2/1 रूपए प्रति किलोग्राम के राजसहायता प्राप्‍त मूल्‍यों पर 5 किलोग्राम खाद्यान्‍न प्रति व्‍यक्‍ति प्रति माह प्राप्‍त करने का हकदार है। मौजूदा अंत्‍योदय अन्‍न योजना परिवार,जिनमें निर्धनतम व्‍यक्‍ति शामिल हैं,35 किलोग्राम खाद्यान्‍न प्रति परिवार प्रति माह प्राप्‍त करते रहेंगे।

इस अधिनियम में महिलाओं और बच्‍चों के लिए पौषणिक सहायता पर भी विशेष ध्‍यान दिया गया है। गर्भवती महिलाएं और स्‍तनपान कराने वाली माताएं गर्भावस्‍था के दौरान तथा बच्‍चे के जन्‍म के 6 माह बाद भोजन के अलावा कम से कम 6000 रूपए का मातृत्‍व लाभ प्राप्‍त करने की भी हकदार हैं। Source -: राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम

राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की बारे में आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बताने के पश्चात् चलिए अब ऑनलाइन uttar pradesh NFSA ration card status check करने की जानकारी प्रदान करते है।

उत्तर प्रदेश के जिलों की लिस्ट जहाँ एन एफ एस ए पात्रता सूची में नाम चेक कर सकेंगे –

Agra (आगरा)Jhansi (झाँसी)
Aligarh (अलीगढ़)Kannauj (कन्नौज)
Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर)Kanpur Dehat (कानपुर देहात)
Amethi (अमेठी)Kanpur Nagar (कानपुर नगर)
Amroha (अमरोहा)Kasganj (कासगंज)
Auraiya (औरैया)Kaushambi (कौशाम्बी)
Ayodhya (अयोध्या)Kheri (खेरी)
Azamgarh (आजमगढ़)Kushinagar (कुशीनगर)
Baghpat (बागपत)Lalitpur (ललितपुर)
Bahraich (बहराइच)Lucknow (लखनऊ)
Ballia (बलिया)Mahoba (महोबा)
Balrampur (बलरामपुर)Mahrajganj (महाराजगंज)
Banda (बाँदा)Mainpuri (मैनपुरी)
Bara Banki (बाराबंकी)Mathura (मथुरा)
Bareilly (बरेली)Mau (मऊ)
Basti (बस्ती)Meerut (मेरठ)
Bijnor (बिजनौर)Mirzapur (मिर्ज़ापुर)
Budaun (बदायूँ)Moradabad (मुरादाबाद)
Bulandshahar (बुलंदशहर)Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर)
Chandauli (चंदौली)Pilibhit (पीलीभीत)
Chitrakoot (चित्रकूट)Pratapgarh (प्रतापगढ)
Deoria (देवरिया)Prayagraj (प्रयागराज)
Etah (एटा)Rae Bareli (रायबरेली)
Etawah (इटावा)Rampur (रामपुर)
Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद)Saharanpur (सहारनपुर)
Fatehpur (फतेहपुर)Sambhal (सम्भल)
Firozabad (फ़िरोजाबाद)Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर)
Gautam Buddha Nagar (गौतमबुद्ध नगर)Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर)
Ghaziabad (गाजियाबाद)Shahjahanpur (शाहजहाँपुर)
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर)Shamli (शामली)
Gonda  (गोंडा)Shrawasti (श्रावस्ती)
Gorakhpur (गोरखपुर)Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर)
Hamirpur (हमीरपुर)Sitapur (सीतापुर)
Hapur (हापुड़)Sonbhadra (सोनभद्र)
Hardoi (हरदोई)Sultanpur (सुल्तानपुर)
Hathras (हाथरस)Unnao (उन्नाव)
Jalaun (जालौन)Varanasi (वाराणसी)
Jaunpur (जौनपुर)

एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची उत्तर प्रदेश में नाम कैसे देखें ?

एन एफ एस ए की पात्रता सूची में नाम सर्च करने के लिए नीचे बताये जा रहे स्टेप को ध्यान से पढ़िए। जिससे आपको स्टेटस चेक करने में किसी तरह की परेशानी ना आये।

स्टेप-1 खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाइये

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट ब्राउज़र ओपन कर लीजिये। फिर fcs.up.gov.in टाइप करके सर्च करें। या सीधे यहाँ से भी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है – आपूर्ति उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग

स्टेप-2 एन एफ एस ए की पात्रता सूची में खोजें विकल्प को सेलेक्ट करें

वेबसाइट ओपन हो जाए तब लेफ्ट साइड में त्वरित लिंक वाले सेक्शन में एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची में खोजें का विकल्प मिलेगा। nfsa ration card status check करने के लिए इसी विकल्प पर क्लिक करें।

एन.एफ.एस.ए.-की-पात्रता-सूची

स्टेप-3 राशन कार्ड संख्या से खोजें

इसके बाद स्क्रीन पर आपको दो विकल्प मिलेंगे। इसमें सबसे पहले राशन कार्ड संख्या से खोजने के विकल्प आएगा। राशन कार्ड नंबर के द्वारा स्टेटस चेक करने के लिए इसी विकल्प को सेलेक्ट करें।

एन.एफ.एस.ए.-की-पात्रता-सूची

स्टेप-4 डिटेल भरकर सबमिट करें

अब सबसे पहले अपना राशन कार्ड नंबर भरें। फिर स्क्रीन पर दिए गए अंको को निर्धारित बॉक्स में भरें। इसके बाद खोजें विकल्प पर क्लिक करें। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है।

एन.एफ.एस.ए.-की-पात्रता-सूची

स्टेप-5 एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची देखें

डिटेल भरकर सबमिट करने के बाद एन.एफ.एस.ए. राशन कार्ड स्टेटस दिखाई देगा। यहाँ आपके राशन कार्ड से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण और पात्रता सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध रहेगा।

एन.एफ.एस.ए.-की-पात्रता-सूची

स्टेप-6 राशन कार्ड अन्य विवरण से खोजें

अगर आपको अपना राशन कार्ड नंबर नहीं मालुम तो इस विकल्प के द्वारा भी nfsa ration card status check कर सकते है। इसके लिए अपना जिला , क्षेत्र, टाउन, कार्ड का प्रकार और अपना नाम भरें। फिर दिए गए अंको को निर्धारित बॉक्स में भरकर खोजें विकल्प को सेलेक्ट करें। नीचे स्क्रीनशॉट में भी देख सकते है।

एन.एफ.एस.ए.-की-पात्रता-सूची

स्टेप-7 अपना नाम चुनें

डिटेल के साथ अपना नाम सर्च करने पर आपके नाम से जितने लोगों का नाम लिस्ट में शामिल है, उन सभी की लिस्ट स्क्रीन पर आएगा। इसमें अपना नाम चुनना है। नाम मिल जाने पर नाम के सामने View विकल्प पर क्लिक करें। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है।

एन.एफ.एस.ए.-की-पात्रता-सूची

स्टेप-8 एनएफएसए की पात्रता सूची में नाम देखें

जैसे ही View विकल्प पर क्लिक करेंगे, आपके सामने पात्रता से संबंधित सभी जानकारी आ जाएगी। इसमें आप अपना नाम के साथ अन्य विवरण चेक कर सकते है।

एन.एफ.एस.ए.-की-पात्रता-सूची

इस तरह हम uttar pradesh nfsa ration card status check कर सकते है और पता कर सकते है कि इसमें हमारा नाम शामिल है या नहीं। चेक करने पर अगर आपका नाम दिखाई नहीं दे या किसी भी तरह की परेशानी आये तब nfsa की पात्रता लिस्ट में भी अपना चेक करें। हो सकता है इसमें आपका नाम शामिल हो। चलिए इस लिस्ट को चेक करने की जानकारी भी आपको बताते है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम(nfsa) की पात्रता सूची में नाम कैसे खोजें ?

यूपी nfsa beneficiary list check करने के लिए आपको fcs.up.gov.in पर जाना है। इसके बाद राइट साइड में महत्वपूर्ण लिंक वाले सेक्शन में एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची का विकल्प मिलेगा। लिस्ट देखने के लिए इसी विकल्प पर जाना है।

ration-card-list-up

हमने पिछले आर्टिकल में ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट उत्तर प्रदेश और शहरी लिस्ट देखने की जानकारी स्टेप by स्टेप बता चुके है। आप बहुत आसानी से पात्र गृहस्थी राशन कार्ड और अंत्योदय सूची चेक कर सकते हो। उस आर्टिकल को आप यहाँ से पढ़ लीजिये –

इसे पढ़ें – Ration Card List UP | राशन कार्ड नई लिस्ट उत्तर प्रदेश

दोस्तों अगर एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची चेक करने में आपको किसी भी तरह की परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम आपकी पूरी हेल्प करेंगे।

एन एफ एस ए की पात्रता सूची से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 01 Ration Card Status Online Check कैसे करे ?

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाना है। इसके बाद एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची में नाम सर्च कर सकते है। यहाँ राशन कार्ड क्रमांक या नाम के द्वारा भी स्टेटस चेक किया जा सकता है।

प्रश्न 02 एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची में नाम नहीं है क्या करें ?

अभी सूची लगातार अपडेट किया जा रहा है। इसलिए आप कुछ दिन और इन्तजार करें। अगर ज्यादा दिन बीत जाने के बाद भी लिस्ट में आपका नहीं आये तब हो सकता है आपका नाम कट गया हो। या आप अपात्र हो गए हो। सही कारण जानने के लिए खाद्य विभाग के कार्यालय में संपर्क करें।

प्रश्न 03 एन.एफ.एस.ए. के तहत दिए जाने वाले राशन का दाम क्या है ?

गेहूं – 02.00 रुपये प्रति किलो
चावल – 03.00 रुपये प्रति किलो
चीनी – 13.50 रुपये प्रति किलो

प्रश्न 04 राशन कार्ड से सम्बंधित शिकायत कैसे करे ?

आपूर्ति खाद्य एवं रशद विभाग उत्तर प्रदेश ने शिकायत हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराया है। आप निचे दिए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके राशन कार्ड से सम्बंधित सुझाव या शिकायत दर्ज करवा सकते है।

complain-number-up

सारांश -:

उत्तर प्रदेश एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची में नाम कैसे खोजें इसकी स्टेप by स्टेप आसान तरीका इस आर्टिकल में बताया गया है। इसे पढ़ने के बाद up के निवासी online एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची में नाम सर्च कर सकेंगे। दोस्तों, अगर राशन कार्ड स्टेटस चेक करने में आपको किसी भी तरह की परेशानी आ रही हो या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम आपको बहुत जल्दी रिप्लाई करेंगे।

एन एफ एस ए की पात्रता सूची में नाम कैसे खोजें इसकी जानकारी हमारे उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए इस आर्टिकल को उन्हें शेयर जरूर करें। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन दे दिया गया है। इस साइट पर राशन कार्ड से सम्बंधित सभी तरह की जानकारी प्रदान किया जाता है। अगर आप एक राशन कार्ड धारी है या आपके परिवार में किसी का राशन कार्ड है तब आपको इस साइट पर काफी उपयोगी जानकारी मिलेगा। इस साइट पर आने के लिए गूगल पर सर्च कीजिये – myrationcard.in

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

15 thoughts on “एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची उत्तर प्रदेश 2024”

  1. Prem Singh district Kasganj Gaon Sikandarpur Khurd Tahsil patiyali block GanjDudhwa Mera ration card online karaya tha aur Chadha Nahin list mein

    Reply
  2. जी हमने राशन कार्ड बहुत बार ऑनलाइन करवाया है परंतु अभी तक हमारे राशन कार्ड बना नहीं है

    Reply
  3. सर मुझे रासनकार्ड के लिए आवेदन करना है हम ए जानना चाहते है की रासनकार्ड को बनवाने के लिए सालाना कितनी आया होनी चाहिए और कितनी संपत्ति होनी चाहिए

    Reply
  4. Hamara rasan kad se name Kat gaya hai my name ashok kumar Yadav whatshop number 7705951794 sohanpur devaria (up)

    Reply
  5. मेरा राशन कार्ड बनवा दिजिए सर मैं ने ओनलाइन भी करा दिया फिर पी

    Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें