राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची nfsa ki patrata suchi : गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे है परिवारों के लिए नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी एक्ट लाया गया। इसके तहत पात्र परिवारों को बहुत कम कीमत में राशन प्रदान किया जाता है। इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनका नाम एनएसएस की पात्रता सूची में है। अगर आप जानना चाहते है कि आपका नाम इस सूची में है या नहीं, तो घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते है।
NFSA पात्रता सूची में अपना नाम खोजने के लिए ऑफिसियल वेब पोर्टल उपलब्ध कराया गया है। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा इस पात्रता सूची में अपना नाम चेक कर सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी प्रक्रिया के बारे में मालूम नहीं होने के कारण इसका लाभ नहीं पाते है। इसलिए यहाँ हमने स्टेप by स्टेप सरल तरीके से बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की नई पात्रता सूची में नाम कैसे खोजें ? तो चलिए शुरू करते है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में नाम कैसे खोजें ?
स्टेप-1 nfsa.gov.in को ओपन करें
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में नाम देखने के लिए सबसे पहले NFSA की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें। या हमने आपकी सुविधा के लिए यहाँ डायरेक्ट लिंक भी दे दिया है। इससे आप सीधे ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 Ration Card विकल्प को चुनें
एनएफएसए की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग – अलग कई विकल्प दिखाई देंगे। हमें पात्रता सूची में नाम देखना है, इसलिए यहाँ मेनू में Ration Card विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट करें।
स्टेप-3 अपने राज्य का नाम चुनें
अगले स्टेप में स्क्रीन पर आपको सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। यहाँ अपने राज्य का नाम चुनें। जैसे – मैं राजस्थान से हूँ तो यहाँ Rajasthan को सेलेक्ट किया। अगर आप बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश या अन्य किसी भी राज्य से है तब उसका नाम सेलेक्ट करें।
स्टेप-4 अपने जिला का नाम चुनें
अपने राज्य को सेलेक्ट करने के बाद स्टेट पोर्टल खुल जायेगा। यहाँ उस राज्य के सभी जिलों का नाम दिखाई देगा। आपको अपने जिले के नाम को सेलेक्ट करना है।
स्टेप-5 अपने एरिया या ब्लॉक का नाम चुनें
जिला सेलेक्ट करने के बाद उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक या एरिया का नाम खुलेगा। यहाँ भी आपको अपने एरिया या ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करना है।
स्टेप-6 FPS या राशन दूकान का नाम चुनें
जैसे ही आप अपने एरिया या ब्लॉक का सेलेक्ट करेंगे, उसके अंतर्गत आने वाले सभी एफपीएस यानि राशन दूकानदार का नाम खुलेगा। ये बहुत बड़ी लिस्ट होगा। इसमें आपको अपने राशन दूकान को खोजकर उसे सेलेक्ट करना है।
स्टेप-7 एनएफएसए की पात्रता सूची देखें
जैसे ही आप अपने राशन दूकान (FPS) को सेलेक्ट करेंगे, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची खुल जायेगा। इसमें आप अपना नाम देख सकते है। यहाँ जिसका नाम एनएफएसए की लिस्ट में नहीं है, उसकी जानकारी भी चेक कर सकते है। इसके लिए Non-NFSA विकल्प में जाना है।
सारांश –
एनएफएसए की पात्रता सूची में नाम चेक करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की वेबसाइट nfsa.gov.in को ओपन कीजिये। इसके बाद अपने राज्य का नाम सेलेक्ट कीजिये। अब अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम और ग्राम पंचायत का नाम चुनें। फिर राशन कार्ड के प्रकार में nfsa को सेलेक्ट करें। इसके बाद एनएफएसए की पात्रता सूची स्क्रीन में खुल जाएगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हो।
एनएफएसए की पात्रता सूची चेक करने का राज्यवार लिंक
यहाँ हमने एक राज्य का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में नाम चेक करने का तरीका बताया है। ठीक इसी तरह अन्य राज्यों के निवासी भी बहुत आसानी से चेक कर सकते है। नीचे में राज्य का नाम एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची चेक करने का लिंक दे दिए है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –
राज्य का नाम | एनएफएसए की पात्रता सूची |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Assam (असम) | – |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
Bihar (बिहार) | यहाँ क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | यहाँ क्लिक करें |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | – |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | – |
Karnataka (कर्नाटक) | – |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | – |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | यहाँ क्लिक करें |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | – |
Telangana (तेलंगाना) | – |
Tripura (त्रिपुरा) | – |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | यहाँ क्लिक करें |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | यहाँ क्लिक करें |
खाद्य सुरक्षा से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की नई लिस्ट में नाम चेक करने के लिए nfsa.gov.in वेबसाइट को ओपन करें। इसके बाद मेनू में राशन कार्ड को चुनें। फिर अपने राज्य का नाम, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिये। फिर अपने गांव का नाम सेलेक्ट करके नई खाद्य सुरक्षा लिस्ट चेक कर सकते है।
अगर आपका नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा लिस्ट में नहीं है, तब शायद आप पात्रता नहीं रखते है। लेकिन अगर आप पात्र है फिर भी आपका नाम शामिल नहीं है, तो निर्धारित आवेदन फॉर्म को भरकर खाद्य विभाग में जमा कीजिये। निर्धारित प्रक्रिया के बाद आपका नाम भी खाद्य सुरक्षा की लिस्ट में जुड़ जायेगा।
खाद्य सुरक्षा के पात्र व्यक्ति को चावल/ गेहूं/मोटे अनाज क्रमश: 3/ 2/1 रूपए प्रति किलोग्राम के राजसहायता प्राप्त मूल्यों पर 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति व्यक्ति प्रति माह प्राप्त करने का हकदार है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में कैसे खोजें, इसकी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन पात्रता सूची में नाम देख पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या NFSA सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची चेक करने की जानकारी सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक के माध्यम से शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप एक राशन कार्ड धारक है और इससे सम्बंधित नई – नई जानकारियां पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च करें – myrationcard.in धन्यवाद !
Sir Mera ration card tho hai lekin mujhe har mahina ration nehi milta aur keya karu ration pane ke liye please Sir aap kucch Kore hum garibo let liye
आपको क्यों नहीं मिलता प्रतिमाह राशन ? राशन दूकानदार क्या कारण बताते है ?
मेरा खाद्य सुरक्षा में नाम नहीं जोड़ रहा है इसे प्रतिज्ञा करना पड़ेगा
किसी राज्य कर्मचारी के माता पिता खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ ले सकते है।
उनका कर्मचारी पुत्र अलग रहता है और उनका राशन कार्ड भी अलग है
Mera ration card Nahin banaa hai main apply kar raha hun
Sir sar Mera ration card online ho gaya hai per supply office mein sign nahin hue bataiye iske liye kya Karen vah bolate Hain March ke bad aaiae
नया राशन कार्ड कैसे बनवाएं
Ration card nahi ban raha kyunki main kiraye rahte hai
Mera Ration Card 5th January ko issue hua hai,
kya Me January month me ration milne ka patra nahi hoon?
Ration dealer ne kaha hai ki next month ke data me apka naam aayega.
Kya unka aisa kehna sahi hai ?
Please reply.
Khadya suraksha ka mein mujhe gyani milta
सर् मुझे अपने परिवार के सदस्य के नाम जोड़ने है इसके लिए किया करना होगा
सर आप इसे पढ़ें – राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े