यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें

यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें : उत्तर प्रदेश के निवासियों को पात्रता के अनुसार राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। राशन दुकान से कम दाम में राशन प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड सूची में नाम होना आवश्यक है। अगर आपने नई राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है या इस सूची में अपना नाम देखना चाहते हो तो, घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हो। यहाँ हम राशन कार्ड की नई सूची में नाम कैसे देखें इसकी पूरी जानकारी बता रहे है।

उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने राशन कार्ड की सूची ऑनलाइन कर दिया है। इससे अब कोई भी व्यक्ति राशन कार्ड की पात्रता सूची में अपना नाम देख सकता है। लेकिन अधिकांश यूपी वासियों को इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम। जिसके कारण इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ नहीं ले पाते है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत ही आसान तरीके से सूची में नाम देखने की प्रक्रिया को बता रहे है। आप इसे ध्यान से पढ़िए।

यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें ऑनलाइन

स्टेप-1 राशन कार्ड यूपी की वेबसाइट में जाइये

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले राशन कार्ड की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए मोबाइल या कंप्यूटर में वेब ब्राउज़र खोलें और fcs.up.gov.in टाइप करके सर्च करें। या आप यहाँ क्लिक करके भी सीधे खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट में जा सकते है।

स्टेप-2 राशन कार्ड की पात्रता सूची को चुनें

जैसे ही उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाए, स्क्रीन पर आपको अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने के लिए यहाँ महत्वपूर्ण लिंक में राशन कार्ड की पात्रता सूची विकल्प को सेलेक्ट करें।

up-ration-card-me-naam-dekhe

स्टेप-3 अपने जिले का नाम चुनें

अब स्क्रीन पर यूपी के सभी जिलों की लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने जिले का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

up-ration-card-me-naam-dekhe

स्टेप-4 अपने ब्लॉक का नाम चुनें

अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट मिलेगा। यहाँ अपने क्षेत्र के अनुसार यानि आप शहरी क्षेत्र से है, तब शहरी ब्लॉक चुनें। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से है, तो ग्रामीण ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें।

up-ration-card-me-naam-dekhe

स्टेप-5 अपने ग्राम पंचायत का नाम चुनें

ग्रामीण ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने पर उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत का दिखाई देगा। इसमें आपको अपने पंचायत का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

up-ration-card-me-naam-dekhe

स्टेप-6 राशन कार्ड के प्रकार को चुनें

ग्राम पंचायत सेलेक्ट करने के बाद राशन दूकानदार का नाम खुलेगा। इसके साथ ही राशन कार्ड का प्रकार जैसे – पात्र गृहस्थी और अंत्योदय लाभार्थी संख्या दिखाई देगा। यहाँ आपको जिसमे भी अपना नाम देखना है, उस राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करना है।

up-ration-card-me-naam-dekhe

स्टेप-7 यूपी राशन कार्ड सूची में नाम देखें

जैसे ही राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करेंगे, उसके अंतर्गत लाभार्थी की सूची खुल जाएगी। यूपी की इस राशन कार्ड सूची में आप अपना नाम देख सकते हो। इसमें राशन कार्ड नंबर, धारक का नाम, पिता/पति का नाम आदि विवरण देख सकते हो।

up-ration-card-me-naam-dekhe

सारांश :

यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in में जाना है। वेबसाइट खुल जाने के बाद राशन कार्ड की पात्रता सूची विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर अपने जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है। इसके बाद राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करने पर लाभार्थी सूची खुल जाएगी। इसमें आप अपना नाम देख सकते हो।

राशन कार्ड बनाने के नए नियम

राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें

बीपीएल सूची में नाम कैसे देखें 

राशन कार्ड में नया यूनिट कैसे जोड़े

बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करवाएं

यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप आसान भाषा में यहाँ बताया गया है। अब उत्तर प्रदेश के कोई भी निवासी लिस्ट में अपना नाम चेक कर पायेगा। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची में नाम देखने की जानकारी सभी यूपी वासियों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। अगर आप एक राशन कार्ड धारक है और इससे सम्बंधित नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

1 thought on “यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें”

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें