सफेद राशन कार्ड क्या है पूरी जानकारी

सफेद राशन कार्ड क्या है what is white ration card : पात्रता के अनुसार अलग – अलग रंग के राशन कार्ड जारी किये है। जैसे – गुलाबी, पीला, हरा, सफेद आदि। अलग – अलग रंग के राशन कार्ड धारकों को लाभ भी अलग – अलग ही मिलता है। लेकिन अधिकांश लोगों को नहीं पता कि किस रंग के राशन कार्ड में क्या – क्या मिलता है। इनके फायदें क्या होते है।

खाद्य विभाग द्वारा जारी राशन कार्ड जिस रंग का आपको मिलता है, उसी के अनुसार ही आपको लाभ मिलेगा। बहुत लोग इस बात से परेशान रहते है कि अन्य की अपेक्षा उन्हें ज्यादा कीमत पर राशन क्यों मिलता है। आज अधिकांश लोगों के पास सफेद राशन कार्ड है, लेकिन बहुत लोगों को नहीं पता कि सफेद राशन कार्ड क्या है और इसमें क्या – क्या मिलता है ? चलिए यहाँ हम इसकी पूरी जानकारी प्रदान करते है।

what-is-white-ration-card

सफेद राशन कार्ड क्या है ?

सफेद राशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारों को प्रदान किया जाने वाला कार्ड है। सफेद कार्ड आम तौर पर उन लोगों को दिए जाते हैं, जिन्हें एपीएल (APL) श्रेणी में रखा गया है। 1,00,000 रुपये से अधिक की वार्षिक आय वाले परिवार को यह सफेद राशन कार्ड दिया जाएगा।

अगर आप भी गरीबी रेखा से ऊपर यानि एपीएल श्रेणी में आते है तो आप भी सफेद राशन कार्ड बनवा सकते है। चलिए आपको बताते है कि इसमें क्या क्या मिलता है और ये कार्ड कैसे बनवाते है।

सफेद राशन कार्ड में क्या क्या मिलता है ?

सफेद राशन कार्ड में चांवल, दाल गेहूं एवं अन्य खाद्य सामग्री मिलता है। लेकिन ये कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर के परिवारों को प्रदान किया जाता है, इसलिए राशन सामान्य निर्धारित मूल्य पर दिया है। ये कार्ड वाले परिवारों को बीपीएल राशन कार्ड की तरह कम कीमत में राशन का लाभ नहीं मिलता।

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को बीपीएल राशन कार्ड जारी किये जाते है। इसमें राशन बहुत कम कीमत पर प्रदान किया जाता है। लेकिन एपीएल यानि सफेद राशन कार्ड वालों को इसका लाभ नहीं दिया जाता है।

सफेद राशन कार्ड का क्या मतलब है ?

सफेद राशन कार्ड का मतलब एपीएल (APL) राशन कार्ड से है। ये राशन कार्ड समृद्ध यानि गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारों को जारी किये जाते है। वे चाहें तो निर्धारित सामान्य मूल्य पर राशन प्राप्त कर सकते है या इस कार्ड का उपयोग पहचान पत्र के रूप में भी कर सकते है।

बीपीएल कार्ड की तरह सफेद राशन कार्ड वालों को तेल या गैस का लाभ नहीं मिलता है। हालांकि वे चांवल, दाल और गेंहू प्राप्त कर सकते है। लेकिन बीपीएल कार्ड वालों की तरह सफेद राशन कार्ड पर सरकारी योजना का लाभ कम मिलता है।

सफेद राशन कार्ड कैसे बनवाएं ?

  • सफेद राशन कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। आप यहाँ से ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है – लिंक
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेने के बाद इसे ध्यान से भरें। जैसे – मुखिया का नाम, पिता/पति का नाम, पता आदि।
  • फॉर्म में सभी सदस्यों का नाम एवं आधार नंबर भी भरें।
  • आवेदन फॉर्म को पूरा भरने के बाद उसे चेक करें और सबसे नीचे आवेदक का हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान जरूर लगाएं।
  • अब आवेदन फॉर्म के साथ जरुरी दस्तावेज जैसे – पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, बिजली बिल आदि की फोटोकॉपी जरूर लगाएं।
  • इसके बाद तैयार किये गए आवेदन फॉर्म को खाद्य विभाग में सम्बंधित अधिकारी के पास जमा कर दें।
  • आपके आवेदन की जाँच उपरान्त निर्धारित समय में आपको सफेद राशन कार्ड जारी हो जायेगा।

ध्यान दें : यहाँ हमने सफेद राशन कार्ड क्या है और इसके फायदे क्या है इसके बारे में बताया है। यहाँ बताई गई जानकारी अलग – अलग राज्य के अनुसार अलग हो सकता है। क्योंकि राज्य सरकारें अपने अनुसार राशन कार्ड के लाभ निर्धारित करती है। आपके यहाँ सफेद राशन कार्ड में क्या – क्या मिलता है उसकी जानकारी नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

राशन कार्ड बनाने के नए नियम

राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें

बीपीएल सूची में नाम कैसे देखें 

राशन कार्ड में नया यूनिट कैसे जोड़े

बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करवाएं

सफेद राशन कार्ड क्या है, इसकी पूरी जानकारी हमने यहाँ बताया है। अब कोई भी एपीएल श्रेणी के व्यक्ति बिना किसी परेशानी के सफेद राशन कार्ड बनवा पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या सफेद राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

सफेद राशन की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें