राशन कार्ड खोजें up ऑनलाइन 2024

राशन कार्ड खोजें up ऑनलाइन 2024 ration card khoje up : उत्तर प्रदेश राशन कार्ड का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड सूची में नाम होना बहुत आवश्यक है। इसके साथ ही राशन कार्ड योजना का अधिक फायदा पाने के लिए एनएफएसए की लिस्ट में नाम शामिल होना चाहिए। अगर आपको नहीं पता कि आपका नाम इस लिस्ट में है या नहीं, तब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में अपना नाम जरूर खोजना चाहिए।

up राशन कार्ड खोजने के लिए बहुत ही सरल सुविधा उपलब्ध है। आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन से ही राशन कार्ड लिस्ट में नाम खोज सकते है। लेकिन यूपी के अधिकांश लोगों को नहीं पता कि ऑनलाइन राशन कार्ड में नाम कैसे खोजते है ? इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप सरल तरीके से बता रहे है कि up राशन कार्ड कैसे खोजें ? तो चलिए शुरू करते है।

राशन कार्ड खोजें up 2024

योजना का नामराशन कार्ड योजना/ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम
विभाग का नामखाद्य एवं रसद विभाग
राज्य का नामउत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइटfcs.up.gov.in
संपर्क ईमेलdirfood.cg@gov.in
टोल फ्री नंबर1967, 18001800150

राशन कार्ड संख्या से राशन कार्ड खोजें up ऑनलाइन ?

स्टेप-1 fcs.up.gov.in को ओपन करें

यूपी राशन कार्ड खोजने के लिए सबसे पहले खाद्य रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में fcs.up.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इसके द्वारा भी आप सीधे खाद्य विभाग की वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक

स्टेप-2 पात्रता सूची में खोजें को चुनें

खाद्य रसद विभाग की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन में अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। राशन कार्ड खोजने के लिए यहाँ महत्वपूर्ण लिंक में राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

ration-card-khoje-up

स्टेप-3 राशन कार्ड खोजने का विकल्प चुनें

अब स्क्रीन पर यूपी राशन कार्ड खोजने का दो विकल्प दिखाई देगा। पहला राशन कार्ड संख्या से और दूसरा राशन कार्ड के अन्य विवरण से। आप इन दोनों विकल्प के द्वारा राशन कार्ड सूची में नाम खोज सकते है।

ration-card-khoje-up

स्टेप-4 राशन कार्ड संख्या से खोजें

अब दिए गए बॉक्स में राशन अपना राशन कार्ड नंबर टाइप करें। फिर दिए गए वेरिफिकेशन कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें। दोनों डिटेल्स भरने के बाद खोजें बटन को सेलेक्ट कीजिये। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है।

ration-card-khoje-up

स्टेप-5 राशन कार्ड विवरण देखें

जैसे ही आपका राशन कार्ड नंबर वेरीफाई होगा, राशन कार्ड विवरण स्क्रीन में खुल जाएगी। यहाँ राशन कार्ड धारक का नाम, पिता पति का नाम, पता आदि विवरण दिया रहेगा। इसके अलावा राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी यहाँ चेक कर सकते है।

ration-card-khoje-up

स्टेप-6 अन्य विवरण से up राशन कार्ड खोजें

राशन कार्ड नंबर के अलावा आप अन्य विवरण से भी राशन कार्ड सूची में नाम खोज सकते है। इसके लिए सबसे पहले अपना जिला का नाम चुनें। इसके बाद क्षेत्र, विकासखंड और राशन कार्ड का प्रकार चुनें। फिर राशन कार्ड धारक का नाम और वेरिफिकेशन कोड भरकर खोजें बटन को चुनें।

ration-card-khoje-up

इस तरह उत्तर प्रदेश के सभी राशन कार्ड धारक घर बैठे ऑनलाइन up राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम खोज सकते है। साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में भी नाम देख सकते है।

सारांश –

up राशन कार्ड खोजने के लिए सबसे पहले खाद्य रसद विभाग की वेबसाइट ओपन करें। इसके बाद राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें विकल्प को चुनें। फिर दिए गए विकल्प में से राशन कार्ड नंबर से विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर अपना राशन कार्ड नंबर एंटर करके खोजें बटन को चुनें। इस तरह आपके राशन कार्ड का विवरण स्क्रीन में खुल जायेगा। आप अपना जिला, विकासखंड और राशन कार्ड के प्रकार से भी राशन कार्ड सूची में नाम खोज सकते है।

सामान्य प्रश्न FAQ

यूपी राशन कार्ड में अपना नाम कैसे खोजें ?

यूपी राशन कार्ड में अपना नाम खोजने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट में जाना है। इसके बाद राशन कार्ड नंबर एंटर करके सर्च करना है। राशन कार्ड वेरीफाई होने के बाद राशन कार्ड विवरण स्क्रीन में खुल जायेगा। आप अन्य विवरण से भी अपना राशन कार्ड खोज सकते है।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े ?

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आपको सबसे पहले आवेदन जमा करना होगा। आवेदन आप ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से जमा कर सकते है। आपके आवेदन की जाँच उपरांत आपका नाम यूपी राशन कार्ड में जुड़ जायेगा।

राशन कार्ड up से नाम कट गया है क्या करें ?

up राशन कार्ड से नाम कट जाने पर पहले ये पता करें कि क्यों आपका नाम कटा है। अगर आप पात्र है फिर भी नाम काट दिया गया है, तब फिर से आवेदन करें। आपके आवेदन की जाँच प्रक्रिया के उपरांत आपका नाम फिर से राशन कार्ड में शामिल हो जायेगा।

अपने गांव के राशन कार्ड की लिस्ट कैसे देखें

राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखे

राशन कार्ड किसके नाम पर है कैसे देखें

खोया हुआ राशन कार्ड कैसे निकाले

राशन कार्ड किसका किसका आया है देखें

राशन कार्ड खोजें up इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से यहाँ बताया है। अब कोई भी निवासी बहुत आसानी से उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में अपना नाम खोज पायेगा। अगर राशन कार्ड खोजने में कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते है। राशन कार्ड के बारे में नई – नई जानकरी सबसे पहले पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें