नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023 (NREGA Job Card List Check) : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के अंतर्गत काम करने के इच्छुक परिवारों को कम से कम 100 दिनों की रोजगार की गारंटी मिलती है। मनरेगा योजना का लाभ प्रदान करने और योजना को सुचारु रूप से चलाने के लिए जॉब कार्ड जारी किया जाता है। क्योंकि जॉब कार्ड धारक को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है। ग्राम पंचायत में कितने लोगों का जॉब कार्ड बना है, उसकी लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है।
अगर आप मनरेगा योजना में कार्य करने के लिए जॉब कार्ड हेतु आवेदन किया है या अपना जॉब कार्ड चेक करना चाहते है तो बहुत आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल के द्वारा चेक कर सकते है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने NREGA Job Card List Check करने की सुविधा online उपलब्ध कराया है। तो चलिए हम यहाँ स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से जानते है कि मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें ? चलिए शुरू करते है।
NREGA Job Card List Check Online
योजना का नाम | मनरेगा योजना (MGNREGA) |
विभाग का नाम | ग्रामीण विकास मंत्रालय |
जानकारी | नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट (NREGA Job Card List) |
माध्यम | ऑनलाइन (Online) |
लाभार्थी | मनरेगा जॉब कार्ड धारक |
मनरेगा लिस्ट देखने की वेबसाइट | nrega.nic.in |
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें ऑनलाइन ?
स्टेप-1 NREGA Job Card वेबसाइट में जाइये
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले हमें NREGA Job Card की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nrega.nic.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे मनरेगा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – nrega.nic.in
स्टेप-2 Gram Panchayat जॉब कार्ड चुनें
नरेगा जॉब कार्ड की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग – अलग विकल्प दिखाई देगा। हमें मनरेगा जॉब कार्ड सूची चेक करना है, इसलिए यहाँ ग्राम पंचायत सेक्शन में जाना है। फिर Generate Reports विकल्प को सेलेक्ट करना है।
स्टेप-3 अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें
अब अगले स्टेप में भारत के सभी राज्यों का नाम जहाँ मनरेगा योजना संचालित है, खुल जायेगा। इसमें आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। जैसे अगर आप यूपी से है तब यहाँ उत्तर प्रदेश को सेलेक्ट करें। अगर आप अन्य राज्य जैसे – राजस्थान, बिहार, गुजरात से है तो उसे सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-4 जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत चुनें
इसके बाद नरेगा जॉब कार्ड सर्च करने का विकल्प दिखाई देगा। यहाँ सबसे पहले वर्तमान वर्ष सेलेक्ट कीजिये। फिर अपने जिला का नाम चुनें। इसके बाद अपने ब्लॉक का नाम चुनें। फिर अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिये। सभी डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद Proceed बटन को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-5 Job Card विकल्प को सेलेक्ट करें
अगले स्टेप में आपको मनरेगा रिपोर्ट चेक करने के लिए बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे। हमें नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक करना है इसलिए यहाँ Job Card Related Reports वाले बॉक्स में जाना है। फिर Job Card/Employment Register विकल्प को सेलेक्ट करना है। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-6 नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक करें
जैसे ही जॉब कार्ड विकल्प को सेलेक्ट करेंगे स्क्रीन पर आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए राज्य, जिला, ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत का NREGA Job Card List खुल जायेगा। यहाँ क्रमांक और जॉब कार्ड धारक का नाम दिया रहेगा। यहाँ आप पूरी मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हो।
स्टेप-7 नरेगा जॉब कार्ड नंबर सर्च करें
नरेगा जॉब कार्ड नंबर सर्च करने के लिए पहले जॉब कार्ड लिस्ट देखने की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें। जब स्क्रीन पर जॉब कार्ड लिस्ट खुल जाये तब लिस्ट में अपना नाम खोजें। लिस्ट में आपका नाम मिल जाने के बाद नाम के सामने जॉब कार्ड नंबर दिया रहेगा। इसे आप नोट कर सकते है। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट (राज्यवार)
ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है। आप किन – किन राज्यों का nrega job card list online चेक कर सकेंगे, उन सभी राज्यों की सूची यहाँ टेबल में हमने दे दिया है। आप अपने राज्य का नाम चेक कर सकते है –
ANDAMAN AND NICOBAR (अंडमान निकोबार) | ANDHRA PRADESH (आंध्र प्रदेश) |
ARUNACHAL PRADESH (अरुणाचल प्रदेश) | ASSAM (असम) |
BIHAR (बिहार) | CHANDIGARH (चंडीगढ़) |
CHHATTISGARH (छत्तीसगढ़) | DADRA & NAGAR HAVELI (दादरा नगर हवेली) |
DAMAN & DIU (दमन दीव) | GOA (गोवा) |
GUJARAT (गुजरात) | HARYANA (हरियाणा) |
HIMACHAL PRADESH (हिमाचल प्रदेश) | JAMMU AND KASHMIR (जम्मू और कश्मीर) |
JHARKHAND (झारखंड) | KARNATAKA (कर्नाटक) |
KERALA (केरल) | LAKSHADWEEP (लक्षद्वीप) |
MADHYA PRADESH (मध्य प्रदेश) | MAHARASHTRA (महाराष्ट्र) |
MANIPUR (मणिपुर) | MEGHALAYA (मेघालय) |
MIZORAM (मिजोरम) | NAGALAND (नागालैंड) |
ODISHA (उड़ीसा) | PONDICHERRY (पांडिचेरी) |
PUNJAB (पंजाब) | RAJASTHAN (राजस्थान) |
SIKKIM (सिक्किम) | TAMIL NADU (तमिल नाडू) |
TRIPURA (त्रिपुरा) | UTTAR PRADESH (उत्तर प्रदेश) |
UTTARAKHAND (उत्तराखंड) | WEST BENGAL (पश्चिम बंगाल) |
TELANGANA (तेलंगाना) | LADAKH (लद्दाख) |
सारांश (Summary):
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए nrega job card की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in को ओपन कीजिये। इसके बाद ग्राम पंचायत सेक्शन में generate reports विकल्प को चुनें। इसके बाद अपने राज्य का नाम चुनें। फिर अपने जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करके सबमिट कर दें। अब रिपोर्ट सेक्शन में job card विकल्प को सेलेक्ट करना है। इसके बाद मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट खुल जाएगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है।
नरेगा जॉब कार्ड से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट देखने के लिए mgnrega की वेबसाइट nrega.nic.in को ओपन करें। इसके बाद अपने राज्य का नाम चुनें। फिर अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद मनरेगा जॉब कार्ड सूची खुल जायेगा। इसमें अपना नाम देख सकते है।
नरेगा जॉब कार्ड नंबर सर्च करने के लिए सबसे पहले mgnrega की वेबसाइट को ओपन करें। फिर अपने राज्य का नाम चुनें। इसके बाद अपने जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करके सबमिट कर दें। फिर मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट स्क्रीन में खुल जायेगा। इस लिस्ट में अपने नाम के सामने नरेगा जॉब कार्ड नंबर चेक कर सकते है।
नरेगा जॉब कार्ड खो जाने या ख़राब हो जाने की स्थिति में डुप्लीकेट नरेगा जॉब कार्ड बनवा सकते है। इसके लिए ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करें। साथ ही निर्धारित डॉक्यूमेंट भी फॉर्म के साथ लगा दें। इसके बाद आपके आवेदन की जाँच उपरांत डुप्लीकेट मनरेगा जॉब कार्ड जारी कर दिया जायेगा।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप यहाँ हमने बताया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन मनरेगा लिस्ट में अपना नाम चेक कर पायेगा। अगर लिस्ट देखने में आपको कोई परेशानी आये या मनरेगा योजना से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
NREGA Job Card List Check करने की जानकारी सभी जॉब कार्ड धारकों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप में शेयर जरूर कीजिये। इस वेबसाइट पर हम सरकारी योजनाओं से सम्बंधित ऐसे ही नई – नई जानकारी प्रदान करते है। अगर आप लेटेस्ट जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !