My Ration Card » राशन कार्ड » राशन कार्ड किसके नाम पर है कैसे देखें

राशन कार्ड किसके नाम पर है कैसे देखें

3.2/5 - (12 votes)

राशन कार्ड किसके नाम पर है कैसे देखें ration card kiske naam par hai : अगर कभी राशन कार्ड खो जाये या खराब हो जाये तब डुप्लीकेट राशन बनवाने के लिए ये जानना जरुरी है कि राशन कार्ड किसके नाम पर है। इसके साथ राशन कार्ड का वेरिफिकेशन करवाने और नए नाम जुड़वाने के लिए भी ये जानना जरुरी है कि राशन कार्ड में किसका नाम है। अगर हमें नहीं पता लग रहा तो खाद्य विभाग ने इसकी ऑनलाइन सुविधा प्रदान किया है।

राशन कार्ड किसके नाम से बना है ये जानने की सुविधा खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करके ये जान सकते है कि राशन कार्ड किसके नाम से है। लेकिन अधिकांश लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि राशन कार्ड किसके नाम पर है कैसे देखें ऑनलाइन ? तो चलिए शुरू करते है।

राशन कार्ड किसके नाम पर है ऐसे देखें ऑनलाइन

स्टेप-1 nfsa.gov.in को ओपन करें

राशन कार्ड किसके नाम पर है ये देखने के लिए सबसे पहले हमें एनएफएसए की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करें। इसके द्वारा आप सीधे एनएफएसए की वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक

स्टेप-2 Ration Cards को सेलेक्ट करें

खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। हमें राशन कार्ड किसके नाम से है ये देखना है इसलिए यहां मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट करें।

ration-card-kiske-naam-par-hai

स्टेप-3 अपने राज्य का नाम चुनिए

अगले स्टेप में आपको भारत के सभी राज्यों का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ आप जिस राज्य से है, उस राज्य का नाम खोजें। आपके राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

ration-card-kiske-naam-par-hai

स्टेप-4 अपने जिले का नाम चुनिए

अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें आपको अपने जिले का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

ration-card-kiske-naam-par-hai

स्टेप-5 अपने ब्लॉक का नाम चुनिए

अपने जिला सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। इसमें आपको अपने ब्लॉक का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

ration-card-kiske-naam-par-hai

स्टेप-6 अपने पंचायत का नाम चुनिए

अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट स्क्रीन में आएगा। राशन कार्ड किसके नाम पर है ये देखने के लिए अपने पंचायत का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

ration-card-kiske-naam-par-hai

स्टेप-7 राशन कार्ड के प्रकार चुनिए

ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस पंचायत में संचालित राशन दुकानदार का नाम एवं राशन कार्ड का प्रकार दिखाई देगा। आपको जिस राशन कार्ड को चेक करना हो उसे सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

ration-card-kiske-naam-par-hai

स्टेप-8 राशन कार्ड किसके नाम पर है देखें

अपने ग्राम पंचायत के अंतर्गत जिस राशन कार्ड को सेलेक्ट करेंगे, उसकी पूरी लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी। यहाँ राशन कार्ड आईडी, राशन कार्ड धारक का नाम, पिता/पति का नाम दिखाई देगा। यहाँ आप चेक कर सकते है कि राशन कार्ड किसके नाम पर है।

ration-card-kiske-naam-par-hai

राशन कार्ड किसके नाम है ये चेक करने का राज्यवार लिंक

यहाँ एक राज्य के द्वारा आपको बताया कि राशन कार्ड किसके नाम पर है कैसे देखें। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी बहुत आसानी से चेक कर सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं राशन कार्ड में नाम किसका है ये देखने का लिंक दे रहे है। आप इस टेबल में अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामराशन कार्ड किसके नाम पर है
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)
Assam (असम)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)
Karnataka (कर्नाटक)
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Telangana (तेलंगाना)
Tripura (त्रिपुरा)
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

राशन कार्ड किसके नाम पर है कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी राशन कार्ड धारक बहुत आसानी से ये चेक कर पायेगा कि राशन कार्ड में किसका नाम है। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई अन्य सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो। हम बहुत जल्दी रिप्लाई करेंगे।

राशन कार्ड में किसका नाम है ये ऑनलाइन चेक करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर राशन कार्ड के बारे में सम्पूर्ण जानकरी मिलता है। अगर आप इससे सम्बंधित नई नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

हमारे ऑफिसियल व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें 👉🏿 Follow Now
My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

5 thoughts on “राशन कार्ड किसके नाम पर है कैसे देखें”

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें