My Ration Card » सरकारी योजना » 2023 का समर्थन मूल्य क्या है [MSP बढ़ा]

2023 का समर्थन मूल्य क्या है [MSP बढ़ा]

Rate this post

2023 का समर्थन मूल्य क्या है samarthan mulya new msp list : खरीफ फसल एवं रबी फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023 जारी कर दिया गया है। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने विपणन सीजन 2023 के लिए सभी अनिवार्य खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

सरकार ने उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए विपणन सीजन 2023 के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी (msp) में वृद्धि की है, जैसा कि नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।

samarthan-mulya-new-msp-list

2023 का समर्थन मूल्य (₹ प्रति क्विंटल)

फसल का नामसमर्थन मूल्य 2021-22समर्थन मूल्य 2022-23MSP बढ़ा
धान (सामान्य)19402040100 रूपये
धान (ग्रेड ए)19602060100 रूपये
ज्वार ((हाईब्रीड)27382970232 रूपये
ज्वार (मालदंडी)27582990232 रूपये
बाजरे22502350100 रूपये
रागी33773578201 रूपये
मक्का1870196292 रूपये
तूर (अरहर)63006600300 रूपये
मूंग72757755480 रूपये
उड़द63006600300 रूपये
मूंगफली55505850300 रूपये
सूरजमुखी के बीज60156400385 रूपये
सोयाबीन (पीला)39504300350 रूपये
तिल73077830523 रूपये
रामतिल69307287357 रूपये
कपास (मध्यम रेशा)57266080354 रूपये
कपास (लंबा रेशा)60256380355 रूपये
Source : pib.gov.in

विपणन मौसम 2023 के लिए खरीफ फसलों की एमएसपी में बढ़ोत्तरी, वर्ष 2018-19 के केंद्रीय बजट में एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत (सीओपी) के ऊपर कम से कम 50 प्रतिशत लाभ निर्धारित करने की उद्दघोषणा के अनुरूप हैं, जो कि किसानों के लिए किफायती निष्पक्ष पारिश्रमिक के लिए लक्षित हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि बाजरा, तूर, उडद, सूरजमुखी बीज, सोयाबीन एवं मूंगफली की एमएसपी पर लाभ अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत से 50 प्रतिशत अधिक है, जो कि क्रमशः 85%, 60%, 59%, 56%, 53% एवं 51% है।

रबी फसलों के लिए 2023-24 का समर्थन मूल्य

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

सरकार ने रबी फसलों के विपणन सीजन 2023-24 के लिए एमएसपी में वृद्धि की है, ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। मसूर के लिए 500/- रुपये प्रति क्विंटल और इसके बाद सफेद सरसों व सरसों के लिए 400/- रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी में पूर्ण रूप से उच्चतम वृद्धि को मंजूरी दी गई है। कुसुंभ के लिए  209/- रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दी गई है। गेहूं, चना और जौ के लिए क्रमशः 110 रुपये प्रति क्विंटल और 100 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दी गई है।

फसल का नामसमर्थन मूल्य 2022-23समर्थन मूल्य 2023-24MSP बढ़ा
गेहूं20152125110 रूपये
जौ16351735100 रूपये
चना52305335105 रूपये
मसूर55006000500 रूपये
सफेद सरसों और सरसों50505450400 रूपये
कुसुंभ54415650209 रूपये
Source : pib.gov.in

विपणन सीजन 2023-24 के लिए रबी फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 की घोषणा के अनुरूप है, जिसमें एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के 1.5 गुना के स्तर पर तय किया गया है। जिसका लक्ष्य किसानों के लिए उचित पारिश्रमिक तय करना है। सफेद सरसों और सरसों के लिए अधिकतम रिटर्न की दर 104 प्रतिशत है, इसके बाद गेहूं के लिए 100 प्रतिशत, मसूर के लिए 85 प्रतिशत है। चने के लिए 66 प्रतिशत, जौ के लिए 60 प्रतिशत, और कुसुंभ के लिए 50 प्रतिशत है।

सामान्य प्रश्न (FAQ)

गेहूं का समर्थन मूल्य 2023-24

गेहूं का समर्थन मूल्य 2023 में 2015 रूपये प्रति क्विंटल था। अब 2023-24 में इसका समर्थन मूल्य 110 रूपये बढ़ाया गया है। जिससे अब गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रूपये प्रति क्विंटल हो गया है।

सरसों का समर्थन मूल्य 2023

सरसों का समर्थन मूल्य 2023 में 5050 रूपये प्रति क्विंटल था। अब 2023-24 में इसका समर्थन मूल्य 400 रूपये बढ़ाया गया है। जिससे अब सरसों का समर्थन मूल्य 5450 रूपये प्रति क्विंटल हो गया है।

मक्का का समर्थन मूल्य 2023

मक्का का समर्थन मूल्य 2023 में 1870 रूपये प्रति क्विंटल था। अब 2023-24 में इसका समर्थन मूल्य 92 रूपये बढ़ाया गया है। जिससे अब गेहूं का समर्थन मूल्य 1962 रूपये प्रति क्विंटल हो गया है।

मोबाइल से किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें

किसान सम्मान निधि योजना की किस्त कैसे चेक करें

ई श्रमिक कार्ड का पैसा कैसे चेक करें मोबाइल से

आयुष्मान कार्ड कैसे निकाले मोबाइल से

प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लिस्ट कैसे देखें

2023 का समर्थन मूल्य क्या है, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप यहाँ बताया गया है। अब सभी किसान अपने खरीफ एवं रबी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य जान पाएंगे। सरकार ने लगभग सभी फसलों में msp बढ़ाया है। आज की मंहगाई के अनुसार क्या ये समर्थन मूल्य सही है ? एक किसान के तौर पर आपकी क्या राय है ? नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते है।

न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023 की जानकारी सभी किसानों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम सरकारी योजनाओं से सम्बंधित ऐसे ही नई – नई जानकारी प्रदान करते है। अगर आप उपयोगी जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

शेयर करें :
My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें