गरीबी रेखा की लिस्ट कैसे देखें garibi rekha card ki list kaise dekhe : गरीबी रेखा यानि BPL लिस्ट में जिनका जिनका नाम होता है उन्हें अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। जैसे – अगर आपका नाम गरीबी रेखा की सूची में है तो अन्य लोगों की तुलना में राशन कार्ड से ज्यादा राशन और कम कीमत में मिलता है। अगर आपको नहीं पता कि आपका नाम गरीबी रेखा की लिस्ट में है या नहीं तो घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते है।
गरीबी रेखा की लिस्ट में अपना नाम चेक करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है। आप खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करके लिस्ट देख सकते है। लेकिन अधिकांश लोगों को लिस्ट चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से आपको बता रहे है कि गरीबी रेखा राशन कार्ड की लिस्ट कैसे देखें ऑनलाइन ? तो चलिए शुरू करते है।
गरीबी रेखा राशन कार्ड की लिस्ट कैसे देखें ऑनलाइन ?
स्टेप-1 nfsa.gov.in को ओपन करें
गरीबी रेखा की लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करना है या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करना है। इसके द्वारा आप सीधे ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक
स्टेप-2 Ration Cards विकल्प को चुनें
खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर अलग–अलग विवरण देखने का विकल्प दिखाई देगा। हमें गरीबी रेखा की लिस्ट में अपना नाम देखना है, इसलिए यहाँ मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट करें।
स्टेप-3 अपने राज्य का नाम चुनें
इसके बाद स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपने राज्य का नाम या जिस राज्य का गरीबी रेखा की लिस्ट चेक करना हो उसे खोजना है। राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट करना है। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-4 वर्ष और माह सेलेक्ट करें
अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद एक सर्च बॉक्स ओपन होगा। इसमें सबसे पहले वर्ष सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद माह सेलेक्ट कीजिये। फिर दिए गए कॅप्टचा कोड को भरकर Go बटन को सेलेक्ट करें।
स्टेप-5 अपने जिला का नाम चुनें
अब आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए राज्य के अंतर्गत जितने भी जिले होंगे उसकी लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। यहाँ अपने जिले का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।
स्टेप-6 रीजन या ब्लॉक का नाम चुनें
इसके बाद सेलेक्ट किये गए जिले के अंतर्गत जितने भी रीजन या ब्लॉक आते है उसकी लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें अपने ब्लॉक का नाम खोजना है और सेलेक्ट करना है।
स्टेप-7 BPL Ration Card को चुनें
अगले स्टेप में आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ब्लॉक के अंतर्गत जितने भी एरिया आते है उसकी लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ अपने एरिया का नाम खोजें। एरिया मिल जाने के बाद उसके सामने BPL Ration Card को सेलेक्ट कीजिये। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-8 गरीबी रेखा राशन कार्ड की लिस्ट देखें
जैसे ही आप अपने एरिया के BPL Ration Card को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर गरीबी रेखा की लिस्ट खुल जाएगी। यहाँ उन सभी लोगों का नाम दिया गया जिनका नाम गरीबी रेखा की लिस्ट है। इस पूरी लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हो।
सारांश -:
गरीबी रेखा राशन कार्ड की लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले nfsa.gov.in वेबसाइट में जाना है। इसके बाद मेनू में राशन कार्ड विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है। इसके बाद स्टेट पोर्टल खुल जायेगा। यहाँ अपने जिले का नाम, ब्लॉक का नाम और एरिया में BPL Ration Card को सेलेक्ट करना है। फिर स्क्रीन पर गरीबी रेखा की लिस्ट खुल जायेगा। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हो।
गरीबी रेखा की लिस्ट कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा गरीबी रेखा की लिस्ट में अपना नाम चेक कर पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
गरीबी रेखा की लिस्ट चेक करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर नई – नई जानकारी एवं लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हो तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !
Garib rekha card
Main Jagdish Kumar Main Apna Ration card Apply Karna hai Aur main rent me rahta hoon mujhe Ludhiana Punjab me rahte 25 years ho gye hai aur yaha m private job karta hoon jis se mera ghar ka kharcha nhi poora hota isliye mujhe apna ration card bnana hai.
Mera rasan Kaba nhiya usedanaki kasata Kare bhanyadab
Ration card main Naam jodne ke liye aavedan Kai bar humne Diya per koi sunvaee nahin ho raha hai Janata Darbar mein bhi diya aur block star mein bhi diya aur anumandal mein bhi diya aur abhi tak unit nahin bhara takriban 3 sal Ho Gaya hai hamare pass Janata Darbar ke bhi receiving hai aur block kabhi receive nahin hai
सर 2016 का राशन कार्ड बनवाया है अभी तक गेहु नहीं जुङी है आवेदन भी कर दिया 3 अप्रैल को अब गेहूं कब तक जोङेगी पात्र होने के बावजूद नहीं मिल रहा है जिनके पास करोङो रूपये की जमीन है ऊनको गेहूं मिल रहा है हम गरीब परिवार से आने वाले हैं ना जमीन ना कुछ फिर बी गेहु नहीं मिल रहा है जसराम शर्मा जिला श्री गगानगर तहसील सूरतगढ ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा राजस्थान
Ration card list may Mera name 4 years se nahi hai hai ration nahi mil raha hai aur tahsil may name add karwane ke liye 3 baar form summed kiya anhi Tak add nahi huwa Kya kare
Mera name nhi rashan Card pr
Uttar Pradesh varanasi ka mai rehne vala hu
Sir mera rashan card bar bar cancel ho jata h sir mana meenu wife pradeep ka name sa banvana tha sir please mera rashan card banva dijia app ki bhot maharbani hogi please sir please
Hamara ration card Kai Sal Se Ban Nahin raha hai mera naam Seema Diwan hai Pati ka naam Monu Kumar gram Patni Jila Saharanpur block sarsava
Rashan card banana hai
हमारा राशन कार्ड चालू नही हे
Mera rasan kard nahi bana hai
Hamra rasan karde nahin ban raha hai to hum kasei banbay