छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें 2023 cg ration card list : छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग की वेबसाइट पर ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है। सीजी राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध होने से अब कोई भी व्यक्ति राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर सकते है। इसमें अंत्योदय, निराश्रित, अन्नपूर्णा, प्राथमिकता, निःशक्तजन और एपीएल (समान्य परिवार) राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी बहुत ही आसान तरीके से इस आर्टिकल में बताया गया है।
अगर आपने नई राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है या आपका नाम पहले से ही इस लिस्ट में है, तब आप 2023 की new rashan card सूची में अपना नाम चेक जरूर कर लें। क्योंकि पात्र व्यक्ति का नाम लिस्ट में जोड़ा जा रहा है और अपात्र व्यक्ति का नाम लिस्ट में से हटाने का काम समय समय पर किया जाता है। ऑनलाइन छत्तीसगढ़ राशन कार्ड की सूची कैसे चेक करना है इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में बताया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें ऑनलाइन ?
1. khadya.cg.nic.in में जाइये
cg ration card लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी वेब ब्राउज़र ओपन कर लीजिये। इसके बाद सर्च बॉक्स में khadya.cg.nic.in टाइप करके सर्च करें। या आप सीधे यहाँ से भी इस वेबसाइट पर जा सकते है – khadya.cg.nic.in
2. जनभागीदारी विकल्प को चुनें
जैसे ही खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन हो जाए, स्क्रीन पर जनभागीदारी का विकल्प मिलेगा। राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए इसी विकल्प को सेलेक्ट करें।
3. राशन कार्ड हितग्राहियों की विस्तृत जानकारी को चुनें
इसके बाद स्क्रीन पर अलग-अलग बॉक्स में ढेर सारे विकल्प मिलेंगे। यहाँ राशन कार्ड सम्बंधित जानकारी वाले बॉक्स में आपको राशन कार्ड हितग्राहियों की विस्तृत जानकारी का विकल्प मिलेगा। लिस्ट देखने के लिए इसी विकल्प पर क्लिक करें।
4. अपने जिला का नाम चुनें
अब छत्तीसगढ़ के सभी जिलों का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ आपको अपना जिला चुनना है। जैसे मैं बस्तर जिला से हूँ तब लिस्ट में बस्तर को सेलेक्ट करूँगा। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
5. अपने विकासखंड का नाम चुनें
जिला सेलेक्ट करने के बाद उस जिले के अन्तर्गत आने वाले सभी विकासखंड की लिस्ट भी आएगा। यहाँ अपना विकासखंड चुनना है। जैसे मैं लोहण्डीगुड़ा से हूँ तब लिस्ट में लोहण्डीगुड़ा को सेलेक्ट करूँगा।
6. राशन कार्ड का प्रकार चुनें
विकासखंड सेलेक्ट करने के बाद उस विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट मिलेगा। इसमें सबसे पहले आपको अपना ग्राम पंचायत खोजना है। इसके बाद राशन कार्ड का प्रकार यानि किस लिस्ट में अपना नाम सर्च करना चाहते है उसे सेलेक्ट करें। जैसे – अंत्योदय, निराश्रित, अन्नपूर्णा, प्राथमिकता, निःशक्तजन या एपीएल।
7. राशन कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ चेक करें
राशन कार्ड का प्रकार सेलेक्ट करने के बाद राशन कार्ड की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें आपको अपना नाम खोजना है। नाम मिल जाने पर नाम के सामने राशन कार्ड क्रमांक पर क्लिक करना है। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
8. राशन कार्ड का पूर्ण विवरण देखें
जैसे ही राशन कार्ड क्रमांक पर क्लिक करेंगे, राशन कार्ड का पूर्ण विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें राशन कार्ड क्रमांक, मुखिया का नाम, राशन कार्ड का प्रकार और रंग की जानकारी मिलेगा।
9. परिवार के सदस्यों की जानकारी देखें
राशन कार्ड का विवरण के नीचे राशन कार्ड धारी मुखिया के परिवार के सदस्यों की जानकारी भी मिलेगा। यहाँ आप चेक कर सकते है कि आपके परिवार में किसका-किसका चांवल आपको मिल रहा है।
इस तरह हम chhattisagarh gram panchayat ration card list online check कर सकते है। और पता कर सकते है कि new लिस्ट में हमारा नाम है या नहीं।
छत्तीसगढ़ के जिलों की लिस्ट जिनका ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है –
CG khadya की आधिकारिक वेब पोर्टल पर किन किन जिलों का राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है उसकी सूची यहाँ चेक कर सकते है। इसमें दिए गए सभी जिलों के निवासी घर बैठे ऑनलाइन नई सूची में नाम देख सकेंगे।
Balod (बालोद) | Kanker (कांकेर) |
Baloda Bazar (बलोदा बाजार) | Kondagaon (कोण्डागांव) |
Balrampur (बलरामपुर) | Korba (कोरबा) |
Bastar (बस्तर) | Koriya (कोरिया) |
Bemetara (बेमेतरा) | Mahasamund (महासमुन्द) |
Bijapur (बीजापुर) | Mungeli (मुंगेली) |
Bilaspur (बिलासपुर) | Narayanpur (नारायणपुर) |
Dantewada (दन्तेवाड़ा) | Raigarh (रायगढ़) |
Dhamtari (धमतरी) | Raipur (रायपुर) |
Durg (दुर्ग) | Rajnandgaon (राजनांदगांव) |
Gariaband (गरियाबंद) | Sukma (सुकमा) |
Janjgir-Champa (जांजगीर-चाम्पा) | Surajpur (सूरजपुर) |
Jashpur (जशपुर) | Surguja (सुरगुजा) |
Kabirdham (कबीरधाम) | – |
छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की वीडियो देखें
छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप इस वीडियो में बताया गया है। आर्टिकल को पढ़ने से पहले इस वीडियो को जरूर देखें। जिससे आपको आर्टिकल में बताये गए स्टेप में कोई भी परेशानी नहीं आएगा।
सारांश –
राशन कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ चेक करने के लिए सबसे पहले सीजी खाद्य की वेबसाइट khadya.cg.nic.in को ओपन कीजिये। इसके बाद राशन कार्ड की विस्तृत जानकारी को सेलेक्ट करें। अब अपने जिला का नाम, विकासखंड का नाम और राशन दुकान का नाम सेलेक्ट कीजिये। जैसे ही राशन दुकान का नाम चुनेंगे, स्क्रीन पर सीजी राशन कार्ड लिस्ट खुल जाएगी। यहाँ आप अपना नाम चेक कर सकते है।
राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें
सीजी राशन कार्ड लिस्ट से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
राशन कार्ड चेक करने की ऑफिसियल वेबसाइट है – khadya.cg.nic.in इसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली को ऑनलाइन किया गया है। जहाँ आप आवंटन एवं राशन कार्ड से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी पा सकते है। इसके साथ ही खाद्य विभाग की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है।
अगर आपका नाम पहले से लिस्ट में था लेकिन अब नई लिस्ट में नहीं आया है तब आप खाद्य विभाग की कार्यालय या ग्राम प्रधान से मिलिए। अगर अभी अभी आपने आवेदन दिया है तो इंतजार करें। आने वाले कुछ समय में आपका नाम भी लिस्ट में अपडेट हो जायेगा।
अगर अभी तक आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में नहीं आया है तो आपको एक निर्धारित फॉर्म में आवेदन देना होता है। फॉर्म के साथ अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की कॉपी भी देना पड़ेगा। इन सभी डॉक्यूमेंट के साथ आप अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान से मिलें।
अगर आपके राशन कार्ड में आपके माता-पिता, पुत्र या पुत्री, भाई-बहन आदि में से किसी का नाम नहीं जुड़ा है तब उस सदस्य का आधार कार्ड लेकर खाद्य विभाग के कार्यालय या ग्राम प्रधान से संपर्क करें।
अगर राशन कार्ड से सम्बंधित आप किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराना चाहते है तब इसके लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। सबसे पहले khadya.cg.nic.in में जाइये और शिकायत / सुझाव वाले विकल्प में जाकर जिला शिकायत निवारण अधिकारी को अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते है।
राशन कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ चेक कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप इस आर्टिकल में बताया गया है। इसके द्वारा आप बहुत ही आसानी से छत्तीसगढ़ की राशन कार्ड सूची में अपना नाम सर्च कर पाएंगे। दोस्तों, अगर लिस्ट में नाम चेक करने में आपको किसी भी तरह की परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में बेझिझक हमसे पूछ सकते है। हम आपकी पूरी मदद करेंगे।
new ration card list cg राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की जानकारी हमारे सभी सीजी के निवासियों के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए इस आर्टिकल को उन्हें शेयर करना ना भूलें। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन की सुविधा दिया गया है। इस साइट पर राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। इस साइट में विजिट करने के लिए गूगल पर सर्च कीजिये – myrationcard.in
ममात मनहर पति जतेन मनहर गाम सिलयारी कुरूद मे है मेरे बेटा का नाम ८ साल मे अभी ताक नही जुड है बेटा का नाम मितेष मनहर है
सर, आप इसे पढ़िए – राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े
7सदस्य का कितना अतरिक्त चावल मिलेगा
मेम आप इसे पढ़ें – 1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है
Jhrana bariha gao rehrtikhol _bajarinaka thana Singoda jilla mahasamund me Sareipali me kiraye me rehta hun sar lock doun me rasan nhi mil raha h mera rasan kad bhi nhi h me akeli rahati hun
राशन कार्ड का सूची बलरामपुर ramanujgaij chattarpur
Ramratan
Anita
Harish
List dekhana hai rasan card ka new
सर, यहाँ हमने लिस्ट देखने की जानकारी ही बताया है।
Mera rasan kad nahi bana hai garibi rekha me banaiye badi maherbani hohi
आप सम्बंधित आवेदन पत्र को भरकर एवं निर्धारित दस्तावेज के साथ खाद्य विभाग के सम्बंधित अधिकारी के पास जमा कीजिये।
Prvasi majdur
सर जी नमस्कार हमारे ग्राम विंध्यासर ब्लॉक तखतपुर में 39 सामान्य कार्ड में 5 सामान्य कार्ड की पात्रता रखते है बाकी 34 लोगो का सामान्य कार्ड बनाहै उसे बीपील बनवाने हेतु क्या करे जिससे उनलोगों का बीपील कार्ड बन सके
उचित मार्गदर्शन देवे
सर, आप उनकी पात्रता के अनुसार राशन कार्ड जारी करवा सकते है। आप विभाग के अधिकारी से मिलकर इस सम्बन्ध में बात कीजिये।
garam pachayat darlipara devbhog gariyaband