राशन कार्ड की पर्ची कैसे डाउनलोड करें

राशन कार्ड की पर्ची कैसे डाउनलोड करें ration card ki patrata parchi download : राशन दुकान से राशन प्राप्त करने के लिए प्रतिमाह पात्रता पर्ची जारी किया जाता है। इसके द्वारा हितग्राही को पता लग जाता है कि उन्हें इस माह कितना राशन मिलना है। लेकिन यह देखा गया है कि अधिकांश राशन कार्ड धारकों को पात्रता पर्ची प्राप्त करने में परेशानी आती है। जबकि ये पर्ची प्राप्त करना बहुत ही आसान है।

राशन कार्ड की पात्रता पर्ची डाउनलोड करने की सुविधा मध्यप्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा इस पर्ची को निकाल सकते है। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीके से बता रहे है कि ऑनलाइन राशन कार्ड की पात्रता पर्ची कैसे डाउनलोड करते है ? तो चलिए शुरू करते है।

राशन कार्ड की पात्रता पर्ची कैसे डाउनलोड करें ?

स्टेप-1 food.mp.gov.in वेबसाइट में जाइये

राशन कार्ड की पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले हमें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मध्यप्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट food.mp.gov.in में जाना है। यहाँ हमने इस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक दे दिया है। इसके द्वारा आप सीधे वेबसाइट को ओपन कर पाएंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 खाद्यान्न की पात्रता विकल्प को चुनें

जैसे ही खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाये, स्क्रीन पर अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। हमें अपना पात्रता पर्ची डाउनलोड करना है, इसलिए यहाँ NFSA, अंतर्गत पात्र हितग्राहियों/उचित मूल्य दुकान की जानकारी प्राप्त करे विकल्प को चुनें।

ration-card-patrata-parchi-download

स्टेप-3 पात्रता पर्ची डाउनलोड करें विकल्प को चुनें

इसके बाद राशन मित्र की वेबसाइट खुल जाएगी। यहाँ स्क्रीन पर आपको अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। पात्रता पर्ची निकालने के लिए यहाँ पात्रता पर्ची पब्लिक डोमैन से डाउनलोड करें विकल्प को सेलेक्ट करें। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

ration-card-patrata-parchi-download

स्टेप-4 विवरण भरकर सबमिट करें

पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ विवरण देने होंगे। जैसे – सबसे पहले अपने जिला का नाम चुनें। इसके बाद लोकल बॉडी का नाम सेलेक्ट करें। फिर अपना परिवार आईडी एवं सदस्य आईडी भरें। इसके बाद दिए गए कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें। सभी विवरण भरने के बाद परिवार की पात्रता संबंधी जानकारी प्राप्त करें विकल्प को चुनें।

ration-card-patrata-parchi-download

स्टेप-5 राशन कार्ड की पर्ची डाउनलोड करें

आपके द्वारा दिए गए विवरण की जाँच उपरांत सही पाए जाने पर राशन कार्ड की पात्रता पर्ची स्क्रीन में खुल जाएगी। यहाँ आप देख सकते है कि वर्तमान माह में आपको कितना राशन मिलना है। दिए गए प्रिंट बटन के द्वारा आप राशन कार्ड की पर्ची डाउनलोड कर सकते है।

ration-card-patrata-parchi-download

सारांश -:

राशन कार्ड की पर्ची डाउनलोड करने के लिए मध्य प्रदेश खाद्य विभाग की वेबसाइट food.mp.gov.in वेबसाइट में जाना है। फिर खाद्यान्न पात्रता विकल्प को सेलेक्ट करना है। इसके बाद राशन मित्र की वेबसाइट खुलेगा। यहाँ हमें पात्रता पर्ची डाउनलोड करें विकल्प को चुनना है। फिर दिए गए बॉक्स में सभी आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट करना है। इस तरह हम ऑनलाइन राशन कार्ड की पात्रता पर्ची डाउनलोड कर सकते है।

परिवार आईडी कैसे निकाले ऑनलाइन

नया राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें

राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें

राशन कार्ड में नया यूनिट कैसे जोड़े

बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करवाएं

राशन कार्ड की पर्ची कैसे डाउनलोड करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीका यहाँ गया है। अब कोई भी लाभार्थी घर बैठे ऑनलाइन पात्रता पर्ची को निकाल पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

राशन कार्ड की पात्रता पर्ची डाउनलोड करने की जानकारी सभी हितग्राहियों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप ऐसे ही नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें