खोया हुआ राशन कार्ड कैसे निकाले ऑनलाइन

खोया हुआ राशन कार्ड कैसे निकाले khoya hua ration card kaise nikale : राशन दुकान से राशन हमें राशन कार्ड के द्वारा मिलता है। लेकिन अगर ये कार्ड कही खो जाये या हमसे गुम हो जाये तो राशन मिलने में परेशानी आ सकती है। इसी समस्या को ध्यान में रखकर खाद्य विभाग ने नई सुविधा शुरू किया है। इस नई सुविधा के तहत खोया हुआ राशन कार्ड ऑनलाइन निकाल सकते है और डाउनलोड कर सकते है।

खोया हुआ राशन कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके लिए खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होता है। लेकिन राशन कार्ड निकालने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में अधिकांश लोगों को नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि अपना खोया हुआ राशन कार्ड कैसे निकाले ? तो चलिए शुरू करते है।

खोया हुआ राशन कार्ड ऐसे निकाले

स्टेप-1 राशन कार्ड वेबसाइट में जाइये

खोया हुआ राशन कार्ड निकालने के लिए सबसे पहले खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करना है या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करना है। इसके द्वारा आप सीधे ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक

स्टेप-2 Ration Cards विकल्प को चुनें

राशन कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर राशन कार्ड से सम्बंधित अलग–अलग विवरण देखने का विकल्प दिखाई देगा। हमें अपना खोया हुआ राशन कार्ड निकालना है, इसलिए यहाँ मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट करें।

khoya-hua-ration-card-kaise-nikale

स्टेप-3 अपने राज्य का नाम चुनें

अगले स्टेप में स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। आपके राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट करना है। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

khoya-hua-ration-card-kaise-nikale

स्टेप-4 अपने जिला का नाम चुनें

अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसका राज्य में जितने भी जिले होंगे उसकी लिस्ट खुलेगा। यहाँ आपको अपने जिला का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

khoya-hua-ration-card-kaise-nikale

स्टेप-5 ग्रामीण एवं शहरी राशन कार्ड चुनें

अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर ग्रामीण एवं शहरी राशन कार्ड निकालने का विकल्प दिखाई देगा। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से है तो यहाँ Rural राशन कार्ड को चुनें। लेकिन अगर आप शहरी क्षेत्र से है तो यहाँ Urban को सेलेक्ट करें।

khoya-hua-ration-card-kaise-nikale

स्टेप-6 अपने ब्लॉक का नाम चुनें

राशन कार्ड सेलेक्ट करने के बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए जिला के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट खुलेगा। यहाँ अपने ब्लॉक का नाम खोजें और उसे सेलेक्ट कीजिये।

khoya-hua-ration-card-kaise-nikale

स्टेप-7 अपने ग्राम पंचायत का नाम चुनें

ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट स्क्रीन में खुलेगा। इसमें अपने ग्राम पंचायत का नाम खोजें और उसे सेलेक्ट करें।

khoya-hua-ration-card-kaise-nikale

स्टेप-8 अपने ग्राम का नाम चुनें

ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी गांव की लिस्ट खुलेगी। इसमें अपने गांव का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

khoya-hua-ration-card-kaise-nikale

स्टेप-9 खोया हुआ राशन कार्ड निकाले

अपने गांव का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत जितने भी राशन कार्ड धारक है, उसकी लिस्ट खुलेगी। इसमें आपको अपना खोया हुआ राशन कार्ड खोजना है। यानि जिनके नाम से राशन कार्ड था उसका नाम इस लिस्ट में खोजना है। लिस्ट में नाम मिल जाने के बाद आपके नाम के सामने दिए गए राशन कार्ड नंबर को सेलेक्ट करें।

khoya-hua-ration-card-kaise-nikale

स्टेप-10 खोया हुआ राशन कार्ड डाउनलोड करें

राशन कार्ड नंबर को सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन में आपका खोया हुआ राशन कार्ड खुल जायेगा। यहाँ आपको राशन कार्ड धारक का नाम, पता, परिवार के सदस्यों का नाम आदि विवरण दिया रहेगा। यहाँ सबसे नीचे Print Page बटन को सेलेक्ट करके अपना खोया हुआ राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हो।

khoya-hua-ration-card-kaise-nikale

खोया हुआ राशन कार्ड निकालने का राज्यवार लिंक

यहाँ हमने एक राज्य के द्वारा आपको बताया कि खोया हुआ राशन कार्ड कैसे निकाले। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी अपना खोया हुआ राशन कार्ड निकाल सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्यों का नाम एवं खोया हुआ राशन कार्ड निकालने का लिंक दिया है। आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामखोया हुआ राशन कार्ड निकाले
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)
Assam (असम)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)
यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)
Karnataka (कर्नाटक)
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Telangana (तेलंगाना)
Tripura (त्रिपुरा)
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

खोया हुआ राशन कार्ड कैसे निकाले, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब को भी राशन कार्ड धारक अपना खोया हुआ राशन कार्ड ऑनलाइन निकाल पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

खोया हुआ राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने की जानकारी सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकरी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें