पंजाब राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें 2024

पंजाब राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें 2024 ration card list punjab : राशन कार्ड योजना से गरीब परिवारों को काफी मदद मिलती है। अब तो एक देश एक राशन कार्ड योजना लागू हो गया है। इससे राशन कार्डधारी देश के किसी भी राशन दूकान से राशन प्राप्त कर सकता है। राशन दूकान से कम कीमत में खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड सूची में नाम होना जरुरी है। क्योंकि इसके बिना इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। राशन कार्ड लिस्ट अब ऑनलाइन हो चुका है, जिससे पंजाब के कोई भी व्यक्ति घर बैठे सूची में अपना नाम देख पायेगा।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब सरकार आधिकारिक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। इस वेब पोर्टल पर राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी मिलेगा। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं होने से इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए यहाँ हम सरल तरीके से बता रहे है कि ऑनलाइन न्यू राशन कार्ड लिस्ट पंजाब में अपना नाम कैसे देखें ? तो चलिए शुरू करते है।

पंजाब राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें ऑनलाइन ?

1. epos.punjab.gov.in को ओपन करें

ration card list punjab में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले हमें खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट epos.punjab.gov.in पर जाना है। यहाँ हमने इस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक दे रहे है। इस लिंक के द्वारा आप सीधे वेबसाइट पर जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करेंगे

2. Month Abstract ऑप्शन को चुनें

वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर अलग अलग ऑप्शन दिखाई देंगे। इसमें नीचे की तरफ Month Abstract का ऑप्शन दिखाई देगा। राशन कार्ड सूची में में नाम देखने के लिए इसी ऑप्शन को सेलेक्ट करें। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है।

select-month-abstract

3. District का नाम सेलेक्ट करें

इसके बाद पंजाब की सभी District (जिलों) की लिस्ट दिखाई देगा। आप जिस भी डिस्ट्रिक्ट से है या जिस जिला का सूची देखना चाहते है उसका नाम सेलेक्ट करें। जैसे – Amritsar

select-district-name

4. Inspector का नाम सेलेक्ट करें

District (जिला) सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी INSPECTOR की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ अपना INSPECTOR का नाम सेलेक्ट करें। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है।

select-inspector-name

5. अपना राशन दुकान सेलेक्ट करें

इंस्पेक्टर का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन दूकान की लिस्ट खुल जाएगी। इसमें सभी दुकानों का FPS ID दिखाई देगा। यहाँ आपको अपना राशन दूकान की आई डी यानि FPS ID सेलेक्ट करना है।

select-fps-id

6. पंजाब राशन कार्ड लिस्ट चेक करें

जैसे ही आप FPS ID सेलेक्ट करेंगे, उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्ड हितग्राहियों की लिस्ट खुल जायेगा। इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हो। इसी तरह आप पंजाब के सभी जिलों का राशन कार्ड लिस्ट को भी देख सकते हो।

पंजाब-राशन-कार्ड-लिस्ट

पंजाब के जिलों का नाम जिनका राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है –

नीचे हमने पंजाब के उन सभी जिलों का नाम दिया है, जिनका राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है। इन सभी जिलों के निवासी घर बैठे सूची में अपना नाम देख सकते है।

Amritsar (अमृतसर)Ludhiana (लुधियाना)
Barnala (बरनाला)Mansa (मानसा)
Bathinda (भटिण्डा)Moga (मोगा)
Faridkot (फरीदकोट)Sri Muktsar Sahib (श्री मुक्तसर साहिब)
Fatehgarh Sahib (फतेहगढ़ साहिब)Pathankot (पठानकोट)
Ferozepur (फिरोजपुर)Patiala (पटियाला)
Fazilka (फाजिल्का)Rupnagar (रूपनगर)
Gurdaspur (गुरदासपुर)S.A.S Nagar (एस.ए.एस नगर)
Hoshiarpur (होशियारपुर)Sangrur (संगरूर)
Jalandhar (जालंधर)Shahid Bhagat Singh Nagar (शहीद भगत सिंह नगर)
Kapurthala (कपूरथला)Taran Taran (तरन तारन)

सारांश –

राशन कार्ड लिस्ट पंजाब चेक करने के लिए खाद्य विभाग की वेबसाइट epos.punjab.gov.in को ओपन करें। इसके बाद मेनू में Month Abstract विकल्प को चुनें। अब अपने जिला का नाम और इंस्पेक्टर का नाम सेलेक्ट कीजिये। फिर अपने राशन की दुकान का नाम चुनें। अब पंजाब राशन कार्ड लिस्ट स्क्रीन में खुल जायेगा। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हो।

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े (नया तरीका)

नया राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें

राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें

राशन कार्ड में नया यूनिट कैसे जोड़े

बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करवाएं

पंजाब राशन कार्ड लिस्ट से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 01 : राशन कार्ड लिस्ट पंजाब ऑनलाइन चेक करने की वेबसाइट क्या है ?

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब सरकार ने राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। इसका आधिकारिक वेबसाइट का एड्रेस है – epos.punjab.gov.in इस वेब पोर्टल पर राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

प्रश्न 02 : राशन कार्ड सूची पंजाब ऑनलाइन कैसे देखें ?

सूची देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट epos.punjab.gov.in को ओपन करें। इसके बाद अपना जिला का नाम, इंस्पेक्टर का नाम, FPS ID सेलेक्ट करें। इसके बाद राशन कार्ड सूची खुल जायेगा। इसमें आप अपना नाम देख सकते हो।

प्रश्न 03 : नई राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं है क्या करें ?

अगर अभी तक आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में नहीं आया है, तो सबसे पहले आपको आवेदन करना होगा। नई राशन कार्ड हेतु आवेदन करने के लिए निर्धारित आवेदन फॉर्म को भरकर सम्बंधित विभाग या अधिकारी के पास जमा करें। आपके आवेदन की जाँच उपरान्त आपको भी राशन कार्ड जारी कर दिया जायेगा।

प्रश्न 04 : पंजाब राशन कार्ड से सम्बंधित सहायता के लिए संपर्क कहाँ करें ?

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब सरकार ने राशन कार्ड से सम्बंधित सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ये नंबर है – 1800-300-11007 आप इस सहायता नंबर पर कॉल कर सकते हो। इसके अलावा सम्बंधित विभाग में जाकर भी सम्बंधित अधिकारी को अपनी समस्या बता सकते हो।

पंजाब राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकता है। अगर सूची देखने में आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

स्मार्ट राशन कार्ड पंजाब लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें, इसकी जानकारी हमारे सभी पंजाब वासियों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें शेयर कर सकते है। इससे वे लोग भी इस सुविधा का लाभ ले पाएंगे। इस वेबसाइट पर राशन कार्ड से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान किया जाता है। अगर आप लेटेस्ट अपडेट पाना चाहते हो तो गूगल पर myrationcard.in सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें