राशन डीलर का कंप्लेंट कैसे करें 2024

राशन डीलर का कंप्लेंट कैसे करें ration dealer ki complaint kaise kare : कई उचित मूल्य की दुकान में ऐसा देखा गया है, कि राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में राशन नहीं दिया जाता। इसके साथ ही समय पर देने में भी राशन डीलर गंभीर नहीं रहते। अगर किसी भी राशन डीलर के द्वारा राशन वितरण में लापरवाही किया जाता है तो इसकी कंप्लेंट खाद्य विभाग को किया जा सकता है।

राशन डीलर काम में इसलिए लापरवाही कर पाता है क्योंकि अधिकांश लोगों को ये नहीं पता कि डीलर का शिकायत कहां करें और कैसे करें ? लेकिन जब तक राशन कार्ड धारक थोड़ा जागरूक नहीं होगा, तब तक राशन डीलर अपने काम के प्रति लापरवाही करते रहेंगे। इसलिए आपको जानना बहुत जरुरी है कि राशन डीलर की शिकायत कैसे करें ? चलिए हम इसके बारे में आपको पूरी जानकारी यहाँ बताते है।

ration-dealer-ki-complaint-kaise-kare

राशन डीलर की शिकायत कैसे करें ?

राशन डीलर की शिकायत करने के लिए सभी राज्यों के खाद्य विभाग ने राशन के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आप उस शिकायत नंबर पर कॉल करके किसी भी राशन डीलर की शिकायत कर सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं राशन डीलर का कंप्लेंट नंबर दे रहे है। शिकायत करने के लिए आप इसमें कॉल कर सकते है।

राज्य का नामराशन डीलर का कंप्लेंट नंबर
आंध्रप्रदेश1800-425-2977
अरुणाचल प्रदेश03602244290
असम1800-345-3611
बिहार1800-3456-194
छ्त्तीसगढ़1800-233-3663
गोवा1800-233-0022
गुजरात1800-233-5500
हरियाणा1800-180-2087
हिमाचल प्रदेश1800-180-8026
झारखंड1800-345-6598, 1800-212-5512
कर्नाटक1800-425-9339
केरल1800-425-1550
मध्यप्रदेश181
महाराष्ट्र1800-22-4950
मणिपुर1800-345-3821
मेघालय1800-345-3670
मिजोरम1860-222-222-789, 1800-345-3891
नागालैंड1800-345-3704, 1800-345-3705
ओड़िशा1800-345-6724 / 6760
पंजाब1800-3006-1313
राजस्थान1800-180-6127
सिक्किम1800-345-3236
तमिलनाडु1800-425-5901
तेलंगाना1800-4250-0333
त्रिपुरा1800-345-3665
उत्तरप्रदेश1800-180-0150
उत्तराखंड1800-180-2000, 1800-180-4188
पश्चिम बंगाल1800-345-5505
दिल्ली1800-110-841
जम्मू1800-180-7106
कश्मीर1800-180-7011
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह1800-343-3197
चण्डीगढ़1800-180-2068
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव1800-233-4004
लक्षद्वीप1800-425-3186
पुदुच्चेरी1800-425-1082

राशन डीलर का कंप्लेंट कैसे करें ऑनलाइन ?

अगर राशन डीलर का शिकायत नंबर पर आपको मदद नहीं मिल पा रहा है या आपकी बात नहीं हो पा रही है तो आप ऑनलाइन कंप्लेंट कर सकते है। राशन डीलर की ऑनलाइन शिकायत करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप को फॉलो कीजिये –

  • सबसे पहले एनएफएसए की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in को ओपन कीजिये।
  • इसके बाद मेनू में Citizen Corner विकल्प को सेलेक्ट करें।
  • फिर Online Grievance विकल्प को चुनें।
  • अब सभी राज्यों का लिस्ट खुलेगा। इसमें अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें।
  • अगले स्टेप में आपके राज्य का कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा।
  • अब आपको शिकायत फॉर्म में अपना पूरा विवरण भरना है।
  • इसके बाद आपकी क्या शिकायत है उसके बारे में पूरा विवरण देना है।
  • शिकायत से सम्बंधित कोई दस्तावेज आपके पास है तो उसे अपलोड कर देना है।
  • सभी विवरण भरने एवं दस्तावेज अपलोड करने के बाद सबमिट कर देना है।
  • इस तरह राशन डीलर का कंप्लेंट ऑनलाइन कर सकते है।

इस तरह अगर आपको समय पर एवं निर्धारित मात्रा में राशन नहीं मिल रहा है और आप उचित मूल्य की दुकान की शिकायत करना चाहते है तो दिए गए हेल्पलाइन नंबर एवं ऑनलाइन सुविधा के द्वारा शिकायत कर सकते है। शिकायत के उपरांत खाद्य विभाग उसकी जाँच करेगा एवं शिकायत सही पाए जाने पर राशन डीलर के खिलाफ उचित कार्यवाही किया जायेगा।

राशन कार्ड बनाने के नए नियम

राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें

बीपीएल सूची में नाम कैसे देखें 

राशन कार्ड में नया यूनिट कैसे जोड़े

बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करवाएं

राशन डीलर का कंप्लेंट कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी हमने यहाँ बताया है। अब कोई भी राशन कार्ड धारक बिना किसी परेशानी के अपने राशन डीलर की शिकायत कर पायेगा। अगर शिकायत करने में आपको कोई परेशानी आ रही हो या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

राशन डीलर की शिकायत करने की जानकारी सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

1 thought on “राशन डीलर का कंप्लेंट कैसे करें 2024”

  1. हमें राशन कम मिलता है और रूपए भी ज्यादा लेता है

    Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें