Ration Card Download Maharashtra 2024: राशन कार्ड महाराष्ट्र डाउनलोड कैसे करें

राशन कार्ड महाराष्ट्र डाउनलोड कैसे करें maharashtra ration card download : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान किया है। आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा पीडीएफ में अपना राशन कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते है। लेकिन अधिकांश राशन कार्ड होल्डर्स को इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं पता है। इसलिए यहाँ हम बहुत आसान तरीके से महाराष्ट्र राशन कार्ड डाउनलोड करने की सम्पूर्ण जानकारी बता रहे है।

Ration Card Download Maharashtra Online

जानकारीमहाराष्ट्र राशन कार्ड डाउनलोड (mh ration card download)
माध्यमऑनलाइन (online)
राज्यमहाराष्ट्र (Maharashtra)
विभागखाद्य एवं उपभोक्ता विभाग
लाभई राशन कार्ड डाउनलोड करना
आधिकारिक वेबसाइटmahafood.gov.in

महाराष्ट्र राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें ?

स्टेप-1 mahafood.gov.in को ओपन करें

Ration Card Maharashtra Download करने के लिए खाद्य विभाग की वेबसाइट mahafood.gov.in को ओपन कीजिये। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में वेबसाइट का नाम टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक

स्टेप-2 Online RC विकल्प को चुनें

महाराष्ट्र खाद्य विभाग की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग – अलग सर्विस की लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ Online Services सेक्शन में जाना है। इसके बाद राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए Online RC Management System विकल्प को सेलेक्ट करना है।

maharashtra-ration-card-download

स्टेप-3 Ration Card विकल्प को चुनें

अब एक नया वेबसाइट खुल जायेगा। यहाँ मेनू में राशन कार्ड विकल्प को चुनें। इसके बाद Know Your Ration Card विकल्प को सेलेक्ट कीजिये। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

maharashtra-ration-card-download

स्टेप-4 कॅप्टचा कोड वेरीफाई कीजिये

इसके बाद स्क्रीन पर कॅप्टचा कोड वेरिफिकेशन आएगा। वेबसाइट में आगे जाने के लिए स्क्रीन में दिए गए captcha कोड को निर्धारित बॉक्स में एंटर कीजिये। इसके बाद Verify बटन को सेलेक्ट करें।

maharashtra-ration-card-download

स्टेप-5 राशन कार्ड नंबर एंटर करें

अब अपना नया या पुराना राशन कार्ड नंबर एंटर करना है। यहाँ दिए गए निर्धारित बॉक्स में नंबर भरें और View Report विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

maharashtra-ration-card-download

स्टेप-6 Print Your Ration Card को चुनें

जैसे ही आपका राशन कार्ड का नंबर वेरीफाई होगा, स्क्रीन पर आपके राशन कार्ड से सम्बंधित डिटेल्स खुल जायेंगे। अपना राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ Print Your Ration Card विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

maharashtra-ration-card-download

स्टेप-7 राशन कार्ड महाराष्ट्र डाउनलोड करें

अब स्क्रीन पर आपका डिजिटल राशन कार्ड खुल जायेगा। यहाँ ऊपर सेव बटन को सेलेक्ट करें। इसके बाद PDF ऑप्शन को चुनें। फिर आपका राशन कार्ड पीडीएफ में डाउनलोड हो जायेगा। इसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव करके रख सकते है। या प्रिंट करके राशन दुकान से राशन प्राप्त कर सकते है।

maharashtra-ration-card-download

सारांश –

महाराष्ट्र राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए खाद्य विभाग की वेबसाइट mahafood.gov.in को ओपन कीजिये। अब ऑनलाइन सर्विस लिस्ट में Online RC Management System को चुनें। इसके बाद अपना राशन कार्ड नंबर एंटर करके सबमिट कीजिये। फिर print ration card विकल्प को चुनें। अब डाउनलोड ऑप्शन में pdf को सेलेक्ट करके अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

राशन कार्ड में नए मेंबर का नाम कैसे जोड़े

राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे जोड़े

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची कैसे देखें 

राशन कार्ड में नया यूनिट कैसे जोड़े

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की नई पात्रता सूची

सामान्य प्रश्न (FAQ)

मैं महाराष्ट्र में राशन कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकता हूं ?

महाराष्ट्र में राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए mahafood.gov.in वेबसाइट में जाइये। अब राशन कार्ड सर्विस में ऑनलाइन RC विकल्प को चुनें। फिर अपना राशन कार्ड नंबर भरकर सबमिट कीजिये। इसके बाद प्रिंट राशन कार्ड विकल्प को सेलेक्ट करके अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

महाराष्ट्र राशन कार्ड का प्रिंट कैसे निकाले ?

महाराष्ट्र राशन कार्ड का प्रिंट निकालने के लिए mahafood.gov.in को ओपन कीजिये। इसके बाद निर्धारित सभी प्रक्रिया का पालन करके राशन कार्ड डाउनलोड कर लें। अब किसी भी प्रिंटर के द्वारा अपना राशन कार्ड का प्रिंट निकाल सकते है।

राशन कार्ड नंबर नहीं है, कैसे मिलेगा ?

अगर आपके पास राशन कार्ड नंबर नहीं है, तब आप अपने किसी भी पुराने राशन कार्ड में चेक कीजिये। उसमें आपको राशन कार्ड नंबर मिल जायेगा। अगर पुराना राशन कार्ड नहीं है तब खाद्य विभाग में जाकर भी अपने राशन कार्ड का नंबर प्राप्त कर सकते है।

राशन कार्ड महाराष्ट्र डाउनलोड कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी राशन कार्ड धारक बिना किसी परेशानी के घर बैठे ऑनलाइन डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

महाराष्ट्र राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी सभी महाराष्ट्र के राशन कार्ड होल्डर के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर जरूर कीजिये। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप ऐसे ही नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें